पाली | धान खरीदी केंद्र पोटापानी में अव्यवस्था, महिला किसान का धान लौटाया, रोते हुए फूटा दर्द

✍️ रिपोर्ट: ज्ञान शंकर तिवारी, पाली

 

पाली विकासखंड के धान खरीदी उपार्जन केंद्र पोटापानी में इन दिनों अव्यवस्था और किसानों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला उस वक्त सामने आया, जब एक महिला किसान की पांच कट्टी धान को प्रबंधन ने सरकारी नियम-कायदों का हवाला देते हुए खरीदने से इंकार कर दिया।

धान लौटाए जाने की बात सुनते ही महिला किसान भावुक हो गई और फफक-फफक कर रो पड़ी। रोते हुए उसने अपने परिजनों से कहा कि अब धान नहीं बिकेगा और उसे ट्रैक्टर में भरकर घर वापस ले जाना पड़ेगा। यह मार्मिक दृश्य वहां मौजूद अन्य किसानों के लिए भी बेहद पीड़ादायक रहा।

इसी दौरान मौके पर मौजूद एक यूट्यूबर ने महिला की पीड़ा को कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने यह टिप्पणी की कि “अगर हजार रुपये दे दिए होते तो धान खराब नहीं निकलती”, वहीं कई लोगों ने सीधे तौर पर प्रबंधन और प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए किसानों के साथ अन्याय का आरोप लगाया।

 

गौरतलब है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले ही उपार्जन केंद्र के ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए थे, जिससे खरीदी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन ने आनन-फानन में वैकल्पिक ऑपरेटरों की नियुक्ति की थी। करीब एक सप्ताह बाद पुराने ऑपरेटर अपनी मांगों और सुरक्षा को लेकर हड़ताल खत्म कर वापस लौट आए।

 

इसके बाद से ही किसानों ने आरोप लगाना शुरू किया कि उनके धान के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ की जा रही है। किसानों का कहना है कि पहले कभी नियमों को लेकर इतनी सख्ती नहीं बरती गई। उनका आरोप है कि ऑपरेटरों की मांगें पूरी न होने की खीझ किसानों पर निकाली जा रही है, जिससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।

 

किसानों का कहना है कि कभी धान में नमी, तो कभी गुणवत्ता का बहाना बनाकर खरीदी से इंकार कर दिया जाता है। इससे उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान, बल्कि समय और संसाधनों की भी भारी क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि किसी और किसान को इस तरह अपमान और पीड़ा का सामना न करना पड़े।

 

 

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी