दूरस्थ वनांचल पसान में कलेक्टर कुणाल दुदावत का सघन दौरा

 

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सुशील जायसवाल

कोरबी (पसान)।

कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शनिवार, 3 जनवरी 2026 को जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पसान का सघन एकदिवसीय दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता और जनसंपर्क की नई झलक देखने को मिली।

कलेक्टर दुदावत का आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पसान में अल्प विश्राम एवं भोजन पश्चात कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सीधी भेंट-मुलाकात कर छेरछेरा पर्व एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा गया, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से स्वीकार करते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

दौरे के दौरान कलेक्टर दुदावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शासकीय हाई स्कूल पसान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाई गई कमियों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस सघन दौरे में कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ नाग, पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज बंजारे, पसान नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं जनप्रतिनिधियों में जनपद उपाध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा प्रकाश चंद्र जाखड़, जुनैद खान, आरिफ खान, हरप्रसाद शास्त्री, सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, उपसरपंच, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पत्रकार प्रताप चंद साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के इस दौरे से क्षेत्र के ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उम्मीदें मजबूत हुई हैं, वहीं वनांचल क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक संदेश भी गया है।

  • Related Posts

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी