चोटिया की महिला सविता लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

कोरबा, 1 अगस्त 2025। चोटिया क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। सोमवार 28 जुलाई को सविता रजवार (उम्र 35 वर्ष), पति समयलाल, राशन लेने के लिए घुचचापुर सुसायटी गई थी, लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटी है। महिला के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। पति समयलाल रजवार ने बताया कि उसकी पत्नी को लालपुर निवासी उमेंद बिझिंया के साथ घूमते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि सविता के लापता होने में उमेंद की भूमिका हो सकती है। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी में दी है, जहां पति ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सविता के घर वाले उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कोरबी शातिर सचिव का कारनामा: तत्कालीन सरपंच को झांसे में लेकर पेयजल के नाम पर बीते 5 साल में निकाले 18.68 लाख रुपए फिर भी ग्रामीणों को ढंग से पीने का पानी नसीब नही, ग्रामीणों ने सचिव पर लगाया मनमानी व ग्राम विकास राशि डकारने का आरोप, जांच की अपेक्षा

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- सरकार द्वारा पंचायतों में कराए जा रहे कार्यो और उसके भुगतानों में पारदर्शिता लाने के लिए चाहे कितने भी प्रयास क्यों न किये गए हो, लेकिन भ्रष्ट्र मानसिकता वाले सचिव भोले- भाले सरपंचों को अपने झांसे में लेकर कहीं न कहीं भ्रष्ट्राचार के रास्ते अख्तियार कर ही लेते है और तमाम नियमो के बावजूद कई सरपंचों के कम पढ़े लिखे या सीधेपन का फायदा उठा ऐसे शातिर सचिव खुलेआम फर्जी बिलों पर लाखों रुपयों का भुगतान ले लेते है। जिससे ग्राम विकास की सोच अधर पर लटक जाता है। ऐसे में शासन के विकसित ग्राम की परिकल्पना धरातल पर सार्थक नही हो पा रही है और सरकार को जहां एक ओर लगातार राजस्व की क्षति हो रही है, तो वहीं जनता द्वारा सरकार को टैक्स के रूप में दिए जाने वाले विकास की राशि भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ जा रही है। जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी (सी) में पदस्थ सचिव मेहरून निशा ने भ्रष्ट्राचार की गाथा रच दी है, जहां तत्कालीन सरपंच को झांसे में लेकर ग्राम विकास के पैसों का जमकर दोहन किया गया है। बीते पंचवर्षीय कार्यकाल में सचिव ने पेयजल व्यवस्था सुदृढ करने के नाम पर 18 लाख 68 हजार 821 रुपए की राशि मूलभूत व 15वें वित्त आयोग मद से निकाली है। फिर भी ग्रामीणों को पीने का साफ पानी ढंग से नसीब नही हो पा रहा है। इसे लेकर गांव के लोगों का तर्क है कि बीते 5 साल में पेयजल व्यवस्था के नाम पर लाखों की जितनी राशि निकाली गई है, उतनी राशि का यदि सही उपयोग किया जाता तो शायद घर- घर नल से पानी पहुँच जाता। बता दें कि तत्कालीन सरपंच के पंचायती कार्यों में पूर्ण अनुभव की कमी का लाभ लेकर सचिव ने ग्राम के आंगनबाड़ी, स्कूलों में रनिंग वाटर सिस्टम स्थापना के नाम पर ही 6 लाख 70 हजार 237 रुपए की राशि 15वें वित्त से निकाली है, जबकि वास्तविकता यह है कि नौनिहाल व स्कूली बच्चे हेण्डपम्प चलाकर फ्लोराइड पानी पीने को मजबूर है। अब सवाल यह उठता है कि पंचायत में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर जब भारी- भरकम राशि निकाली गई, तब क्या संबंधित सरकारी नौकरशाह गहरी निंद्रा में लीन थे अथवा इस भ्रष्ट्राचार में उनकी भी मौन सहमति प्राप्त थी? जिसके परिणाम में पंचायत के जिम्मेदार लाखों का पानी गटक गए। बोर फिटिंग, हेण्डपम्प व पाइप क्रय, बोर खनन, सबमर्सिबल पंप एवं सिन्टेक्स स्थापना कार्य पर निकाली 18,68,821 की राशि बीते पंचवर्षीय कार्यकाल में शातिर सचिव ने तत्कालीन महिला सरपंच के हस्ताक्षर से जो राशि निकाली है, वह निम्नानुसार है। 1:- हेण्डपम्प मरम्मत, रिचार्ज बाउचर तिथि- 25/11/2020, राशि- 6,500 (मूलभूत). 2:- हेंडपम्प पाइप क्रय, रिचार्ज बाउचर तिथि- 06/09/2021, राशि- 48,954 (15वें वित्त). 3:- नायक मोहल्ला में बोर खनन, सबमर्सिबल पंप, सिन्टेक्स एवं पंचायत भवन में रनिंग वाटर सिस्टम, रिचार्ज बाउचर तिथि- 18/12/2021, राशि- 1,86,700 (15वें वित्त). 4:- रनिंग वाटर कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 06/01/2022, राशि- 1,98,915 (मूलभूत). 5:- माध्यमिक शाला अचानकपुर में रनिंग वाटर एवं अन्य भवन में रनिंग वाटर कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 15/02/2022, राशि- 2,00,243 (15वें वित्त). 6:- रतन घर के पास बोर फिटिंग कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 16/03/2022, राशि- 29,000 (15वें वित्त). 7:- रनिंग वाटर कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 13/07/2022, राशि- 1,64,379 (15वें वित्त). 8:- सालिकराम घर के पास सबमर्सिबल व सिन्टेक्स स्थापना, रिचार्ज बाउचर तिथि- 23/08/2022, राशि- 40,000 (15वें वित्त). 9:- सबमर्सिबल पम्प एवं सिन्टेक्स स्थापना कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 30/09/2022 (15वें वित्त). 10:- कंवर मोहल्ला कोरबी में बोर व सिन्टेक्स, रिचार्ज बाउचर तिथि- 09/03/2023, राशि- 67,000 (15वें वित्त). 11:- बोर खनन व 3 नग सबमर्सिबल पंप एवं सिन्टेक्स स्थापना और फिटिंग कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 05/07/2023, राशि- 3,52,200 (15वें वित्त). 12:- रामसिंह घर के पास बोर सफाई, रिचार्ज बाउचर तिथि- 07/072023, राशि- 30,000 (15वें वित्त). 13:- बोर खनन कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 12/10/2023, राशि- 79,218 (15वें वित्त). 14:- पेयजल व्यवस्था, रिचार्ज बाउचर तिथि- 20/02/2024, राशि- 1,51,100 (15वें वित्त). 15:- बोरवेल्स सामाग्री एवं पंप सेट क्रय, रिचार्ज बाउचर तिथि- 02/08/2024, राशि- 99,120 (15वें वित्त). 16:- पेयजल व्यवस्था पर खर्च, रिचार्ज बाउचर तिथि- 09/11/2024, राशि- 35,000 (15वें वित्त). 17:- सबमर्सिबल पंप व पाइप क्रय, रिचार्ज बाउचर तिथि- 26/11/2024, राशि- 41,000 (15वें वित्त). 18:- बोर खनन कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 15/01/2025, राशि- 68,000 (15वें वित्त). पंचायत द्वारा पेयजल व्यवस्था के नाम पर उक्त जो राशि निकाली है, उसे लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि 18,68 लाख में से आधी राशि डकार ली गई है। आंगनबाड़ी, स्कूलों में तो रनिंग वाटर स्थापना किया ही नही गया है तो वहीं मुख्य जगहों पर संचालित पुराने हेण्डपम्पों में सबमर्सिबल पम्प और सिन्टेक्स स्थापित किया गया है। जिसके लागत से दो- तीन…

नक्सल नेटवर्क में दिल्ली से जोड़ने की साजिश नाकाम, एनआईए ने किया खुलासा

जगदलपुर. बस्तर के दरभा क्षेत्र का रहने वाला युवक प्रियांशु कश्यप नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का हिस्सा था. एनआईए ने उसे हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है. प्रियांशु दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था, नक्सलियों की नॉर्थ रीजनल ब्यूरो (NRB) को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश में जुटा था. लंबे समय से एनआईए की रडार पर चल रहे प्रियांशु के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, टैबलेट, मेमोरी कार्ड और माओवादी दस्तावेज जब्त किए गए हैं. फिलहाल जांच एजेंसी उससे गहन पूछताछ कर रही है. यह कार्रवाई नक्सलियों के शहरी नेटवर्क की बड़ी कमजोरी उजागर करती है. इस मामले में एनआईए ने हरियाणा और पंजाब के स्टेट ऑर्गनाइजिंग कमेटी इंचार्ज अजय सिंगल उर्फ अमन और सीपीआई (माओवादी) सदस्य विशाल सिंह को गिरफ्तार किया था, जिससे जांच अभी भी जारी है.

हाथी की मौत से हड़कंप: खेत में लगाए गए बिजली के तारों से लगा करंट, किसान गिरफ्तार

कोरबा. किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह घटना कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल की है. छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: ASP, DSP और TI का तबादला, ACB-EOW में प्रतिनियुक्ति जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड घूम रहा है. सुबह के वक्त जब ग्रामीण खेत में काम करने गए इस दौरान हाथी को गिरा हुआ देखा. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि एक किसान के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है. किसान से पूछताछ की गई, जिसमें उसने गुनाह कबूल किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं. आगे की कार्रवाई की जारी है. डीएफओ ने ने बताया कि हाथी का वास्तविक उम्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा. बताया जा रहा है कि 22 हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जहां यह हाथी झुंड से बिछड़कर खेत की तरफ गया था.

केरल सांसदों के प्रदर्शन पर गृहमंत्री शर्मा का तंज: ‘जब बिरनपुर में हत्या हुई थी, तब कहां थे?’

रायपुर. केरल सांसदों के डेलिगेशन के फिर से छत्तीसगढ़ पहुंचने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ननों की गिरफ्तारी का मामला न्यायालय में है और इसका निर्णय भी वहीं होगा. अब ऐसी बातों पर प्रदर्शन होगा तो ये कांग्रेस ही जाने. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए न्यायालय पर दबाव बनाना चाहती है? गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूछा कि जब बिरनपुर में हत्या हुई थी, तब कांग्रेस के नेता क्यों नहीं पहुंचे थे? उन्हें सभी विषयों को समान रूप से उठाना चाहिए, वह एक पक्ष के साथ क्यों खड़े हैं. इस गंभीर मामले की सही जांच करवा कर परिणाम तक पहुचेंगे. CG- ये कैसी गिरफ्तारी: …तुरंत गिरफ्तारी, तुरंत जमानत, पत्रकार हत्या मामले में गिरफ्तार पांचों अधिकारियों को मिली जमानत दुर्ग स्कूल विवाद पर गृहमंत्री का बयान दुर्ग जिले में स्कूल में ‘राधे-राधे’ बोलने पर छात्र की पिटाई के मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले का परीक्षण किया जा रहा है और उचित कार्रवाई की जाएगी. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से संदिग्ध सामानों की बिक्री पर रोक ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से संदिग्ध चीजों की बिक्री पर लगाई जा रही रोक पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. इस पर कठोरता से काम किया जाएग. उन्होंने कहा कि जो ऐसे सामान की सप्लाई कर रहे हैं, वे इसे बंद कर दें. प्रदेश में बनेंगे 200 महतारी सदन गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पंचायत विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राज्यभर में 200 महतारी सदन बनाए जाएंगे. पहले चरण में 50 महतारी सदन तैयार होंगे.    

अवैध संबंध के शक में खूनी खेल: कैदी ने रची साजिश, गला घोंटकर की पूर्व विधायक के भाई की हत्या

 रायगढ़ ‘छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई जयपाल सिंह सिदार की सुपारी देकर हत्या कर दी गई है। मर्डर केस में जेल में बंद आरोपी को ग्राम सचिव जयपाल पर पत्नी से अवैध संबंध का शक था। उसने जयपाल की हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी, जिसमें 10 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे। बीजापुर में हथियार छोड़, उम्मीदों की राह पर लौटे पूर्व नक्सली। अखिलेश उप्पल, बीजापुर   हत्या को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हत्या की साजिश रचने वाला शिव साहू पहले से ही जेल में बंद है। आरोपियों ने जयपाल की चलती कार में गला घोंटकर हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस कार बरामद होने के बाद आरोपियों तक पहुंची। बता दें कि ग्राम सचिव जयपाल 7 जुलाई से लापता था। पहले तो उसे लापता मानकर पुलिस तलाश में जुटी रही, लेकिन 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल में ग्राम सचिव का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ।

कोरबा: करंट की चपेट में आने से व्यस्क हाथी की मौत, कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में मिला शव

कोरबा, 1 अगस्त 2025। कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक व्यस्क हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना बीती रात की है, जिसकी जानकारी आज सुबह ग्रामीणों और वन विभाग को मिली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाथी की मौत करंट प्रवाहित झटका तार की चपेट में आने से हुई है। यह झटका तार ग्रामीणों द्वारा अक्सर खेतों की सुरक्षा या छोटे जानवरों के शिकार के लिए जंगल के पास लगाया जाता है। हालांकि, इस बार इसका शिकार एक विशालकाय हाथी बन गया। कोरबा में फर्जी पुलिस बनकर युवकों ने ट्रैक्टर चालक से वसूले 1000 रुपए

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में जल्द होगा विस्तार: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. जहां वे भाजपा संगठन की बड़ी बैठक में शामिल होंगे. दिल्ली दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से संगठन विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होने बताया कि दिल्ली में भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होने वाली है और वे इसमें शामिल होने के लिए जा रहे हैं. जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा. स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था का आलम, जनप्रतिनिधियो में नाराजगी ! रद्द हो सकती है रवि भगत की सदस्यता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नोटिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पर कहा कि अब तक नोटिस का जवाब नहीं मिला है. जवाब नहीं मिलने पर रवि भगत की प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाएगी. बता दें कि पिछले दिनों रवि भगत ने DMF पैसा जारी नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि डीएमएफ की राशि गांव में ही खर्च करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए, चूंकि सड़क, जल सहित अन्य कई विकास कार्य है, जो इस राशि से काफी हद तक पूरे हो सकते हैं. इस मामले पर पार्टी ने नोटिस जारी कर सात दिन में मांगा जवाब था.

महिला एवं बाल विकास मंत्री का बीजापुर दौरा: संस्थाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

बीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को अपने बीजापुर प्रवास के दौरान जिले में संचालित महिला-बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता और संचालन का जायजा लिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सबसे पहले टुमोरोज फाउंडेशन द्वारा संचालित बालक गृह तथा जिला प्रशासन के अधीन बालिका गृह का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां निवासरत बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन विशेष रूप से ट्यूशन की सुविधा मिले। बालिका गृह में निवासरत एक दिव्यांग बच्ची के लिए कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके बाद मंत्री महोदया सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने हिंसा से पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सहायता सेवाओं की समीक्षा की। जानकारी दी गई कि सेंटर में हर माह औसतन 12 से 20 मामलों में काउंसलिंग की जाती है और गंभीर मामलों में पीड़िताओं की सहमति से कानूनी कार्यवाही भी कराई जाती है। मंत्री राजवाड़े ने एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ विद्यालय का भी भ्रमण किया। वहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के संवेदी विकास के लिए बनाए गए कक्षों और पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। बच्चों ने उन्हें नृत्य प्रस्तुति देकर आत्मीय स्वागत किया, जिस पर मंत्री महोदया ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें फल और चॉकलेट वितरित किए। अपने दौरे के अंतिम चरण में मंत्री ने नशामुक्ति केंद्र पहुंचकर उपचाररत लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों को नशा त्यागकर सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े का यह दौरा न सिर्फ विभागीय सेवाओं की गुणवत्ता परखने का अवसर रहा, बल्कि यह बच्चों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस दौरान बीजापुर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पी.एल. एल्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोरबा में फर्जी पुलिस बनकर युवकों ने ट्रैक्टर चालक से वसूले 1000 रुपए

कोरबा, 1 अगस्त 2025। जिले में फर्जी पुलिस बनकर ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन युवकों को बांगो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शराब के नशे में ट्रैक्टर चालकों से कागजात दिखाने के बहाने एक हजार रुपए की वसूली की थी। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी जतिन साहू के साथ घटी, जो बुधवार को बांगो थाना अंतर्गत पोड़ी के पास अपने ट्रैक्टर के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान क्रेटा कार (CG 16 CT 0427) में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अपने आप को पुलिस अफसर बताकर ट्रैक्टर के दस्तावेजों की जांच करने लगे। जब दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए तो आरोपियों ने हजारों रुपए की मांग की, लेकिन सौदा तय नहीं होने पर जबरन 1000 रुपए की वसूली कर वहां से फरार हो गए।

अन्य खबरे

दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश
ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा