Vastu Tips: कर्ज से मिलेगी मुक्ति, पर्याप्त मात्रा में पाएंगे धन; अगर मेन गेट पर लगा ली ये चीजें

आपके जीवन में अगर धन-धान्य से जुड़ी परेशानियां चल रही हैं तो इसका कारण घर के मुख्य द्वार का खराब वास्तु भी हो सकता है। घर का मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से ऊर्जा और सकारात्मकता घर में प्रवेश करती है। ऐसे में घर के मेन दरवाजे का वास्तु ही अगर खराब हो तो कई कोशिशों के बाद भी आप आर्थिक तंगी से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको घर के मेन गेट पर ऐसा क्या लगाना चाहिए जिससे आपके जीवन में धन-धान्य और सुख का आगमन होगा।

लापता युवक का बाइक मिला, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई

तांबे का सूर्य 

घर के मेन गेट पर अगर आप तांबे का सूर्य लगा देते हैं तो धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लग जाती हैं। तांबे का सूर्य आपके घर में सकारात्मकता लेकर भी आता है। साथ ही घर के लोगों को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है।

गणेश जी की मूर्ति 

गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए अगर आप घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगाते हैं तो जीवन की विघ्न बाधाओं से आपको मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही आप करियर और सामाजिक स्तर पर भी सफलता प्राप्त करते हैं।

शमी का पौधा 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी का पौधा नकारात्मक शक्तियों को आपके जीवन से दूर रखता है। इसलिए आप घर के मुख्य दरवाजे के पास शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में बरकत आती है और जीवन सुचारु रूप से चलने लगता है।

स्वास्तिक का चिह्न

मुख्य दरवाजे पर आप स्वास्तिक का चिह्न बनाकर भी लाभ पा सकते हैं। स्वास्तिक का चिह्न घर के दरवाजे पर बनाने से आपके साथ ही परिवार के लोग भी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं।

Raipur News: गोलबाजार इलाके में लड़कों का उत्पात, चलती कार की छत में बैठकर सिगरेट पीते दिखे

न करें ये गलतियां

मुख्य दरवाजे के पास आपको कभी भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए और ना ही इस स्थान को अंधकारमय रखना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर आपको एक बल्ब जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य दरवाजे के सामने कूड़ादान रखने से भी बचें। हमेशा घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखने की आपको कोशिश करनी चाहिए।

मुख्यद्वार पर लगाएं बंदनवार

घर के मुख्य दरवाजे पर आपको बंदनवार भी अवश्य लगाना चाहिए, खासकर मांगलिक और धार्मिक मौकों पर आपको ऐसा जरूर करना चाहिए। बंदनवार घर के मुख्यद्वार पर लगाने से सकारात्मकता का संचार घर में होता है और वास्तु से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।

  • Related Posts

    राम मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन, संत समाज ने इसे सनातन आस्था का ऐतिहासिक क्षण बताया

    ✍️ भागीरथी यादव   अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद यह आरोहण सनातन परंपरा की विश्वव्यापी प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।   संत समाज ने इसे सनातन गौरव का महाअवसर बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों की सदियों पुरानी कल्पना आज साकार हुई है। उनका मानना है कि धर्म ध्वज न केवल भारत की आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करता है बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन आस्था की महिमा को और प्रखर बनाता है।   साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों से देश की आध्यात्मिक चेतना सशक्त हो रही है।   विवाह पंचमी पर आयोजित इस विशेष समारोह में संतों द्वारा श्रीराम–जानकी विवाह पर्व का पूजन-अर्चन भी किया गया। संत समाज का विश्वास है कि यह क्षण सनातन संस्कृति के आत्मगौरव और राष्ट्र की आध्यात्मिक दिशा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।  

    अयोध्या में इतिहास रचेंगे पीएम मोदी: श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर होगा भव्य भगवा ध्वजारोहण

      अयोध्या मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव-निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर दोपहर 12 बजे पवित्र भगवा ध्वज फहराएंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह पहला ध्वजारोहण होगा, जो राम राज्य के आदर्शों, सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।   सुबह अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सप्तमंदिर, शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद राम दरबार और राम लला गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे।   विशेष रूप से निर्मित 10×20 फुट के भगवा ध्वज पर सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदारा वृक्ष का अंकन है, जो भगवान श्रीराम की तेजस्विता, पवित्रता और मर्यादा को दर्शाता है। मंदिर परिसर की दीवारों पर वाल्मीकि रामायण की 87 शिल्प नक्काशियां और भारतीय संस्कृति पर आधारित 79 कांस्य कथाएँ इस दिव्य स्थल की भव्यता को और बढ़ाती हैं।   इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, विवाह पंचमी और गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के पावन संगम पर आयोजित होगा, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

    अन्य खबरे

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित