कोरबा में वन कटाई को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, 50 पर दर्ज हुआ मामला

✍️ भागीरथी यादव 

 

कोरबा, 22 दिसंबर।: बनमंडल कोरबा अंतर्गत कोलगा क्षेत्र में कूप कटाई के नाम पर बड़े पैमाने पर जंगल साफ किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वन विभाग की कार्रवाई और पुलिस में दर्ज प्रकरण के विरोध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपना आक्रोश जाहिर किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कूप कटाई की आड़ में हरे-भरे जंगल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण असंतुलन के साथ-साथ कोलगा गुफा जैसे ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर को भी क्षति पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील है और यहां किसी भी प्रकार की अंधाधुंध कटाई भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

बीते दिनों इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग की टीम के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने कटाई में उपयोग किए जा रहे औजार जब्त कर लिए थे। इसके बाद वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर लगभग 50 ग्रामीणों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नाराजगी और बढ़ गई है।

मामले को लेकर कोलगा के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला प्रशासन के साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने वन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दर्ज किए गए सभी मामलों को वापस लेने की मांग की है।

ग्रामीण चंद्रशेखर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कोयला सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्र में विवाद हो चुका है और वे जंगल कटाई को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना है कि जंगल ही उनकी आजीविका और पर्यावरण सुरक्षा का आधार है।

वहीं, वन विभाग का पक्ष है कि संबंधित क्षेत्र में शासन की अनुमति के तहत केवल अनुपयोगी और चिन्हित पेड़ों की ही कटाई की जा रही है। विभाग का दावा है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की जा रही है और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है।

फिलहाल यह मामला प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर विचाराधीन है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार