**NTPC कोरबा की STP परियोजना पर गंभीर सवाल

✍️ भागीरथी यादव

 

सिविल O&M विभाग अनजान या फिर अंदरूनी मिलीभगत?**

 

कोरबा।

एनटीपीसी कोरबा में CISF कॉलोनी स्थित 150 KLD क्षमता की STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) परियोजना को लेकर लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। यह परियोजना Greenagers Enviro Solutions & Services Pvt. Ltd. द्वारा MBER टेक्नोलॉजी पर संचालित की जा रही है।

 

एनटीपीसी परिसर में कार्यरत कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना से जुड़े बिल, केमिकल सप्लाई और भुगतान प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या एनटीपीसी कोरबा का सिविल O&M विभाग इन तथ्यों से अनजान है, या फिर अधिकारियों की जानकारी में यह प्रक्रिया चल रही है?

 

सूत्रों के अनुसार STP प्लांट में उपयोग होने वाले सोडियम हाइपोक्लोराइड के नाम पर लगातार भारत केमिकल, कोरबा के नाम से बिल दर्शाए गए।

जब इस संबंध में भारत केमिकल से संपर्क किया गया, तो वहां से यह जानकारी सामने आई कि उल्लिखित तिथि, बिल नंबर और दर्शाई गई मात्रा में किसी भी प्रकार का केमिकल उनकी ओर से सप्लाई नहीं किया गया।

इस खुलासे के बाद बिलों की सत्यता और भुगतान प्रक्रिया पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि

 

केमिकल खरीद से जुड़े बिल,

 

स्टॉक रजिस्टर,

उपयोग लॉग,

मापन पुस्तिका (MB)

और भुगतान फाइलों का मिलान कराया जाए, तो स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकती है।

 

जानकारों का मानना है कि बिना सिविल O&M विभाग की जानकारी या लापरवाही के इस तरह की प्रक्रिया लंबे समय तक चल पाना संभव नहीं लगता। इसी कारण अब यह सवाल चर्चा में है कि यह महज प्रशासनिक चूक है या फिर अंदरूनी समन्वय का परिणाम।

 

फिलहाल इस पूरे मामले में Greenagers Enviro Solutions & Services Pvt. Ltd., भारत केमिकल, तथा एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हालांकि कर्मचारियों से मिली जानकारी के बाद प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर हलचल तेज हो गई है और मामले की आंतरिक जांच व तकनीकी ऑडिट की मांग जोर पकड़ रही है।

 

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार