चोटिया में अटल स्मृति दिवस पर विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी

✍️ सुशील जायसवाल

 

अटल जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा — विजय सिंह तोमर

कोरबी/चोटिया।

पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोटिया में शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ के निर्माता, श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अटल जी के राजनीतिक, पत्रकारिता एवं कवि जीवन के प्रेरणादायी पक्षों को स्मरण करने हेतु किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी युवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे। उनके साथ जिला संगठन सह प्रभारी वृजेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय जायसवाल, लक्की नंदा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया गया।

मुख्य वक्ता श्री विजय सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि

“अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रबोध के प्रतीक थे। उनका जीवन संघर्ष, सिद्धांत और समर्पण की मिसाल है। भाजपा आज उनकी जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है, ताकि युवा पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा ले सके।”

उन्होंने अटल जी के राजनीतिक संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और देश को वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व देने वाले कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं जिला संगठन सह प्रभारी बृजेश शुक्ला ने भी संबोधित करते हुए अटल जी के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताया।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, अजय चंद्रा (आईटी सेल कोरबा), कमला किंडो, कमला बरेट (जिला मंत्री), वीरेंद्र मरकाम, किरण मरकाम (पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा), ऋषि प्रजापति, सोहन सिंह राज, बृजेश यादव, चतुरभुवन नायक, मनोज डिक्सेना, राजेश चतुर्वेदी, रवि मरकाम, प्रहलाद बिंझवार, विशाल सिदार, जगदीश मरकाम, राकेश जायसवाल, कमला पेंद्रो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उनके राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश देना रहा।

  • Related Posts

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी