क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशनखोरी के आरोप, दिल्ली रवाना—वेंडरों ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में क्रेडा (CREDA) अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर तीन प्रतिशत कमीशन लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगने के बाद आज वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वेंडरों द्वारा की गई शिकायत अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है, जिससे मामला और गरमा गया है। सूत्रों के मुताबिक, क्रेडा वेंडरों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भूपेंद्र सवन्नी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। आरोप है कि सवन्नी अपने निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से कार्य पूरा कर चुके वेंडरों से भी 3% कमीशन की मांग कर रहे हैं। रकम न देने पर जांच, नोटिस और ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है। वेंडरों ने अपनी शिकायत में बताया कि वे विभाग द्वारा जारी टेंडरों में भाग लेकर सोलर सिस्टम की स्थापना जैसे कार्य करते हैं। लेकिन भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण के बाद से वे लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि भूपेंद्र सवन्नी अपने कार्यकाल से पहले हुए कार्यों में भी पिछली तारीखों में कमीशन की मांग कर रहे हैं।

‘राधे-राधे’ बोलने पर प्रिंसिपल ने मासूम बच्ची के मुंह पर चिपकाया टेप, हुई गिरफ्तारी

रायपुर/दुर्ग, 1 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडुमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी कक्षा की साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से स्कूल प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन ने अमानवीय व्यवहार किया। CG NEWS : नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन में अब ED भी होगी शामिल, टेरर फंडिंग को लेकर रायपुर में हुई बैठक… बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने बताया कि बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद बच्ची रोते हुए पूरी घटना घर में बताई। बच्ची ने प्रिंसिपल को ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन किया, जिससे नाराज प्रिंसिपल ने उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और कलाई पर डंडे से मारा। बच्ची को मानसिक और शारीरिक पीड़ा सहनी पड़ी। बताया गया कि टेप करीब 15 मिनट तक मुंह पर चिपका रहा। शिकायत मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नंदिनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्ची की कलाई पर मार के निशान मिले हैं और जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रिंसिपल ने जानबूझकर बच्ची को प्रताड़ित किया। घटना के सामने आने के बाद बजरंग दल सहित हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध को देखते हुए स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री अब पेपरलेस, ई-मेल और व्हाट्सएप पर मिलेगी सॉफ्ट कॉपी

रायपुर, 1 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के पंजीयन कार्यालयों ने डिजिटलीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को अब पूरी तरह पेपरलेस बनाने की तैयारी कर ली है। अब जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी सीधे पक्षकारों को ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाएगी। वहीं, जिन पक्षकारों के पास ये सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें पंजीयन कार्यालय से हार्ड कॉपी दी जाएगी। सहायक वन संरक्षक और वनक्षेत्रपालों के ट्रांसफर, आदेश हुए जारी पंजीयन विभाग अब डीजी लॉकर से भी जुड़ गया है, जिससे रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज सीधे उपयोगकर्ताओं के डीजी लॉकर में सुरक्षित रहेंगे। इस नई सुविधा से कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा आसान होगी। नए सिस्टम की खास बातें: ई-केवाईसी और आधार वेरिफिकेशन से पक्षकारों की पहचान की जाएगी, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। डिजिटल दस्तावेजों से छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाएगी और दस्तावेज हमेशा ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। सुगम एप के माध्यम से जमीन की लोकेशन और विवरण भी आसानी से देखा जा सकेगा। पक्षकार रजिस्ट्री से पहले दस्तावेज का ड्राफ्ट मोबाइल या ई-मेल पर देख सकेंगे और समय रहते उसमें गलतियों को सुधार सकेंगे। डीजी लॉकर में आधार लिंक होने पर, उपयोगकर्ता सीजी महानिरीक्षक पंजीयक सर्च कर रजिस्ट्री नंबर डालकर दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। इन दस्तावेजों का भी सुचारू पंजीयन संभव वसीयतनामा, बंटवारा नामा, मुख्तारनामा जैसे दस्तावेजों का पंजीयन भी अब डिजिटल प्रक्रिया के तहत अधिक सुगम होगा।

UPI यूजर्स सावधान! अब दिन में सिर्फ 50 बार ही चेक कर पाएंगे बैलेंस

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ आम जनता से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की सुविधाओं पर पड़ेगा। इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत तो मिली है, लेकिन हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं। वहीं, डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों के लिए UPI नियमों में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं आज से लागू हुए 5 बड़े बदलाव— 1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता1 अगस्त से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹33.50 कम होकर अब ₹1631.50 हो गई है, जबकि पहले यह ₹1665 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹34.50 सस्ता होकर ₹1769 में मिलेगा। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2. UPI यूजर्स के लिए नई लिमिटअब आप किसी भी एक UPI ऐप से दिनभर में अधिकतम 50 बार ही बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे। इसके अलावा, ऑटो-पे ट्रांजैक्शन भी अब पूरे दिन नहीं होंगे, बल्कि ये सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 9:30 बजे के बीच प्रोसेस नहीं होंगे।अगर कोई ट्रांजैक्शन अटकता है, तो उसका स्टेटस अब सिर्फ 3 बार ही चेक किया जा सकेगा, वो भी हर बार 90 सेकंड के अंतराल में। साथ ही, चार्जबैक प्रक्रिया भी अब आसान होगी, बैंकों को रिजेक्ट केस में दोबारा NPCI से अनुमति नहीं लेनी होगी। 3. SBI के कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर फ्री इंश्योरेंस कवर बंदSBI ने अपने कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स (ELITE और PRIME) पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस को 11 अगस्त से बंद करने का फैसला किया है। अब तक इन कार्ड्स पर 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का फ्री बीमा कवर मिलता था, जो अब नहीं मिलेगा। 4. एविएशन फ्यूल महंगा, हवाई यात्रा पर असरएविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम 2677.88 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 3% की बढ़ोतरी के साथ ₹92,021.93 प्रति 1000 लीटर हो गए हैं। इससे फ्लाइट संचालन की लागत बढ़ेगी, जिससे आने वाले समय में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। 5. बैंकिंग से जुड़े विवादों का निपटारा अब तेजी से होगाUPI ट्रांजैक्शन विवादों में बैंकों को अब NPCI से दोबारा अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे चार्जबैक और अन्य शिकायतों का समाधान पहले से ज्यादा तेजी से हो सकेगा।

01 August Horoscope : इस राशि के जातक पर्सनल लाइफ पर करें फोकस, स्किल्स का उपयोग करने में करेंगे मदद, जानिए अपना राशिफल …

मेष राशि- आज के दिन रोमांटिक लाइफ में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं. आपका प्रोफेशनल जीवन आज उत्पादक रहेगा. कोई भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं कर सकेगी. वृषभ राशि- आज अपने आप को ऐसी स्थिति में डालने से सावधान रहें, जहां आपको कुछ ऐसा खरीदने की जरूरत पड़े, जो आपके लॉंग टर्म लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद नहीं करता है. यह रिश्तों के संबंध में आपकी आवश्यकताओं और पर्सनल जरूरतों पर फोकस करने का समय है. मिथुन राशि- आज अपनी स्किल्स दिखाने और प्रमोशन या नई डील पाने का एक सही मौका है. सिंगल लोग ऐसे लोगों की ओर आकर्षित होंगे, जो अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स वाले हों और जिनके साथ उनकी रुचि मेल खाती हो. कुछ छोटी यात्राएं हो सकती हैं, जो आपके मेंटल हेल्थ में सुधार करेंगी. कर्क राशि- आज का दिन सोशल कनेक्शन और पर्सनल ग्रोथ से भरा हुआ है. आप नई स्किल्स हासिल करने या ऐसे प्रोजेक्ट्स शुरू करने के इच्छुक होंगे, जिनके लिए मस्तिष्क को ऊर्जा देने और उत्साहित करने की आवश्यकता होती है. सिंह राशि- आज आप फ्रीलांस अवसरों पर विचार कर सकते हैं, जो आपको अपनी स्किल्स का उपयोग करने में मदद करेंगे. सिंगल लोग रोमांचक सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, या मौज-मस्ती और हंसी-मजाक के साथ डेट का आनंद ले सकते हैं. कन्या राशि- आप क्या करना चाहते हैं इसके बारे में क्लियरिटी हासिल करने के लिए यह दिन अच्छा है. आज एक शानदार दिन है, जो आपको आगे बढ़ा सकता है और आपके करियर के उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है. तुला राशि- आज आपकी वर्तमान स्थिति में लीडर की भूमिका में शामिल होने का एक शानदार मौका है. नतीजतन, कोशिश करें कि एक समय में बहुत सारी चीजों का बोझ न उठाएं. आपके पर्सनल जीवन में यह आपके लिए रोमांस का समय है. वृश्चिक राशि- आज आपको थोड़ा बहुत स्ट्रगल का सामना करना पड़ सकता है कि क्या वर्तमान करियर पथ पर बने रहना है. कोई अलग रास्ता चुनना चाहिए. यह हमेशा नेगेटिव नहीं होता. कोई भी कठोर कदम न उठाएं. धनु राशि- आज कमिटेड लोग रोमांटिक रिश्ते का अनुभव करेंगे. कुछ व्यवसाय के मालिक स्ट्रेटेजिक रूप से चुनी गई पार्ट्नर्शिप के माध्यम से बेहतर रिजल्ट्स प्राप्त कर सकते हैं. चंचल और रचनात्मक माहौल का स्वागत करें. मकर राशि- आज प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन के बीच बैलेंस बनाकर चलें. कपल्स के लिए जुड़ने और अपने करियर और रिश्तों को मजबूत करने का समय है. क्लाइंट्स के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करने से लाभदायक प्रोजेक्ट्स के द्वार खोलने में मदद मिलेगी. कुंभ राशि- आज बेहतर विकास की संभावना है. आपकी महत्वाकांक्षा और कड़ी मेहनत पर ध्यान दिए जाने की संभावना है, जिससे प्रमोशन या उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान शुरू हुए समझौते और व्यापारिक अवसर सफल होने की संभावना है. मीन राशि- आज खुद की परफॉरमेंस पर गौर फरमाने का समय है. आज की यह अवधि बाहरी दुनिया से वापसी की तरह लग सकती है, लेकिन यह निश्चित रूप से एक्सप्लोर करने का समय है. यह आपकी कहानी को फिर से लिखने का मौका है.

CG NEWS : भाजपा ने धमतरी की नई कार्यकारिणी की घोषित, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी…

धमतरी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जिलों में संगठन विस्तार का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज धमतरी जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस की सहमति के बाद की गई है। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन से आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, ताकि सभी वर्गों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि धमतरी जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठापूर्वक काम करने का संदेश दिया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

युवक की आत्महत्या पर बवाल: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 130A पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के खड़ौदा गांव के आश्रित ग्राम तेंदू टोला की है, जहां गुरुवार सुबह माखनलाल यादव (35 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले बोड़ला क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में माखनलाल के छोटे भाई गोपाल यादव को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया था। चोरी की घटना में माखनलाल की मोटरसाइकिल के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद पुलिस लगातार माखनलाल को पूछताछ के लिए बुला रही थी। परिजनों का आरोप है कि बार-बार थाने बुलाकर की जा रही पूछताछ और पुलिस के दबाव ने माखनलाल मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए और परिजनों के साथ मिलकर शव को लेकर पांडातराई सब-स्टेशन के पास पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल हाइवे 130A पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इस मामले में एसडीएम रुचि ससरदुल ने मीडिया को कोई भी जवाब देने से इनकार कर किया है।

कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कोरबा 31 जुलाई 2025/ नीति आयोग के तत्वावधान में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रहें। संपूर्णता अभियान आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों के लिए एक ऐतिहासिक पहल रही, जिसका उद्देश्य प्रमुख 6 प्रदर्शन संकेतकों में पूर्णता प्राप्त करना था। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा विभिन्न विभागीय टीमों के समन्वित प्रयास से कोरबा ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 6 में से 5 संकेतकों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की। कोरबा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 5 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि वहीं पोड़ी उपरोड़ा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 4 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि रही। इस सफलता पर कोरबा ब्लॉक को सिल्वर मेडल एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक को कांस्य पदक प्रदान किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कोरबा जिला, कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉकों के प्रयासों से आकांक्षी जिला श्रेणी में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह उपलब्धि विभागीय टीमों के परिश्रम और सामूहिक समर्पण का परिणाम है। हमें सतत प्रयास कर कोरबा को आकांक्षी जिला श्रेणी से बाहर लाकर विकसित जिलों में शामिल करना है। कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का क्षण है। एक समय आकांक्षी जिलों की सूची में कोरबा 73वें स्थान पर था, आज यह रजत पदक प्राप्त कर रहा है। यह सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का प्रतिफल है। विधायक पाली तानाखर श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने समारोह में सम्मानित हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को आगे भी कोरबा जिले को आकांक्षी जिले की सूची से बाहर लाने के लिए विशेष प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आकांक्षी ब्लॉक कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा के तात्कालीन सीईओ को क्रमशः सिल्वर एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन दिया एवं सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

वाडला गांव में हुई संचार क्रांति की शुरुआत, मोबाइल टॉवर से गांवों को मिला नेटवर्क का तोहफा

बीजापुर – भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत सुदूर गांव वाडला में अब मोबाइल नेटवर्क की गूंज सुनाई देगी। वर्षों से संचार सुविधा से वंचित रहे ग्रामीणों को आखिरकार बेहतर नेटवर्क की सौगात मिल गई। बुधवार को ग्राम वाडला में जिओ मोबाइल टॉवर का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ, जिससे आसपास के गांव पोलेम, मटटीमरका और गोखुर के हजारों ग्रामीणों को अब मोबाइल और इंटरनेट सुविधा का लाभ मिलेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्लानार योजना और केंद्र सरकार की यूएसओएफ योजना के तहत पूरी की गई है। संचार सुविधा की बहाली से न केवल स्थानीय निवासियों को अपने परिवार व मित्रों से जुड़ने में आसानी होगी, बल्कि छात्रों और युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच भी अब सुलभ हो गई है। गांव में नेटवर्क के शुरू होने से सुरक्षा, आपातकालीन सेवा, प्रशासनिक संपर्क और डिजिटल लेनदेन जैसे क्षेत्रों में भी प्रभावी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें छोटी- छोटी बातों के लिए ब्लॉक मुख्यालय नहीं दौड़ना पड़ेगा। इस कदम को क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक जीवन के लिए डिजिटल क्रांति की नींव माना जा रहा है। डिजिटल समावेशन की यह पहल आदिवासी अंचलों के समग्र विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 6 बड़े फैसले, किसान संपदा योजना के लिए 6520 करोड़ मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों और रेलवे से जुड़े छह फैसले किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दो फैसले किसानों से जुड़े हैं और चार फैसले रेलवे से जुड़े हैं। इस मीटिंग का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुआ। बैठक में 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजन’ के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी दी गई है। अब इस योजना का बजट बढ़कर कुल 6520 करोड़ रुपये पहुंच गया है। किसानों से जुड़े बड़े फैसले प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की घटक योजना एकीकृत शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना के अंतर्गत 50 बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों को बनाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन अवसंरचना के तहत एनएबीएल मान्यता प्राप्त 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इनकी स्थापना के लिए 1000 करोड़ रुपये और 15वें वित्त आयोग के दौरान पीएमकेएसवाई की विभिन्न घटक योजनाओं के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए 920 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जारी होंगे अभिरुचि पत्र आईसीसीवीएआई और एफएसक्यूएआई दोनों ही योजनाएं पीएमकेएसवाई योजना का हिस्सा हैं। ये दोनों योजनाएं मांग के आधार पर चलती हैं। ऐसे में देश भर की पात्र संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए अभिरुचि पत्र जारी किए जाएंगे। आओआई के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों को मौजूदा योजना दिशानिर्देशों के अनुसार पात्रता मानदंडों के अनुसार उचित जांच के बाद अनुमोदित किया जाएगा। 100 एनएबीएल लैब बढ़ाएंगी खाद्य सुरक्षा प्रस्तावित 50 बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों के कार्यान्वयन से इन इकाइयों के अंतर्गत विकिरणित खाद्य उत्पादों के प्रकार के आधार पर प्रति वर्ष 20 से 30 लाख मीट्रिक टन तक की कुल परिक्षण क्षमता सृजित होने की उम्मीद है। निजी क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित 100 एनएबीएल मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना से खाद्य नमूनों के परीक्षण के लिए उन्नत अवसंरचना का विकास होगा, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 3 करोड़ सदस्यों को होगा फायदा सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए एनसीडीसी को अधिक मजबूत बनाने का फैसला किया गया है। इसकी कैपिटल 2000 करोड़ रुपए बढ़ाई गई है। सहकारिता की नई नीति हाल ही में लॉन्च की गई थी। एनसीडीसी जो कर्ज देती है, उसका नेट एनएपी शून्य है। इस योजना के तहत अगले चार साल तक हर साल 500 करोड़ का कर्ज दिया जाएगा। कुल 20 हजार करोड़ का कर्ज दिया जाएगा। इससे करीब 13 हजार सहकारी सोसायटी और 3 करोड़ सदस्यों को फायदा होगा। इटारसी और न्यू जलपाईगुड़ी में चौथी रेल लाइन इस बैठक में इटारसी से नागपुर के बीच चौथी लाइन को मंजूरी दी गई है। वहीं, अल्याबरी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच तीसरी और चौथी लाइन को मंजूरी दी गई है। छत्रपति संभाजीनगर से प्रभानी लाइन को भी डबल करने की मंजूरी दी गई है। इससे रेल यातायात बेहतर होगा।

अन्य खबरे

दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश
ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा