
✍️ भागीरथी यादव
रायपुर के सिलतरा स्थित मोबाइल शॉप में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धरसींवा थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को दीवार में छेद कर घुसे चोरों ने दुकान से 57 मोबाइल फोन चोरी किए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 13 दिसंबर को उड़ीसा–आंध्र प्रदेश सीमा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी भगतराम डोंगरी उर्फ रवि और मुशीर खान उड़ीसा व महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने सिलतरा के अलावा खमतराई क्षेत्र में एक अन्य मोबाइल शॉप में चोरी करना भी कबूला। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 19 मोबाइल बरामद कर करीब 3 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
पुलिस की सक्रियता से शातिर चोरों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।








