स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने लागू किया सख़्त नियम: आवारा कुत्तों पर नज़र रखने नोडल अधिकारी नियुक्त

✍️ भागीरथी यादव   माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों और छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग के पत्र के आधार पर शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए नया सख़्त आदेश जारी कर दिया है।   नए निर्देशों के तहत अब राज्य के सभी स्कूलों के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को ‘नोडल अधिकारी’ बनाया गया है। नोडल अधिकारी की मुख्य जिम्मेदारियाँ होंगी—   स्कूल परिसर या उसके आसपास यदि आवारा कुत्ते दिखाई दें, तो इसकी सूचना तुरंत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को देना। स्कूल परिसर में कुत्तों का प्रवेश रोकने के लिए उपयुक्त अवरोधक व्यवस्था सुनिश्चित करना। यदि किसी बच्चे को आवारा कुत्ता काट ले तो तुरंत उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना।   शिक्षा विभाग ने कहा है कि इन निर्देशों का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, भय-मुक्त और अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे राज्य में तेज़ी और संवेदनशीलता के साथ लागू किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों, बीईओ, बीआरसी, सीआरसी और स्कूल प्रबंधन समितियों को निर्देशित किया है कि वे इन आदेशों का कठोरता से पालन सुनिश्चित करें और बच्चों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं। यह पहल न सिर्फ स्कूल परिसरों की सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि बच्चों और अभिभावकों के मन में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करेगी।

SVU की बड़ी कार्रवाई: उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आज़ाद के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति बरामद, दो महीने में होने वाला था रिटायरमेंट

  पटना/जहानाबाद/औरंगाबाद राज्य की विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने शनिवार को उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आज़ाद के चार ठिकानों पर एक साथ की गई छापेमारी से पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है। करीब सात घंटे चली इस कार्रवाई में करोड़ों की कथित बेहिसाब संपत्ति, कई प्लॉट, भारी बैंक निवेश और ज्वेलरी बरामद होने का दावा किया गया है। महज़ दो महीने बाद रिटायर होने वाले इस अधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छापेमारी में मिले हैरान करने वाले सबूत SVU के मुताबिक तलाशी के दौरान अनिल आज़ाद और उनकी पत्नी माधुरी देवी के नाम पर अवैध संपत्ति से जुड़ी बड़ी मात्रा में दस्तावेज मिले। इनमें शामिल हैं— 10 प्लॉट (कुल अनुमानित कीमत ₹1.78 करोड़) 28 लाख रुपये की एफडी 1.54 करोड़ रुपये का बैंक व बीमा निवेश 48 लाख रुपये का बैंक बैलेंस 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण 3 बैंक लॉकर, जिन्हें अगली कार्रवाई में खोला जाएगा जमीन के कागजात, पासबुक, बीमा रिकॉर्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त SVU की शुरुआती जांच में दावा है कि अधिकारी और उनके परिवार के पास 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली है, जबकि शिकायत में 1.58 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप था चार जिलों में एक साथ छापेमारी टीमें सुबह पटना के शिवपुरी स्थित आवास, जहानाबाद के पैतृक घर और औरंगाबाद के सरकारी व किराए के आवास पर पहुंचीं। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। नोट गिनने की मशीन तक मंगाई गई और परिजनों से घंटों पूछताछ चली। रिटायरमेंट से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई अनिल आज़ाद मूल रूप से जहानाबाद के सुमेरा गांव के निवासी हैं। 1991 में दरोगा के रूप में नियुक्त हुए और लंबे करियर में कई बार चर्चा में रहे। पिछले 20 महीनों से वे औरंगाबाद में अधीक्षक पद पर तैनात थे। महज़ दो महीने बाद रिटायर होने से पहले इस कार्रवाई ने विभागीय हलकों में हलचल पैदा कर दी है। पत्नी व परिवार के नाम संपत्ति की भरमार रिपोर्ट के अनुसार— पटना के शास्त्रीनगर में पत्नी के नाम 6 प्लॉट जहानाबाद में परिवार के नाम 4 प्लॉट भारी बीमा निवेश व बैंक बैलेंस सोने-चांदी के जेवरात के कई बिल और रसीदें यह सभी दस्तावेज आगे की जांच में निर्णायक साबित हो सकते हैं। अनिल आज़ाद का बचाव: “स्प्रिट माफियाओं की साजिश” छापेमारी के बाद अनिल आज़ाद ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया— उन्होंने औरंगाबाद में 25 अवैध स्प्रिट फैक्ट्रियां बंद कराईं इससे “स्प्रिट माफिया” नाराज़ हो गए नेताओं और कारोबारी गठजोड़ ने “बदले की कार्रवाई” करवाई है उन्होंने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और सच सामने आएगा। भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत FIR दर्ज SVU ने अनिल आज़ाद पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(b), 13(2) और IPC की धारा 61(2)(a) के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में आरोप है कि वर्ष 2000 से अब तक उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। SVU की इस कार्रवाई ने राज्य के उत्पाद विभाग से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक में बड़ी हलचल मचा दी है। बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।  

बस्ती में दिल दहला देने वाली हत्या: प्रेम प्रसंग और अनचाहे गर्भ ने ली एक माँ की जान

✍️ भागीरथी यादव   यूपी के बस्ती जिले में एक शादीशुदा महिला की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। 20 नवंबर को खेत में खून से सना प्रीति का शव मिला, जिसके पास उसका 2 साल का मासूम बच्चा बिलखता हुआ पाया गया। शुरू में मामला गुमनाम हत्या जैसा लगता था, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने सच उजागर कर दिया।   जांच में पता चला कि प्रीति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी दिलीप अग्रहरि ने की थी। प्रेम संबंध के दौरान प्रीति गर्भवती हो गई थी और वह दिलीप पर घर छोड़कर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी डर और तनाव में दिलीप ने उसे बस्ती बुलाया और मौके का फायदा उठाकर गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए घटना स्थल को रेप-मर्डर जैसा दिखाने की कोशिश भी की।   एसपी अभिनंदन के निर्देशन में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ।   पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई, जिससे साफ है कि इस वारदात की जड़ प्रेम प्रसंग और अनचाहा गर्भ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

रायपुर में शुरू हुआ राज्य स्तरीय आवास मेला, 2060 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

✍️ भागीरथी यादव   रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ रुपये की 55 आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत की गई, जिनसे 12 हजार से अधिक किफायती मकान तैयार होंगे। सीएम ने हाउसिंग बोर्ड के एआई चैटबॉट और पोर्टल का भी लोकार्पण किया, जिससे नागरिकों को परियोजनाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी।   मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हाउसिंग बोर्ड का 790 करोड़ का कर्ज चुका कर बोर्ड को कर्जमुक्त किया है। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत 26 लाख मंजूर आवासों तथा पीएम जनमन योजना में 32 हजार विशेष पिछड़ी जनजाति आवास और बस्तर के 15 हजार नक्सल पीड़ित/आत्मसमर्पित परिवारों के लिए मंजूर आवासों का उल्लेख किया।   विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मंत्री ओपी चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की सराहना की। मेले के पहले दिन ही भारी भीड़ देखी गई, जिससे आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। यह मेला 25 नवंबर तक चलेगा।

आज का राशिफल दैनिक राशिफल

✍️ भागीरथी यादव   दिनांक: 24 नवंबर 2025 सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल प्रस्तुत है—कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन, प्रेम, पैसा और स्वास्थ्य के आधार पर तैयार। —   ♈ मेष (Aries)   आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कामकाज में नई शुरुआत के संकेत। पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। धन: अचानक लाभ संभव। प्रेम: साथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: हल्की थकान रहेगी। —   ♉ वृषभ (Taurus)   आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। किसी मित्र से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। धन: बड़े खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम: गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य: शुगर/बीपी वालों के लिए सतर्कता जरूरी। —   ♊ मिथुन (Gemini)   रचनात्मक कार्यों में सफलता। नौकरी में मान–सम्मान बढ़ेगा। धन: लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रेम: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: तनाव कम होगा। —   ♋ कर्क (Cancer)   परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। धन: बचत बढ़ेगी। प्रेम: साथी का पूरा सहयोग। स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। —   ♌ सिंह (Leo)   नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन: आय में बढ़ोतरी की संभावना। प्रेम: रिश्तों में स्पष्टता लाएं। स्वास्थ्य: आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है। —   ♍ कन्या (Virgo)   योजनाएं सफल होंगी। कामकाज में तेजी आएगी। धन: लाभदायक समय। प्रेम: रिलेशनशिप में मिठास। स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी। —   ♎ तुला (Libra)   संतुलन बनाकर चलें। सोच–समझकर निर्णय लें। धन: जरूरत से ज्यादा खर्च से बचें। प्रेम: साथी के साथ बहस से बचें। स्वास्थ्य: थकावट महसूस हो सकती है। —   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज भाग्य आपका साथ देगा। रुकी हुई योजनाएं शुरू होंगी। धन: लाभ के योग। प्रेम: साथी से सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। —   ♐ धनु (Sagittarius)   नई सीख और नए अवसर मिलेंगे। यात्राओं के योग। धन: धन आगमन बढ़ेगा। प्रेम: दूरियों में कमी आएगी। स्वास्थ्य: पैरों में दर्द/थकान रह सकती है। —   ♑ मकर (Capricorn)   काम में मेहनत का सही फल मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन: आर्थिक स्थिति मजबूत। प्रेम: जीवनसाथी का सपोर्ट। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी में आराम। —   ♒ कुंभ (Aquarius)   महत्वपूर्ण निर्णय स्थगित रखें। विवादों से बचें। धन: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम: धैर्य रखें। स्वास्थ्य: थकावट/बेचैनी। —   ♓ मीन (Pisces)   कला, साहित्य और आ ध्यात्मिक कार्यों में सफलता। मान–सम्मान बढ़ेगा। धन: धन लाभ का योग। प्रेम: नई शुरुआत का संकेत। स्वास्थ्य: अच्छी स्थिति।

मनेंद्रगढ़ में भालू का कहर: तीन महीने से दहशत में शहर, कार्रवाई अब भी नदारद

  मनेंद्रगढ़। शहर के रहवासी इलाकों में पिछले तीन महीनों से भालुओं की रोज़ाना मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। हालात ये हैं कि लोग घरों से निकलने से पहले दरवाज़ा नहीं, सड़क पर भालू तो नहीं—यह देख रहे हैं। शनिवार की रात फिर मादा भालू अपने दो शावकों के साथ NH-43 और आमाखेरवा रोड में घूमती दिखी, जबकि लोग वीडियो बनाने में जुटे रहे और वन विभाग दूर खड़ा केवल समझाइश देता रहा। कुछ दिन पहले इसी मादा भालू ने एक व्यक्ति पर हमला भी किया था, बावजूद इसके विभाग अब तक किसी ठोस कार्रवाई की बजाय केवल “निगरानी” का दावा कर रहा है। सवाल यह है कि आखिर भालू बार-बार शहर में क्यों घुस रहे हैं—क्या जंगल में भोजन की कमी है या विभाग के पास पकड़ने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं?   नागरिक दहशत में हैं, बच्चे-बुजुर्ग घरों में कैद हैं, और शहर हर आवाज़ पर चौकन्ना है। लोगों की एक ही मांग है—सलाह नहीं, समाधान चाहिए। वन विभाग कब वास्तविक कार्रवाई करेगा, इसी का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ में खेल विकास को नई दिशा — मुख्यमंत्री साय से मिले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह

✍️ भागीरथी यादव   रायपुर, 23 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह से आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे।   बैठक में मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया को दिए गए अहम योगदान के लिए बधाई दी। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई।   मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की पहल से अवगत कराते हुए बताया कि इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खेलों में अद्भुत क्षमता रखते हैं और सरकार उन्हें बेहतर संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।   रिंकू सिंह ने भी राज्य में खेल प्रोत्साहन की पहल की सराहना की और कहा कि बेहतर सुविधाएँ मिलने से यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमा सकते हैं।   मुलाकात को छत्तीसगढ़ में खेल संरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अम्बिकापुर : सरगुजा कमिश्नर ने दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

✍️ भागीरथी यादव   किसानों को निर्बाध सुविधा प्रदान करने के निर्देश   अम्बिकापुर,  नवंबर 2025   सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को जशपुर जिले के दुलदुला धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। कमिश्नर ने खरीदी केंद्र में नए और पुराने बारदाने की उपलब्धता, तिरपाल की व्यवस्था, तथा धान भंडारण की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।   उन्होंने किसानों के लिए समय पर टोकन जारी करने, खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, तथा केंद्र की सभी गतिविधियों को पारदर्शी और सुचारू रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।   कमिश्नर दुग्गा ने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है, इसलिए केंद्रों में व्यवस्थाएं बेहतर हों और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन के संरक्षण में जिओ स्पार का अवैध निर्माण

  ✍️भागीरथी यादव    प्रशासन की नाक के नीचे जिओ स्पार का अवैध निर्माण, बढ़ रही गंभीर चिंताएँ   कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की कोरबा पश्चिम विस्तार परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी जिओ स्पार इन दिनों मनमानी पर उतरी हुई है। जिला प्रशासन, नगर निगम, पर्यावरण विभाग सहित किसी भी संबंधित विभाग से अनुमति लिए बगैर अवैध बैंचिंग प्लांट का संचालन खुलेआम जारी है। प्रशासनिक उपेक्षा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया में अवैध निर्माण संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद भी कंपनी ने ना तो काम रोका और ना ही किसी नियम का पालन किया। अपनी पहुंच का प्रभाव दिखाते हुए जिओ स्पार बेखौफ ढंग से निर्माण गतिविधियां जारी रखे हुए है। विस्तार परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना था, लेकिन कंपनी ने इस दिशा में भी किसी प्रकार की पहल नहीं की। योग्य और सक्षम युवाओं को अवसर देने के बजाय बाहर से मजदूर बुलाकर काम कराया जा रहा है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। अवैध रूप से संचालित बैंचिंग प्लांट से आसपास के निवासियों को धूल, ध्वनि और वायु प्रदूषण का गंभीर असर झेलना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण ने स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ा दिए हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।   जियो स्पार की इस मनमानी ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ज़रूरत है कि संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनी पर कठोर कार्रवाई करें, जिससे परियोजना का उद्देश्य और जनहित दोनों सुरक्षित रह सकें।  

सहारनपुर में अमजद हत्याकांड का खुलासा: 18 दिन बाद ढमोला नदी से तीन टुकड़ों में मिला शव, दोस्त फरहान समेत 5 गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव   सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव में 3 नवंबर को लापता हुए अमजद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। घटना के 18 दिन बाद ढमोला नदी से अमजद का शव तीन टुकड़ों में बरामद हुआ। खेतों में काम कर रहे लोगों ने नदी में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।   तफ्तीश में नदी से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक बोरे में शव के दोनों पैर भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।   घटनास्थल के बाद जांच में सामने आया कि अमजद की हत्या उसके परिचित फरहान और उसके सहयोगियों ने की थी। पुलिस ने फरहान, उसकी पत्नी रुखसार, साले समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   हत्या के पीछे दो वजहें सामने आई हैं—एक ओर फरहान ने अवैध संबंध का शक बताया, तो दूसरी तरफ अमजद के परिवार के अनुसार विवाद मजदूरी के डेढ़ लाख रुपये को लेकर था।   जांच में पता चला कि आरोपियों ने अमजद को पहले नशीली गोली दी, फिर रस्सी से गला दबाकर हत्या की। शव को ठिकाने लगाने के लिए कुल्हाड़ी से पैर काटकर बोरे में डाल नदी में फेंक दिया।   पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है और आगे और भी खुलासे संभव हैं।

अन्य खबरे

दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी
महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस