वनांचल क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी उजागर

 

कुकरी बहरा प्राथमिक शाला में शिक्षक अनुपस्थित, जनपद सदस्य ने जताई नाराजगी

सुशील जायसवाल

कोरबा (कोरबी/चोटिया) — जिले के सुदूर वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत धवलपुर के ग्राम कुकरी बहरा प्राथमिक शाला में शिक्षक की अनुपस्थिति पाए जाने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भ्रमण पर निकले युवा जनपद सदस्य एवं अधिवक्ता संतोष मरावी जब कुकरी बहरा पहुंचे, तो एकल शिक्षकिय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रेशम लाल रात्रे सुबह लगभग 10:30 बजे तक विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

जनपद सदस्य संतोष मरावी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है और ऐसे संवेदनशील समय में शिक्षक की गैरमौजूदगी बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

मामले को लेकर जब सेंन्हा संकुल के प्रभारी जन शिक्षक घनश्याम चक्रधारी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि कुकरी बहरा प्राथमिक शाला में मूल रूप से पदस्थ शिक्षिका विमला यादव अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर व्यवस्था के तहत रेशम लाल जांगड़े को पदस्थ किया गया है, जो बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लेने सीएससी सेंन्हा आए थे। इस जवाब के बाद संकुल प्रभारी ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वनांचल क्षेत्रों में पदस्थ कई शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं रहते। वहीं विभागीय अधिकारी एवं जन शिक्षक समय-समय पर विद्यालयों की मॉनिटरिंग नहीं करते, जिससे ऐसी लापरवाहियां लगातार सामने आ रही हैं।

इस संबंध में जनपद सदस्य संतोष मरावी ने कहा कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ वे पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत की आगामी मासिक बैठक में मामला उठाएंगे, ताकि वनांचल क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

  • Related Posts

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

        कोरबा। दिनांक 10 मार्च 2026 को सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएँ का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों संजय कौशिक, शशांक सिंह, दीपक मानिकपुरी और बलराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पानी टंकी के पास झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संसाधनों को खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी के फायर मैन कृत दस तत्काल अपनी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, वहीं लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा