बिलासपुर में जनजातीय प्रतिभा का महासंगम खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स चयन ट्रायल में उमड़ा उत्साह

✍️ भागीरथी यादव 

 

बिलासपुर। जिले के बहतराई स्थित बी.आर. यादव स्टेडियम में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए आयोजित चयन ट्रायल जनजातीय खिलाड़ियों के जोश, जुनून और प्रतिभा का जीवंत मंच बन गया। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस ट्रायल में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे जनजातीय खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीयन की सुगम व्यवस्था

सुबह से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की चहल-पहल रही। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की पंजीयन व्यवस्था की गई थी। क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से जहां डिजिटल पंजीयन कराया गया, वहीं ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रही। सभी खिलाड़ियों ने अपने प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति प्रस्तुत की।

बिलासपुर में पहली बार ट्राइबल गेम्स ट्रायल

यह बिलासपुर में पहली बार है जब खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। राज्य स्तर पर टीम चयन के लिए 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में ट्रायल चल रहे हैं, जिनमें कुल सात खेलों को शामिल किया गया है।

खेलवार चयन इस प्रकार है—

रायपुर: वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी

बिलासपुर: तीरंदाजी, एथलेटिक्स, तैराकी

बिलासपुर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल सुबह से ही शुरू हो गए। खास बात यह रही कि महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अवसर मिल सका।

“यह खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का पहला संस्करण है। छत्तीसगढ़ के जनजातीय खिलाड़ियों को स्टेट और नेशनल स्तर पर खेलने का शानदार मौका मिल रहा है।”

खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

अलग-अलग संभागों से आए खिलाड़ियों में ट्रायल को लेकर खासा उत्साह नजर आया। सभी ने इसे अपने खेल करियर की दिशा बदलने वाला अवसर बताया और पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया।

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स चयन ट्रायल न केवल जनजातीय खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को सामने ला रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में भी मजबूत कदम साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी