ग्राम पंचायत डोड़की के सचिव पर मनमानी के आरोप तेज, सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग की

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की विशेष रिपोर्ट

 

कोरबा। ग्राम पंचायत डोड़की में सचिव जुगुल श्रीवास के खिलाफ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आक्रोश चरम पर है। सचिव की कथित मनमानी, अनियमितता और लापरवाही से परेशान होकर सरपंच समेत ग्रामीणों ने कलेक्टर को एक विस्तृत शिकायत आवेदन सौंपते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण और अन्य कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव जुगुल श्रीवास पंचायत कार्यालय में शायद ही नियमित रूप से दिखाई देते हैं। बताया गया है कि वे अधिकतर दिनों में अपने घर से ही कामकाज निपटाते हैं और केवल ग्राम सभा या विशेष बैठकों के दौरान ही कार्यालय पहुंचते हैं। इस वजह से जाति–निवास प्रमाणपत्र, पात्रता–अर्हता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आने वाले लोगों को कई-कई दिनों तक भटकना पड़ता है।

 

आवेदन में यह भी उल्लेख है कि सचिव न तो फोन पर सही जानकारी देते हैं और न ही ग्रामीणों से शालीन व्यवहार रखते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की कार्यशैली के कारण शासन की योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिलती, जिससे लाभार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कार्यालय में किसी कार्य को बोलने पर उनसे पैसे मांगने जैसी शिकायतें सामने आई हैं।

सरपंच प्रतिमा पैकरा भी नाराज़

पहली बार निर्वाचित सरपंच श्रीमती प्रतिमा पैकरा ने भी सचिव पर सहयोग न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सचिव का गैर-जिम्मेदाराना रवैया पंचायत के विकास कार्यों को सीधा प्रभावित कर रहा है।

“सचिव न दिशा दिखाते हैं, न मार्गदर्शन देते हैं। कई योजनाएं रुकी पड़ी हैं और ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं,” सरपंच ने कहा।

ग्रामीणों की कलेक्टर से दोटूक मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की लापरवाही ने पंचायत के सुचारू संचालन पर असर डाला है। इसलिए कलेक्टर से स्पष्ट मांग की गई है कि वर्तमान सचिव को तत्काल हटाकर उनकी जगह किसी जिम्मेदार, सक्रिय और संवेदनशील अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि गांव की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो सके।

 

ग्राम पंचायत डोड़की के लोग अब कलेक्टर कार्यालय की कार्रवाई की प्रतीक्षा में हैं, ताकि पंचायत के कार्यों में फिर से पारदर्शिता और गति आ सके।

  • Related Posts

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। अयोध्यापुरी से पार्षद एवं एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बंटी सरोज शांडिल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्यों में लगे रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद बंटी सरोज शांडिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त