कोरबा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों के तबादले

✍️ भागीरथी यादव

 

 

 

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रीति उप्पल आस्था शर्मा को थाना उरगा से सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक विनोद सिंह को थाना प्रभारी जांजगीर से हटाकर चौकी प्रभारी रजगामार बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुटे को रजगामार से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी जांजगीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को थाना उरगा से हटाकर पुलिस सहायता केंद्र में प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सिविल लाइन रामपुर से उरगा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन यादव को पुलिस सहायता केंद्र से कोतवाली थाना भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस बदलाव को प्रशासनिक कसावट और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।