
✍️ भागीरथी यादव
जशपुर।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों में विकास ने नई रफ्तार पकड़ी है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र को 107 करोड़ 32 लाख रुपये की ऐतिहासिक विकास योजनाओं की मंजूरी मिली है, जिससे नगर का समग्र कायाकल्प होगा।

कुनकुरी में 63.84 करोड़ रुपये से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 7.26 करोड़ से हाई-टेक बस स्टैंड, 6.67 करोड़ से आधुनिक ऑडिटोरियम, 5.17 करोड़ से छठ घाट का विकास और 4.37 करोड़ से नालंदा परिसर का विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने के लिए 2.62 करोड़ की लागत से नेचुरोपैथी भवन, बच्चों के लिए 1.02 करोड़ का चिल्ड्रन पार्क तथा वार्डों में 6 करोड़ से एलईडी स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास कार्य होंगे।
इन योजनाओं से कुनकुरी नगर में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में कुनकुरी विकास और भविष्य की मजबूत मिसाल बनकर उभर रहा है।






