वन समिति की आड़ में काफी पाइंट में ऊगाही

कोरबा।
कोरबा वनमंडल द्वारा बालको वन परिक्षेत्र में आकर्षक काफी पाइंट का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को कम दर पर सुविधाजनक मनोरंजन के साधन उपलब्ध हो सके साथ ही इस क्षेत्र के वन समिति के सदस्य भी आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके, हालांकि कागज में काफी पाइंट का संचालन दूधीटांगर वन प्रबंधन समिति के सदस्यगण कर रहे हैं लेकिन पर्दे के पीछे इसका संचालन एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा किया गया जा रहा है और वह यहां पर प्रवेश के नाम पर प्रति व्यक्ति 20 रूपए की वसूली के साथ महंगे दरों पर खाद्य सामाग्री की बिक्री कर रहा है।
जिले में प्रचूर मात्रा में वन संसाधन है ऐसे में राज्य शासन की मंशा है कि कोरबा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके इसके लिए बुका, सतरेंगा, बांगो बांध सहित लेमरू क्षेत्र के काफी पाइंट में अनेक मनोरंजन के साधन उपलब्ध करा विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है ताकि दूर-दराज से पहुंचे लोग भी कम दर पर यहां के आकर्षक नजारों को अवलोकन कर सके, लेकिन इसके आड़ में प्रभावशाली लोग अपनी ठेकेदारी चमका रहे हैं। कुछ इसी तरह का वाक्या बालको वन परिक्षेत्र में संचालित काफी पाइंट में देखने को मिल रहा है। कहने को तो इसका संचालन दूधीटांगर वन प्रबंधन समिति के सदस्य कर रहे हंै और इसके लिए परिसर में बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन मौके पर निरीक्षण करने पर समिति के एक भी सदस्य मौजूद नहीं मिले बल्कि प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा रखे गए व्यक्ति ही इसका संचालन कर रहे हैं। यहां पर एक कैंटिन भी संचालित है जहां पर मनमाने ढंग से रकम की वसूली कर खाद्य पदार्थ मुहैया कराया जा रहा है। यहां का नजारा काफी आकर्षक है ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन इसका लाभ वन समिति के ग्रामीणों को मिलने के बजाए कथित रसूकदार व्यक्ति को मिल रहा है।

प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूली
यहां पहुंचे लोगों से 20 रूपए की प्रवेश शुल्क की वसूली की जा रही है लेकिन इसके एवज में जो रसीद दिया जा रहा है उसमें सादे कागज में सिर्फ दूधीटांगर वन समिति के साथ 20 रूपए अंकित है, इसमें किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं, मतलब साफ है कि रसीद में हेराफेरी कर महीने में लाखों की कमाई की जा रही है इसकी जांच-पड़ताल वन विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं।

कमरो का किराया मनमाना

नियमानुसार यहां निर्मित विश्राम गृह के कमरों की बुकिंग ऑनलाईन होती है लेकिन ऐसा यहां पर नहीें होता है, यहां पर कार्यरत कर्मी प्रभावशाली व्यक्ति के मौखिक निर्देश पर लोगों से मनमाना रकम की वसूली कर रहे हैं। साथ ही युवक-युवतियों को घंटे के हिसाब से रूम उपलब्ध करा रहे है। इसमें रकम की गड़बड़ी हो रही है।

खुलेआम मादक पदार्थ की पूर्ति

इन दिनों बरसात का मौसम है जहां पर युवकों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रहती है। अमूमन प्रतिदिन खुले जगहों के साथ कमरों पर मादक पदार्थ का सेवन युवक-युवतियां कर रहे हैं। इसकी वजह से आए दिन यहां पर मारपीट की घटना के साथ लूटपाट भी हो रही है। लेकिन विश्राम गृह क्षेत्र में किसी प्रकार के सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है।

इस संबंध में बालको वन परिक्षेत्राधिकारी जयंत सरकार के मोबाईल क्रमांक 9302882789 से संपर्क साधा गया। पूरे समय तक मोबाईल की घंटी बजी लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इस वजह से उनका पक्ष नहीं मिल सका।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी