Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: शनिवार को सुधरेंगे इन 3 राशियों के हालात, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, भौतिक सुख में बढ़ोतरी होगी। इस राशि की जो महिलायें वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। छात्र आज अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी कोर्स को चूज करेंगे, जिसमें उनको बढ़िया सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय पर जरूरी बात अपने दोस्त से कर सकते है। भगवान शिव के मंदिर जाकर उनका जलाभिषेक करें, इससे आपके मन में चल रही उलझन का समाधान मिलेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 06

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको करियर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज आप काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे, जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज वरिष्ठ सदस्यों से सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। छात्र आज गंभीरता के साथ पढाई करेंगे और अपने बचे हुए पाठ्यक्रम को कम्पलीट करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 01

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा। आज आपके अंदर उत्साह बना रहेगा और आप काम करने का नया टारगेट भी बनायेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में हैं, वे आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 04

कर्क राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इलेक्ट्रोनिक के बिजनेस में आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन रही है। आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप साथ बैठकर अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आपका काम समय से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विशेष चर्चा होगी, ये आपके बच्चों से रिलेटेड भी हो सकती है। आज घर से निकलते समय आप बड़ो का आशीर्वाद लेकर निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 02

सिंह राशि

आज आपका दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। हार्डवेयर के बिजनेस में आज आपको कम मेहनत में ज्यादा धनलाभ होगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे, जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आप घर के कार्यों में हाथ बंटा सकते हैं। आज आपका अधूरा काम आपके सहयोगी की मदद से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा सा सतर्क रहना चाहिए।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 08

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपनी आदतों में कुछ बदलाव कर सकते है, यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और नया कोर्स करने का मन बनायेंगे। आज आप काम के प्रेशर को कम करने के लिए अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 02

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में आज आपको बढ़िया धनलाभ होगा, आप अपने व्यापार को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपका रुझान साहित्य के क्षेत्र में होने से आप बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कॉम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ में कुछ समय स्पेंड करेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 09

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी और कुछ खास लोग मददगार भी साबित होंगे। यदि आज आप मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें, इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 03

धनु राशि

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। जिन व्यक्तियों को लंबे समय से नौकरी का इंतजार है, आज वो ख़त्म हो सकता है। आज किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस में सहकर्मी का सहयोग मिलने से काम आसान हो जायेगा।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 06

मकर राशि

आज आप का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा और आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आज आप कुछ समय दोस्तों के साथ भी गुजारेंगे, जिससे आपका मूड फ्रेश होगा। आज व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगी। आज आपको टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज विभिन्न वर्ग के व्यक्तियों से मिलने और उनकी समस्या को दूर करने का मौका मिलेगा। आज आपके घर का माहौल ठीक रहेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। आज राजनितिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज रोजगार में नए मार्ग प्रशस्त होंगे, जो आपके करियर में उन्नति को बढ़ाएंगे। आज ऑर्गेनिक कृषि में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे बच्चों को ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 01
  • Related Posts

    राम मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन, संत समाज ने इसे सनातन आस्था का ऐतिहासिक क्षण बताया

    ✍️ भागीरथी यादव   अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद यह आरोहण सनातन परंपरा की विश्वव्यापी प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।   संत समाज ने इसे सनातन गौरव का महाअवसर बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों की सदियों पुरानी कल्पना आज साकार हुई है। उनका मानना है कि धर्म ध्वज न केवल भारत की आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करता है बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन आस्था की महिमा को और प्रखर बनाता है।   साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों से देश की आध्यात्मिक चेतना सशक्त हो रही है।   विवाह पंचमी पर आयोजित इस विशेष समारोह में संतों द्वारा श्रीराम–जानकी विवाह पर्व का पूजन-अर्चन भी किया गया। संत समाज का विश्वास है कि यह क्षण सनातन संस्कृति के आत्मगौरव और राष्ट्र की आध्यात्मिक दिशा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।  

    अयोध्या में इतिहास रचेंगे पीएम मोदी: श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर होगा भव्य भगवा ध्वजारोहण

      अयोध्या मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव-निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर दोपहर 12 बजे पवित्र भगवा ध्वज फहराएंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह पहला ध्वजारोहण होगा, जो राम राज्य के आदर्शों, सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।   सुबह अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सप्तमंदिर, शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद राम दरबार और राम लला गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे।   विशेष रूप से निर्मित 10×20 फुट के भगवा ध्वज पर सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदारा वृक्ष का अंकन है, जो भगवान श्रीराम की तेजस्विता, पवित्रता और मर्यादा को दर्शाता है। मंदिर परिसर की दीवारों पर वाल्मीकि रामायण की 87 शिल्प नक्काशियां और भारतीय संस्कृति पर आधारित 79 कांस्य कथाएँ इस दिव्य स्थल की भव्यता को और बढ़ाती हैं।   इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, विवाह पंचमी और गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के पावन संगम पर आयोजित होगा, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

    अन्य खबरे

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित