बर्गर किंग में दिखे थे आखिरी बार, फिर लापता हुए 80 वर्षीय बुजुर्गों का भारतीय परिवार

नई दिल्ली  अमेरिका में भारतीय मूल के एक परिवार के लापता होने से चिंता बढ़ गई है। न्यूयॉर्क में रहने वाला यह परिवार 29 जुलाई से लापता है। परिवार में चार बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं, जिनकी उम्र 80 साल से ज़्यादा है। ये सभी वेस्ट वर्जीनिया में स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र की ओर जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचे नहीं। स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था का आलम, जनप्रतिनिधियो में नाराजगी ! लापता हुए परिवार को आखिरी बार 29 जुलाई को बर्गर किंग के एक आउटलेट पर देखा गया था। तब से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने परिवार की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। यह मामला तब सामने आया जब परिवार के एक सदस्य ने आध्यात्मिक केंद्र में फोन कर पूछा कि क्या वे वहां पहुंच गए हैं, लेकिन पता चला कि वे अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद से ही सभी लोग चिंतित हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

नया सफर… रायपुर-जबलपुर के बीच शुरू हुई इंटरसिटी ट्रेन सेवा, सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

रायपुर- रायपुर और जबलपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की आज रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद व मंडल रेल प्रबंधक दयानंद मौजूद थे. मुख्यमंत्री साय ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई रेल सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ का रेल बजट 21 गुणा बढ़ा है. 2025-26 के बजट में छत्तीसगढ़ 69 सौ करोड़ रुपए का है. बीते एक दशक में 47 हजार 447 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं चल रही है. उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का 1680 करोड़ रुपए रेल मंत्रालय से मिला है. प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है. उन्हें विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है. रायपुर से जबलपुर जाने के लिए पहले एक ही रेल सुविधा था, लेकिन अब इस नई सौगात से दूसरी सेवा छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल रहा है. इससे हमारे बड़े भाई मध्यप्रदेश से हमाारा प्रेम बढ़ेगा. इससे डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. मध्यप्रदेश और गुजरात में भी शुरू हुई नई रेल सेवा इस अवसर पर रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस और भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस का भी रींवा व भावनगर से शुभारंभ किया गया. भावनगर स्टेशन व रीवा स्टेशन में क्रमशः गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित होकर इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इंटरसिटी की समय सारणी जारी रेलवे प्रशासन ने रायपुर-जबलपुर के बीच चलने वाली नई ट्रेन की समय-सारणी जारी कर दी है. यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी. रायपुर-जबलपुर-रायपुर के बीच चलने वाली नियमित इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुल 15 कोच होंगे. इनमें 1 पावर कार, 1 एसएलआरडी, 8 सामान्य श्रेणी के कोच, 4 चेयर कार तथा 1 एसी चेयर कार शामिल हैं. जबलपुर से सुबह 6 तो रायपुर से दोपहर 2.45 बजे होगी रवाना जबलपुर-रायपुर (गाड़ी संख्या 11702) जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी. मदनमहल 6:10 बजे पहुंचेगी. इसके बाद कच्चपुरा 6:25 बजे, नैनपुर 7:55 बजे, बालाघाट 9:22 बजे, गोंदिया 10:10 बजे, डोंगरगढ़ 11:33 बजे, राजनांदगांव 11:58 बजे, दुर्ग दोपहर 1 बजे और फिर रायपुर 1:50 बजे पहुंचेगी. रायपुर-जबलपुर (गाड़ी संख्या 11701) ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन दुर्ग 3:22 बजे, राजनांदगांव 3:48 बजे, डोंगरगढ़ 4:13 बजे, गोंदिया 3:50 बजे, बालाघाट 6:50 बजे, नैनपुर 8:15 बजे, कछपुरा 10:10 बजे, मदनमहल 10:32 बजे और जबलपुर 10:45 बजे पहुंचेगी. जबलपुर-रायपुर ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में रायपुर पहुंचेगी. जबकि रायपुर-जबलपुर ट्रेन 8 घंटे में जबलपुर पहुंचेगी.

बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से एक युवक ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

सूरजपुर. जिले के श्यामनगर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में युवक शिव नारायण सिंह की मौत हो गई है. सड़क किनारे खेत में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में दो युवक घायल हुए हैं, इनमें से एक को गंभीर चोटें आई है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. घटना प्रेमनगर थाना के उमेशवरपुर चौकी क्षेत्र की है. नदी नहीं, अब नल का जल चुन रहे हैं ग्रामीण – बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी में बदली सोच। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे. वह खेत जोतकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे युवक दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. एक को पैर पर गंभीर चोटें आई है. सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी संजय यादव और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्रेम नगर स्वास्थ्य केंद्र में भेजा. वहीं मृतक का शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जुट गई है.

पांचवी बार हुआ लीकेज, बसई रोड पर फिर हुआ गड्ढा; लोग परेशान

गुरुग्राम। शहर की एक प्रमुख सड़क, बसई रोड, एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यह सड़क दो अलग-अलग जगहों पर धंस गई है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह पिछले कुछ सालों में पांचवी बार है, जब इस सड़क के नीचे से जा रही सीवर लाइन में लीकेज के कारण ऐसी घटना हुई है। ननों के समर्थन पर गरमाई सियासत: बजरंग दल ने फूंका गांधी परिवार का पुतला। सड़क धंसने से हुए गड्ढों की वजह से पूरे इलाके में ट्रैफिक को करना पड़ा है, जिससे सुबह और शाम के समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सीवर लाइन में लीकेज के कारण मिट्टी खिसक गई, जिससे सड़क कमजोर होकर धंस गई। बार-बार हो रही है घटना यह पहली बार नहीं है जब बसई रोड पर इस तरह की समस्या आई है। पिछले साल भी सीवर लाइन लीक होने से एक बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसमें एक बाइक सवार बाल-बाल बचा था। इतना ही नहीं, पिछले साल अगस्त में एक ट्रक भी सड़क धंसने से उसमें फंस गया था, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बार-बार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोग और राहगीर काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम रहा है। हर बार मरम्मत के बाद कुछ समय बाद फिर से सड़क धंस जाती है। यह एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि इससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा है। स्थानीय लोग अब इस समस्या का स्थायी हल चाहते हैं, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े।

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित

रायपुर। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास अटल नगर नया रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 का आयोजन किया गया। सदस्यता अभियान में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले विधायकों, सांसदों, सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को  सदस्यता भूषण सम्मान, सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।     कोरबा जिले से सबसे अधिक सदस्यता कोरबा नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बनाया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे द्वारा मंत्री श्री देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर सदयस्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।      भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी हुई सूची के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वालों में कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन 11वे स्थान पर रहे। मंत्री गणों में दूसरे नंबर पर और विधायकों में  छठवें क्रम पर मंत्री श्री देवांगन रहे। सदस्यता रत्न सम्मान मिलने के बाद मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकप्रिय राजनितिक  पार्टी है, प्रदेश में 60 लाख से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता है। जिसका पूरा श्रेय भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ एवं समर्पित सदस्यों को जाता है।इसी तरह कटघोरा विधायक  श्री प्रेमचंद पटेल को भी 10177 को भी सदस्यता बनाने पर  सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।  भाजपा सदस्यता अभियान में कोरबा जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। 1 लाख से अधिक सदस्य बनाकर कोरबा जिला छठवें पायदान पर रहा।सुश्री रितु चौरसिया को  सदस्यता श्री पुरस्कार, भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री गोपाल मोदी को  सदस्यता गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, एमआईसी सदस्य श्री अजय चंद्रा, श्री लक्की नंदा भी उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अग्रिम जमानत के लिए लगाई याचिका

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है. शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप जैसे मामलों में नाम सामने आने के बाद पूर्व सीएम बघेल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई है. याचिका में पूर्व सीएम बघेल ने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होनी है. कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन भूपेश बघेल ने अपनी याचिका में उल्लेख किया कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के तहत की गई, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है. आशंका जताई है कि केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई कर सकती है. चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी होगी सुनवाई पूर्व सीएम बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की दाखिल जमानत याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई होनी है. चैतन्य की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ED की एफआईआर में है और न ही किसी के बयान में, इसके बावजूद राजनीतिक द्वेष के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं. उनका नाम ईडी की एफआईआर में नहीं है.  

गुजरात और एमपी समेत कई राज्यों को आज नई ट्रेनों की सौगात, जानिए रूट और इनका टाइम टेबल

रेल मंत्रालय ने गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को जोड़ने वाली एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। रेलवे ने अपने बयान में कहा, ‘ट्रेन संख्या 19201/19202 भावनगर-अयोध्या कैंट-भावनगर एक्सप्रेस का उद्देश्य गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।’ इन शहरों से होकर गुजरेगी ये ट्रेन नई ट्रेन का उद्घाटन आज भावनगर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया जाएगा। ये विशेष ट्रेन लगभग 28 घंटे 45 मिनट में कुल 1,552 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचने से पहले वडोदरा, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों से गुजरेगी। जानिए कब से शुरू होगी ट्रेन की नियमित सेवाएं नियमित सेवाएं 11 अगस्त, 2025 से भावनगर से और 12 अगस्त, 2025 से अयोध्या कैंट से शुरू होंगी। सप्ताह में एक बार ये ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास, जनरल क्लास और पार्सल/सामान वैन सहित 22 कोच होंगे। पूरा मार्ग विद्युतीकृत होगा और इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित होगा। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव भावनगर में किया जाएगा। एमपी और छत्तीसगढ़ के सीएम भी रहेंगे उपस्थित इसके साथ ही आज इन ट्रेनों का उद्घाटन होना है। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी उपस्थित रहेंगे। यहां से भी शुरु होंगी नई ट्रेनें रीवा और पुणे के बीच नई ट्रेन सेवा जबलपुर और रायपुर को जोड़ने के लिए एक नई ट्रेन की शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की रहेगी उपस्थित एक साथ तीन नई गाड़ियों की होगी शुरुआत

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत

गोंडा, 3 अगस्त 2025 – जिले में रविवार की सुबह एक ह्रदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सरयू नहर में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जिला जेल से कैदी फरार, कोरबा पुलिस ने की नाकेबंदी और जांच तेज प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए बोलेरो वाहन से जा रहे थे। जब वाहन पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग पर स्थित रेहरा गांव के पास सरयू नहर पुल से गुजर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। बोलेरो में कुल 15 श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही इटियाथोक थाना प्रभारी के.जी. राव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के दौरान नहर से 11 शव बरामद किए गए, जबकि चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुटे हुए हैं।

दो गुटों के झगड़े ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरा

बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच बीती रात जबरदस्त झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद झबड़ी गांव के निवासी नानू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है. घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. वहीं आोरपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. मार्ग की दुर्दशा : जर्जर पुल पानी के तेज बहाव से उखाड़ दी पी एम जेएस वाई की सड़क! दरअसल, कसडोल थाना के झबड़ी और मडकड़ा गांव के दो गुटों में कुछ दिन पहले आपस में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें झबड़ी निवासी मृतक नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक अपने दोस्तों के साथ मडकड़ा निवासी लकी केवट और अजय केवट के साथ जमकर मारपीट किया था, जिसकी शिकायत कसडोल थाने में दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद जब कसडोल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने मडकड़ा गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम को गांव के बीच चौराहे पर कई घंटो तक घेरे रखा. तनावपूर्ण स्थिति देख एएसपी अभिषेक सिंह और कसडोल एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव पहुचें, जहां एसडीएम और कसडोल एसडीओपी के वाहन में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. जिससे दो वाहनों की शीशे टूट गए. घंटो मशक्कत के बाद 2 आरोपी अजय केवट और लक्की केवट की गिरफ्तार कर कसडोल थाना लाया गया है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस बल तैनात है. घटना के बाद जब कसडोल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने मडकड़ा गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम को गांव के बीच चौराहे पर कई घंटो तक घेरे रखा. तनावपूर्ण स्थिति देख एएसपी अभिषेक सिंह और कसडोल एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव पहुचें, जहां एसडीएम और कसडोल एसडीओपी के वाहन में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. जिससे दो वाहनों की शीशे टूट गए. घंटो मशक्कत के बाद 2 आरोपी अजय केवट और लक्की केवट की गिरफ्तार कर कसडोल थाना लाया गया है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस बल तैनात है.

राहुल गांधी के ‘डेड इकोनॉमी’ बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया: कहा- उनके कहने के अपने कारण

मुंबई।’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के डोनाल्ड ट्रम्प के डेड इकोनॉमी वाले बयान का समर्थन करने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। थरूर बोले-मैं अपने पार्टी नेता की बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसा कहने के उनके अपने कारण हैं। हालांकि उन्होंने कहा- मेरी चिंता अमेरिका के साथ हमारे रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के महत्वपूर्ण रिश्ते को लेकर है। हम अमेरिका को लगभग 90 अरब डॉलर मूल्य का सामान निर्यात कर रहे हैं। हम इसे खोने या इसमें कमी आने की स्थिति में नहीं हो सकते। थरूर की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान पर आई है, जिसमें राहुल ने ट्रम्प के बयान से सहमति जताई थी कि भारतीय अर्थव्यवस्था डेड है और उन्हें खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सच कहा है। PM और वित्त मंत्री को छोड़कर पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है।

अन्य खबरे

शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान
दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश