
✍️ भागीरथी यादव
सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदाओं के विभिन्न घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों को आर्थिक राहत प्रदान करते हुए अपर कलेक्टर सरगुजा ने कुल 36 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत मंजूर की गई है।
प्रत्येक परिवार को 4–4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि निम्नानुसार है:
तहसील लखनपुर, कंचनपुर: बुधियारो की आग से झुलसने से मृत्यु—वारिस रीता बाई राजवाड़े
तहसील लखनपुर, लोसंगी: भुर्री की पानी में डूबने से मृत्यु—वारिस प्रेमा कोरवा
तहसील उदयपुर, कलचा: विजयनाथ की डूबने से मृत्यु—वारिस सुमित्रा
तहसील उदयपुर, पुटा: धनसाय की डूबने से मृत्यु—वारिस गुडिया बाई
तहसील उदयपुर, नुनेरा: धनेश्वर प्रसाद की साँप के काटने से मृत्यु—वारिस सुरेश प्रसाद
तहसील लुण्ड्रा, पुरकेला: देवलाल नागेश की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु—वारिस फुलसुन्दरी बाई
तहसील लुण्ड्रा, करौली: राजकुमारी की साँप के काटने से मृत्यु—वारिस मुकेश सिंह साण्डिल्य
तहसील लुण्ड्रा, चंगोरी: सनुक साय की साँप के काटने से मृत्यु—वारिस मोहर साय
तहसील लुण्ड्रा, डकई: अंजलि सिंह की साँप के काटने से मृत्यु—वारिस सोरी सिंह
प्रशासन ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।






