सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेई — डॉ. पवन सिंह

 

सुशील जायसवाल

सिरमिना में सेवा सुशासन दिवस पर उमड़ा जनउत्साह

कोरबी (सिरमिना)।

भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सेवा सुशासन दिवस के रूप में पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ सीमा क्षेत्र ग्राम पंचायत सिरमिना में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। 25 दिसंबर को आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिनके चेहरों पर उल्लास और गौरव स्पष्ट झलक रहा था।

मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि

“अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे सुशासन, राष्ट्रनिष्ठा और संवेदनशील राजनीति की जीवंत मिसाल थे। सत्ता में हों या विपक्ष में, मर्यादा, संवाद और राष्ट्रहित उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान रही।”

उन्होंने आगे कहा कि अटल जी का सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना आज ‘विकसित भारत’ के संकल्प के रूप में साकार होता दिख रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने 21वीं सदी के नए भारत की मजबूत नींव रखी।

विचार, वाणी और व्यवहार — तीनों में “राष्ट्र प्रथम” की भावना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चौक में निर्माणाधीन अटल स्मारक में डॉ. पवन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी सिरमिना मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत छिंदिया, पाली, कोरबी सहित विभिन्न बूथों पर भी अटल जी के तैलचित्र पर श्रीफल, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक मारकंडे (जिला मंत्री), मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह कोराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु यादव, रवि मरकाम, प्रहलाद सिंह, राकेश जायसवाल, दुबे, अशोक रजक, हीरा प्रताप सिंह, श्रीकुमार, मुरली गुप्ता सहित अनेक बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और सेवा व सुशासन के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार