मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश, ‘स्लीपर सेल’ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु ज्ञापन

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। युथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने आरोप लगाया है कि जिले में कुछ असामाजिक तत्व ‘स्लीपर सेल’ की तरह सक्रिय होकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। कमेटी ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। फर्जी हस्ताक्षर और फॉर्म का खेल

कोरबा में साइबर पुलिस थाना गठित, 13 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से साइबर पुलिस थाना कोरबा का गठन कर दिया गया है। गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना के अनुसार साइबर पुलिस थाना कोरबा का उद्घाटन 28 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा द्वारा जारी आदेश के तहत साइबर पुलिस थाना के संचालन के लिए 13 अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। निरीक्षक ललित कुमार चन्द्रा को साइबर पुलिस थाना कोरबा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उप निरीक्षक अजय सोनवानी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी साइबर थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई व्यवस्था के तहत साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, डिजिटल लेन-देन में धोखाधड़ी जैसे मामलों की जांच अब साइबर पुलिस थाना द्वारा की जाएगी। इससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलने के साथ-साथ तकनीकी अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन का मानना है कि साइबर पुलिस थाना की स्थापना से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा तथा साइबर अपराधों के मामलों में तेजी से कार्रवाई संभव होगी।

बलरामपुर: प्रेम प्रसंग में प्रधान आरक्षक की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव   बलरामपुर जिले के सतिसेमर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दो बच्चों की मां ने अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक विश्वनाथ केरकेट्टा (51) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में प्रधान आरक्षक था। पुलिस के अनुसार, पत्नी क्लॉस्टिका केरकेट्टा अपने प्रेमी विवेक टोप्पो के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने पहले छिपकर शादी भी कर ली थी। इसी के चलते हत्या की साजिश रची गई। 14 जनवरी को विवेक ने विश्वनाथ को सेंदुर नदी किनारे बुलाया और लोहे की खुरपी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में शव को नदी के दूसरे किनारे रेत में गाड़ दिया गया। 29 जनवरी को ग्रामीणों को सड़ी-गली हालत में शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 31 जनवरी को शव की पहचान हुई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है।  

मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

  मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरहदा में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 2 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे, खरवोरवा तालाब पार के पास जयपाल साहू ने अपने साथी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप के साथ मिलकर अर्जुन साहू और कोमल साहू से मारपीट की। इसी दौरान हितेश उर्फ हरिओम ने बटनदार चाकू से अर्जुन साहू के पेट और हाथ की उंगली पर वार किया, जबकि कोमल साहू के पेट में गंभीर चोट पहुंचाई। इलाज के दौरान युवक की मौत घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान कोमल साहू की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना जरहागांव में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 19/26 धारा 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। फॉरेंसिक जांच और अहम सबूत जब्त मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर हत्या में प्रयुक्त बटनदार चाकू, खून लगे कपड़े और मोबाइल फोन गवाहों की मौजूदगी में जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने बहन से बातचीत को लेकर शंका के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप, पिता रामनिवास, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी बजरंगपारा, जरहागांव जयपाल उर्फ कल्लू साहू, पिता रामेश्वर साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा, थाना जरहागांव पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 भी जोड़ी है। दोनों आरोपियों को 4 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोरबी चोटिया में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली संपन्न

सुशील जायसवाल   कोरबी चोटिया। जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 6 जनवरी 2026 को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा पूरे माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत 4 फरवरी 2026 को कोरबी चोटिया स्थित हायर सेकेंडरी स्वामी आत्मानंद स्कूल में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों के साथ पोस्टर, चार्ट और रंगोली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित सड़क व्यवहार और दुर्घटना रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में जागरूकता रैली, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। साथ ही एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के माध्यम से नुक्कड़ नाटक आयोजित कर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से प्रभारी प्राचार्य रामाश्रय तंवर, व्याख्याता एस.के. दिनकर, एस.के. चौबे, श्रीमती एस. जायसवाल, टी. बारमते, प्रीति कश्यप, टी.एस. साडिंल, डी.एल. कुंभकार एवं शैलेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दर्री थाना प्रभारी बदले, निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को सौंपी कमान

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा द्वारा जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को दर्री थाना का नवीन थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में थाना प्रभारी करतला के पद पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में जिले के कई थानों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इसी क्रम में दर्री थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।   आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस विभाग का मानना है कि निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्री थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

चोटिया में पांच दिवसीय अखंड रामायण का भव्य आयोजन, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सुशील जायसवाल   कोरबी-चोटिया (सुशील जायसवाल): पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोटिया में इस वर्ष भी भक्ति और उत्साह का माहौल है। यहाँ प्रतिवर्ष की भांति पाँच दिवसीय अखंड रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के अलावा जिले भर से रामायण मंडलियां अपनी प्रस्तुति देने पहुँच रही हैं। कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत 3 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा शिव मंदिर झरना से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वर्तमान में चोटिया की पुरानी बस्ती स्थित आयोजन स्थल पर पूजन-अर्चन और रामायण पाठ का दौर जारी है। मुख्य कार्यक्रम और व्यवस्थाएं मुख्य राज पुरोहित: श्री चंद्रेश दुबे के सानिध्य में हरि नाम रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और संगीत मय प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा प्रसाद: आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भंडारे की व्यवस्था की गई है। समापन: इस पांच दिवसीय आयोजन का समापन 8 फरवरी, रविवार को हवन और सहस्त्रधारा के साथ होगा। भक्तिमय हुआ वातावरण ग्राम पंचायत चोटिया के सरपंच प्रतिनिधि प्यारो राय सिंह मरकाम ने जानकारी दी कि भगवान श्री रामचंद्र की असीम कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रोताओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग बड़ी श्रद्धा के साथ रामायण पाठ का श्रवण कर रहे हैं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।  

मनेद्रगढ़: अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से सड़कें बेहाल, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी | मनेद्रगढ़ मनेद्रगढ़ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य सड़कों पर चार पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग और दुकानों के बाहर पसरे अतिक्रमण ने आम नागरिकों का पैदल चलना भी दूभर कर दिया है। प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण यह समस्या अब स्थायी रूप लेती जा रही है। प्रमुख समस्याएँ और हॉटस्पॉट अवैध पार्किंग: स्टेशन रोड से गांधी चौक और राम मंदिर से भगत सिंह तिराहा तक संकरी सड़कों पर चार पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे हैं। स्थायी अतिक्रमण: नियमों को ताक पर रखकर सड़कों से सटकर दुकानें और मकान बना लिए गए हैं, जिन पर निर्माण के समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। दिखावटी कार्रवाई: पुलिस की चालानी कार्रवाई अभियान थमते ही बंद हो जाती है, जिससे स्थिति जस की तस बनी रहती है। कार्रवाई में बाधा बनता ‘सिफारिश’ का खेल स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी व्यापारियों या रसूखदारों पर कार्रवाई शुरू होती है, तो राजनीतिक सिफारिशों का दौर शुरू हो जाता है। नागरिकों ने सुझाव दिया है कि पारदर्शिता लाने के लिए कार्रवाई के दौरान पत्रकारों को साथ रखा जाए और बिना किसी भेदभाव के कठोर कदम उठाए जाएं। केवल समझाइश से बात नहीं बनेगी पुलिस की बार-बार दी गई समझाइश और चेतावनी का वाहन मालिकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। लोग जानबूझकर मुख्य मार्गों पर गाड़ियाँ खड़ी कर रहे हैं। अब शहरवासी मांग कर रहे हैं कि केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि निरंतर और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि सार्वजनिक सड़कें निजी संपत्ति बनने से बच सकें।

कटघोरा-जेंजरा बायपास: बनने से पहले ही उखड़ने की कगार पर नई सड़क, ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ता पर उठे सवाल

कोरबा/कटघोरा | 4 फरवरी 2026 कटघोरा-सुतर्रा बायपास सड़क के जीर्णोद्धार कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां वर्षों पुरानी जर्जर सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी थी, वहीं अब निर्माण की गुणवत्ता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठेकेदार द्वारा की जा रही अनियमितताओं के कारण सड़क के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। किनारों को खोदकर कमजोर की जा रही सड़क की नींव नियमों के अनुसार, डामरीकरण के बाद सड़क के दोनों किनारों (शोल्डर) को भरने के लिए बाहर से मिट्टी लाकर फिलिंग की जानी चाहिए। लेकिन, कटघोरा के संबंधित ठेकेदार द्वारा लागत बचाने के फेर में जेसीबी मशीन से सड़क के किनारों को ही खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है। खतरा: सड़क के किनारों की खुदाई करने से उसका बेस (आधार) कमजोर हो जाता है। परिणाम: जानकारों के अनुसार, इस लापरवाही से आने वाले समय में सड़क किनारों से धंसने लगेगी और भारी वाहनों के दबाव से जल्द ही दरारें पड़ जाएंगी। PWD के इंजीनियरों की चुप्पी पर सवाल हैरानी की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और इंजीनियरों की मौजूदगी में यह खेल चल रहा है। मौके पर तैनात तकनीकी अमले द्वारा न तो काम को रोका गया और न ही ठेकेदार को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग की यह उदासीनता सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और ठेकेदार को खुली छूट देने की ओर इशारा कर रही है।  

भाजपा दर्री मंडल में भुवनेश्वर दुबे को मिली मीडिया की कमान, कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष की लहर

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत दर्री मंडल की कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में अयोध्यापुरी निवासी भुवनेश्वर दुबे को दर्री मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन और मीडिया के बीच सेतु बनने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेतृत्व का मिला भरोसा भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुसार, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन के बाद दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने इस नियुक्ति पर अपनी सहमति दी। भुवनेश्वर दुबे की नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। नेताओं और पार्षदों ने जताई खुशी भुवनेश्वर दुबे को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं: सरोज शांडिल्य (वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य) मनोज अग्रवाल (पूर्व पार्षद) सौरभ यादव, कुश यादव, मनहरण यादव, आशाराम यादव उतरी राठौर, ललिता साहू एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता। संगठन और जनता के बीच बढ़ेगा समन्वय अयोध्यापुरी क्षेत्र के निवासियों और वार्ड के नेताओं का मानना है कि भुवनेश्वर दुबे के मीडिया प्रभारी बनने से वार्ड की समस्याओं और पार्टी की नीतियों को प्रमुखता से मीडिया के सामने रखा जा सकेगा। सभी शुभचिंतकों ने उन्हें इस नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई दी है।

अन्य खबरे

शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान
दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक
कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश