CG News : घर से निकली दो नाबालिग अचानक हुई लापता, पुलिस ने शुरू की खोजबीन

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो नाबालिग अचानक लापता हो गई हैं. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों की उम्र 9 और 11 साल बताई जा रही है. काफी देर तक खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर अपहरण की शिकायत दी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के वार्ड 9 का है, जहां रहने वाली दो बच्चियां अचानक लापता हो गई. 9 साल की बालिका चौथी कक्षा के बाद से स्कूल छोड़ चुकी है. गुरुवार को भाई को छोड़ने के लिए स्कूल गई हुई थी. इस दौरान उनके साथ लड़के के 11 साल की बड़ी बहन भी थी. शाम तक दोनों घर वापस नहीं लौटी. खेत से लौटकर परिजनों ने दोनों बच्चियों को ढूंढने की कोशिश की तो उनका कुछ पता नहीं चला और देर शाम हो गई. परिजनों ने बिल्हा थाने पहुचंकर शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई. जीआरपी से भी सहयोग माँगा गया है. लगातार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

ननों की गिरफ्तारी पर संसद से सड़क तक विरोध, कई राज्यों में प्रदर्शन

दुर्ग/बिलासपुर, 2 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ी गई दो मिशनरी सिस्टर्स, प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस, पिछले 9 दिनों से दुर्ग जेल में बंद हैं। उन पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग का आरोप लगाया गया था, जब वे तीन आदिवासी युवतियों और एक युवक के साथ यात्रा कर रही थीं। इस मामले में बजरंग दल ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। राहुल बोले- चुनाव अधिकारी वोटों की चोरी कर रहे:हम छोड़ेंगे नहीं, चाहे वे रिटायर हो जाएं ननों की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है। संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा में इस मामले को जोर-शोर से उठाया गया। केरल और मेघालय समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हुए। केरल से सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दुर्ग जेल पहुंचकर ननों से मिला और उन्हें फर्जी केस में फंसाए जाने का आरोप लगाया। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भी मामले को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से केस रद्द करने की अपील की है। इस बीच ननों की जमानत याचिका दुर्ग कोर्ट से खारिज हो चुकी है, जिसके बाद मामला अब बिलासपुर की एनआईए कोर्ट पहुंच गया है। आज, 2 अगस्त को कोर्ट इस मामले पर फैसला सुना सकता है। ननों के वकीलों का कहना है कि पुलिस के पास उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं, और उन्हें जल्द ही जमानत मिल सकती है।

02 August Horoscope : इस राशि के जातकों के नौकरी में बदलाव के बन रहे हैं योग, मिल सकती है तरक्की …

मेष राशि- मेष राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु संयत रहें. नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं. तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों में आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है. शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे. परिवार से दूर रहना पड़ सकता है. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को अशांति महसूस होगी. बातचीत में संतुलित रहें. सप्ताह के प्रारंभ में संतान की सेहत का ध्यान रखें. नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है. कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन परेशान रहेगा. वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी. किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है. पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है. आय में वृद्धि होगी. सिंह राशि- सिंह राशि वाले किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं. नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. कन्या राशि- कन्या राशि वालों का मन अशांत रहेगा. बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें. कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं. भागदौड़ अधिक रहेगी. तुला राशि- तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. आय में वृद्धि होगी. खर्चों में वृद्धि होगी. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन परेशान रहेगा. परिवार की सेहत का ध्यान रखें. पिता का साथ मिलेगा. कारोबार में कठिनाई आ सकती है. परिवार का साथ रहेगा. धनु राशि– धनु राशि वालों का मन अशांत रहेगा. बातचीत में संतुलित रहें. कारोबार में वृद्धि होगी. लाभ में भी वृद्धि होगी. शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं. मकर राशि- मकर राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं. कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी. किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के मन में प्रसन्नता रहेगी और आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सेहत के प्रति सचेत रहें. मीन राशि- मीन राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी. माता की सेहत का ध्यान रखें. भागदौड़ अधिक रहेगी. रहन-सहन कष्टमय हो सकता है. लाभ के अवसर मिलेंगे.

शिक्षक की करतूत से हड़कंप: शराब पीकर स्कूल पहुंचा, ग्रामीणों के विरोध के बाद DEO का एक्शन।

जांजगीर-चांपा। जिले में शिक्षा के मंदिर को कुछ शिक्षकों ने अपनी मनमानी का अड्डा बना लिया है। हाल ही में एक शिक्षक के द्वारा स्कूली बच्चों से धान चुनवाने का मामला सामने आया था और अब अकलतरा ब्लॉक के अमोरा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शराबी शिक्षक का आतंक देखने को मिला है, जहां के शिक्षक लोकपाल बर्मन एक तो स्कूल नहीं आते और जब आते हैं तो शराब पीकर ही आते हैं। शिक्षक के इस रवैये से बच्चों को परेशानी होती है और अभिभावशिक्षक लोकपाल बर्मन की इस मनमानी की शिकायत मिलने पर संकुल प्रभारी और सरपंच प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और शिक्षक लोकपाल बर्मन से मुलाकात की और ग्रामीणों के सामने शराबी शिक्षक का पंचनामा तैयार किया गया और कार्यालयीन रजिस्टर में शिक्षक की स्थिति को दर्ज किया गया। शिक्षा के मंदिर को मदिरालय बनाने वाले शिक्षक की इस करतूत का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अकलतरा को इस मामले में जांच करने और शिक्षक लोकपाल बर्मन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया शराबी शिक्षक की करतूत को देखने के बाद लोगों में अलग-अलग चर्चा चल रही हैऔर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। है।कों में बच्चों की असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

बिहार वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव: RJD का दावा- 65 लाख से ज्यादा नाम हटे, समस्तीपुर में सबसे अधिक कटौती

बिहार में चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसे सभी 38 जिलों के DM के साथ राजनीतिक पार्टियों से साझा किया गया है। नई लिस्ट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर पब्लिश हो गई है। बिहार में कुल 65 लाख वोटर्स के लिस्ट से नाम कटे हैं। नई लिस्ट प्रदेश में चलाए गए घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान के आधार पर तैयार की गई है। मतदाता को वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने, हटने या गलत जानकारी को लेकर शिकायत है, तो उन्हें सुधार का एक मौका मिलेगा। इसे लेकर 2 अगस्त से एक सितंबर 2025 तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। राजद के हेडक्वार्टर इंचार्ज ने बताया कि, 65 लाख 6 हजार 375 नाम काट दिए गए हैं। ये नाम ड्राफ्ट होकर नहीं आए हैं। आज सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधित्व के साथ निर्वाचन आयोग ने बैठक की थी।’

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी: भागवत बोले– बोलचाल की भाषा बनाना जरूरी, समझने के साथ बोलना भी जरूरी

नागपुर।’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत की सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है। अब समय आ गया है कि इसे बोलचाल की भाषा बनाया जाए। नागपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संस्कृत को केवल समझना नहीं, बोलना भी आना चाहिए। भागवत ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय को सरकार का सहयोग तो मिलेगा ही लेकिन असली जरूरत लोगों के सहयोग की है। उन्होंने माना कि वे संस्कृत जानते हैं लेकिन धाराप्रवाह बोल नहीं पाते। उन्होंने कहा कि संस्कृत को हर घर तक पहुंचाना होगा और इसे बातचीत का माध्यम बनाना पड़ेगा। RSS चीफ ने कहा कि आज देश में आत्मनिर्भर बनने की भावना पर आम सहमति है, लेकिन इसके लिए हमें अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि भाषा केवल शब्दों का माध्यम नहीं, बल्कि भाव होती है और हमारी असली पहचान भी भाषा से ही जुड़ी होती है।

राहुल बोले- चुनाव अधिकारी वोटों की चोरी कर रहे:हम छोड़ेंगे नहीं, चाहे वे रिटायर हो जाएं

नई दिल्ली।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले 9 दिनों में चुनाव आयोग के अधिकारियों को दूसरी बार धमकाया है। शुक्रवार को संसद से बाहर निकलने पर राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी करा रहा है। हमारे पास एटम बम है। जब फटेगा तो चुनाव आयोग बचेगा नहीं। चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं। आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है। आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे। इससे पहले 24 जुलाई को राहुल ने कहा था कि मैं चुनाव आयोग को एक मैसेज देना चाहता हूं। अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, अगर आपके अधिकारी सोचते हैं कि वे बच जाएंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है। हम आपको बच के जाने नहीं देंगे।’

नक्सल उन्मूलन पर CM साय ने दी जानकारी: गृह मंत्री अमित शाह ने की छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना।

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की। CRPF जवान ने उठाया खौफनाक कदम: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

जिला सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार को दी आत्मीय विदाई

बीजापुर – जिला पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार का स्थानांतरण महासमुंद जिले के लिए होने के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एक आत्मीय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखों में बीते पलों की झलक साफ दिख रही थी। श्री नंदनवार ने 2 फरवरी 2024 से बीजापुर जिले में कार्यभार संभालते हुए प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशील नेतृत्व और विकासपरक दृष्टिकोण से अपनी अलग पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में ज़मीनी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर जनसेवा तक में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली। विदाई समारोह में कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा – श्री नंदनवार ने प्रशासनिक समन्वय और जनहित के कार्यों को जिस कुशलता से अंजाम दिया, वह प्रशंसनीय है। उनके साथ कार्य करना एक सकारात्मक अनुभव रहा। समारोह की विशेष बात रही – जिला पंचायत कर्मचारियों द्वारा तैयार की गई एक वीडियो फिल्म, जिसमें नंदनवार के कार्यकाल की झलकियाँ, उनके फैसले, और जन-संपर्क के मार्मिक क्षण शामिल थे। वीडियो के चलते माहौल भावुक हो गया और कई कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल, जिला पंचायत एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण और अन्य विभागीय प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री नंदनवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बीजापुर में बिताया गया समय मेरे लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। यहां की टीम व प्रशासन के साथ काम करना मेरे जीवन का बहुमूल्य अनुभव रहा।” बीजापुर प्रशासन ने अपने कर्मठ और सरल स्वभाव वाले अधिकारी को न केवल नई ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं, बल्कि यह भरोसा भी जताया कि जहां भी वे रहेंगे, अपनी कार्यशैली से सकारात्मक छाप छोड़ते रहेंगे।

हल्का नंबर 13 के पटवारी जितेंद्र ,को जं सदस्य संतोष मरावी ने हटाने की मांग की है!

कोरबी चोटिया:- जिले के पोड़ी उपरोड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले दूरस्थ वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ हल्का पटवारियों की मुख्यालय में अनुपस्थिति से एवं उनके मनमानी से किसान दर दर भटक रहे हैं, इस संबंध में पुटी पखना, के जनपद सदस्य एवं सभापति वन समिति के अध्यक्ष संतोष मरावी, ने आज पोड़ी उपरोड़ा एस डी एम तुला राम भारद्वाज, को एक लिखित शिकायत पत्र देकर अवगत कराया है कि पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्रामीण क्षेत्र पुटीपखना, एवं सेनहा ,में पदस्थ हल्का नंबर 13 के पटवारी जितेंद्र कुमार, पिछले कई दिनों से गायब रहते हैं जिसके कारण स्कूली बच्चों को आमदनी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, के अलावा किसानों को फौती नामांतरण दर्ज करवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, इतना ही नहीं किसानों की हाथी द्वारा फसल नुकसानी की मुवायना कराने हेतु पटवारी का चक्कर काट रहे हैं, जनपद सदस्य मरावी ,ने यह भी बताया कि उक्त पटवारी शराबी प्रवृत्ति का है और जब उनके मोबाइल नंबर फोन से बात करने पर बदतमीजी पूर्वक बात किया जाता है, और वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं, उनके हल्का क्षेत्र की आम जनताओं को अनावश्यक रूप रूप से परेशान होना पड़ रहा है , जनपद सदस्य संतोष मरावी, ने अपने लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से एस डी एम तुला राम भारद्वाज, से आग्रह की गई है कि जनहित में उक्त लापरवाह शराबी पटवारी को तत्काल हटा कर अन्य पटवारी को प्रभार दिलाने की मांग की गई है!

अन्य खबरे

दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश
ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा