चोरों ने मचाया तांडव, 5 दुकानों को बनाया निशाना, लोगों में दहशत का माहौल
आरंग: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में चोरों ने बस स्टैंड के आसपास की 5 दुकानों पर धावा बोल दिया. 7 नकाबपोश चोरों ने देर रात पूरी वारदात को अंजाम दिया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 53 से लगे लखौली में चोरों ने रात लगभग 12.38 बजे रीवा रोड स्थित वीके सोनी ज्वेलर्स सहित 5 दुकानों में शटर के ताले तोड़कर बड़ी घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस चोरी हुए सामानों के आंकलन कर रही है. वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी वीडियो की भी जांच जारी है. चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें 7 नाकाबपोश चोर कैद हुए हैं. पुलिस ने चोरों के पहनावे से आशंका जताई कि चोरी की वारदात में स्थानीय गिरोह शामिल हो सकते है. वहीं गांव में चोरी की घटना से ग्रामीण आक्रोशत हैं.
आईएएस श्रीमती नम्रता चौबे ने जिला पंचायत सीईओ का पदभार ग्रहण किया
बीजापुर – जिला पंचायत बीजापुर में प्रशासनिक जिम्मेदारी श्रीमती नम्रता चौबे को दी गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच की अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने आज जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्रीमती चौबे ने कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की विकास योजनाओं की संक्षिप्त समीक्षा भी की। उनके आगमन से जिला प्रशासन में नई ऊर्जा और दक्षता की उम्मीद की जा रही है। श्रीमती चौबे इससे पहले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ थीं, जहाँ उन्होंने राजस्व, भूमि प्रबंधन और लोकसेवा वितरण में उल्लेखनीय कार्य किए। कार्य के प्रति उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए वे पूर्ववर्ती कार्यक्षेत्रों में जानी जाती रही हैं। मूलतः झारखंड राज्य के गढ़वा जिले की रहने वाली श्रीमती नम्रता चौबे, तेज- तर्रार प्रशासनिक क्षमता और सकारात्मक कार्यशैली के लिए पहचानी जाती हैं। उनके कार्यभार ग्रहण से जिले में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की संभावना जताई जा रही है।
ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर मौत
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-130 पर बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर घाट पर एक तेज रफ्तार कार ने ब्रेकडाउन ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कोरबा में फर्जी पुलिस बनकर युवकों ने ट्रैक्टर चालक से वसूले 1000 रुपए ऐसे हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक मदनपुर घाट पर खराब हो गया था। ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर दोनों सड़क किनारे खड़े होकर ट्रक को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हुई है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीएमएलए प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सोमवार को हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने उनकी याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया और उन्हें अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को यह निर्देश भी दिया है कि वह दोनों की अर्जियों पर जल्द से जल्द सुनवाई करे। छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री अब पेपरलेस, ई-मेल और व्हाट्सएप पर मिलेगी सॉफ्ट कॉपी सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल और उनके बेटे की याचिकाओं के तरीके पर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने अपनी एक ही याचिका में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने के साथ-साथ जमानत जैसी व्यक्तिगत राहत की मांग भी की है। कोर्ट ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इस तरह से दो अलग-अलग तरह की मांगें एक ही याचिका में नहीं रखी जा सकतीं। हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल को अंतरिम राहत के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रुख करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब हाईकोर्ट में उनकी याचिकाओं पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है। यह मामला छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल ला दिया था, और अब आगे की कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट में लड़ी जाएगी
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुल से गिरी
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई. इस भीषण हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. सभी बिलाईगढ़ भटगांव से भूतेश्वरनाथ मंदिर जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार फिंगेश्वर सरगी नाला पर हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है. कोरबा: करंट की चपेट में आने से व्यस्क हाथी की मौत, कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में मिला शव जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र के 5 लोग गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे. फिंगेश्वर सरगी नाला पार के दौरान कार चला रहे पंकज को झपकी आ गई. कार पत्थर से टकराकर पुल से नाले में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान लोकेश साहू और पंकज दास (भाजपा मंडल अध्यक्ष) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल 3 युवकों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुल में रेलिंग नही होने से यहां आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन इसपर कोई सुध नही ले रहा है. फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.
कांवड़ यात्रा बनी आस्था का महाकुंभ, भोपालपटनम में गूंजे जयकारे, सज गया शिवधाम।
बीजापुर – श्रावण मास के चौथे सोमवार को नगर की धरती पर भक्ति और आस्था की अनुपम छवि देखने को मिली, जब नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम बन गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं का कारवां इंद्रावती नदी के तिमेड़ घाट पर इकट्ठा होने लगा। वहां विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा और भगवान शिव का आह्वान किया गया। इसके बाद करीब 500 कांवड़िए अपने कांधे पर भगवा और पुष्पों से सजी कांवड़ लिए ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ यात्रा पर निकल पड़े। साथ ही, इस बार की यात्रा में 200 महिलाओं की टोली ने सिर पर कलश रखकर तीन किलोमीटर की पदयात्रा की, जो भोलेनाथ के प्रति उनकी निष्ठा और शक्ति का परिचायक बनी। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गोल्लगुड़ा के ग्रामीणों ने रास्ते में फूल बरसाकर, जयघोष के साथ और जलपान कराकर कांवड़ियों का स्वागत किया। नगर पंचायत भोपालपटनम द्वारा पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे यात्रा में शामिल भक्तों को गर्मी से राहत मिली। वहीं पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को भली- भांति संभाला। तिमेड से नगर तक जवानों की तैनाती की गई थी और यात्रा का मार्ग पूरी तरह नियोजित और नियंत्रित रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष रूप से सतर्क रही, और कई स्थानों पर डिहाइड्रेशन से पीड़ित कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार भी प्रदान किया गया। शिव मंदिर परिसर इस अवसर पर किसी तीर्थ स्थल जैसा दिखाई दे रहा था। मंदिर को फूलों, पारंपरिक तोरणों और भगवा ध्वजों से इस तरह सजाया गया था कि श्रद्धालु मंदिर की देहरी पर आते ही आध्यात्मिक भावों से भर उठते थे। मंदिर के गर्भगृह में भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं, और सभी ने विधिपूर्वक पवित्र जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद, मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय व्यंजन ‘पुलिहारा’ का प्रसाद वितरित किया गया, जो स्वाद में उत्कृष्ट था। इस संपूर्ण आयोजन को लेकर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम ने जानकारी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा की यह परंपरा वर्ष 2022 से लगातार जारी है, और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में अब बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जिससे यह आयोजन एक धार्मिक उत्सव से कहीं आगे, सामाजिक एकजुटता का माध्यम बन गया है।
गंगा का जलस्तर बढ़ा, वाराणसी और प्रयागराज में लाखों घर डूबे
लखनऊ/पटना/भोपाल: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बाढ़ और बारिश से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी में बाढ़ का कहर, 17 जिले प्रभावित उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। लखनऊ, अयोध्या और अंबेडकरनगर में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित हादसों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे एक लाख से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। वाराणसी के सभी 84 घाट पूरी तरह डूब चुके हैं और प्रयागराज में सड़कों पर नावें चल रही हैं। हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। गृह मंत्री विजय शर्मा से मिले केरल बीजेपी के नेता अनूप एंटोनी एमपी में बाढ़ से 275 मौतें मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया है कि 16 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर जुलाई तक बाढ़ से संबंधित हादसों में 275 लोगों की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा राज्य में बाढ़ की भयावहता को दर्शाता है। बिहार में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, बारिश का अलर्ट बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सोमवार को पटना समेत राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
लोकसभा में 2 बजे तक हंगामा जारी
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन, सोमवार को दोनों सदनों में हंगामा और कार्यवाही स्थगित होने का सिलसिला जारी रहा। लोकसभा में विपक्ष ने बिहार में वोटर्स लिस्ट रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मवेशी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश: 11 मवेशियों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी राज्यों में होती थी तस्करी। लोकसभा में पेश होंगे खेल से जुड़े अहम बिल आज लोकसभा में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया दो महत्वपूर्ण बिल पेश करने वाले हैं। इनमें नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, 2025 और नेशनल एंटी-डोपिंग एक्ट (अमेंडमेंट) बिल, 2025 शामिल हैं। नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल का उद्देश्य खेल संगठनों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। इन दोनों बिलों पर एक साथ चर्चा होने की उम्मीद है। राज्यसभा में सिटिंग सांसद को श्रद्धांजलि, कार्यवाही स्थगित राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत में सिटिंग सांसद शिबू सोरेन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सांसदों ने उनके सम्मान में मौन रखा। इसके बाद सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा टली आज राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को 13 अगस्त से छह महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव पेश करने वाले थे। इस प्रस्ताव को लोकसभा से 30 जुलाई को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के कारण इस पर चर्चा नहीं हो पाई।
केदारनाथ त्रासदी के 12 साल बाद भी 3075 लोग लापता
देहरादून: 2013 की केदारनाथ त्रासदी के 12 साल बाद भी लापता हुए 3,075 लोगों का पता नहीं चल पाया है। इस दर्दनाक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों की उम्मीद अभी भी ज़िंदा है। हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें सरकार से लापता लोगों के कंकालों की खोज करके उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने की अपील की गई है। महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई, पति गिरफ्तार सरकार ने अब तक किए हैं चार बार सर्च ऑपरेशन राज्य सरकार ने इस आपदा के बाद से अब तक चार बार खोज अभियान चलाया है। इन अभियानों के दौरान कुछ कंकाल मिले हैं, जिनका डीएनए परीक्षण किया गया। हालांकि, बरामद किए गए कंकालों की संख्या लापता लोगों की संख्या से काफी कम है। सरकार ने पहले भी यह बताया था कि मलबे में दबे शवों को खोजने के लिए कोई विशेष तकनीक उपलब्ध नहीं है और मंदाकिनी घाटी में खुदाई करने से पर्यावरण को खतरा हो सकता है। पीड़ित परिवारों की न्याय की गुहार याचिका में कहा गया है कि सरकार को लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन करना चाहिए और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करना चाहिए। आपदा के कई साल बाद भी, कई परिवार अपने प्रियजनों के बारे में कोई जानकारी न मिलने से निराशा में हैं। याचिकाकर्ताओं का मानना है कि लापता लोगों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार से उनके परिवारों को शांति मिल सकती है। अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार उत्तराखंड हाईकोर्ट अब इस याचिका पर सुनवाई करेगा और सरकार से इस संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी मांगेगा। पीड़ित परिवारों की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, क्योंकि यह उनके लिए न्याय और शांति की आखिरी उम्मीद है।
KORBA NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली ABVP कार्यकर्ता दीप साहू की जान, शादी के चार माह बाद हादसे ने तोड़ा परिवार
कोरबा, 4 अगस्त 2025। कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर और खराब सड़क की लापरवाही ने एक युवा नेता की जान ले ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व नगर सह मंत्री और अयोध्यापुरी जेलगांव निवासी दीप साहू की सोमवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दीप साहू अपने निजी कार्य से कोरबा के राताखार क्षेत्र की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा ट्रेलर (क्रमांक CG 12 BP 0311) ने उन्हें बेरहमी से रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर बुरी तरह कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। देसी शराब की दुकान पर करता था काम, नशे में गडकरी के घर को उड़ाने की दे दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ
















