छत्तीसगढ़ में तेज़ गर्मी का कहर: 11 जिलों में लू का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा जैसे जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतनी तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग दिन में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। 11 जिलों में लू का खतरा मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल हैं। गर्म हवाओं के चलते 25 अप्रैल से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियाँ कर दी गई हैं। तेज़ तापमान और परेशानी रायपुर में दिन का तापमान 43.2 डिग्री और बिलासपुर में 43.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। दुर्ग सबसे गर्म जिला बन गया है जहाँ तापमान 44 डिग्री से ज्यादा है। रात में भी गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा तेज़ गर्मी से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और सिरदर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें और खूब पानी पिएं। खासतौर पर बच्चों और बुज़ुर्गों को ध्यान रखना चाहिए। अभी राहत की उम्मीद नहीं अगले तीन दिन भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर रहेगा और लू चलती रहेगी। मानसून अभी दूर है। सावधानी ही सुरक्षा है सरकार और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना ज़रूरत धूप में न निकलें, और निकलें तो सिर ढककर जाएं। गर्मी से बचाव ही सुरक्षित रहने का तरीका है।

बड़ी खबर:- केंदई गांव में खुजली संक्रमण से दो मासूम बच्चों की हृदय विदारक मौत…

☆ स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, प्रदूषित पानी और कोयला उत्खनन का खूनी खेल ☆ विशेष रपट… कोरबा/ जिले से 120 किलो मीटर दुरस्थ ग्राम पंचायत अडसरा के आश्रित गांव केंदई विकास खंड पौड़ी उपरोड़ा में खुजली के भयावह संक्रमण और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दो मासूम बालिकाओं की मौत हो गई। झकझोराने वाली इस घटनाक्रम में मृतक बच्चों में से एक पूजा पंडो, उम्र 1 वर्ष, निवासी केंदई और दूसरी सुमन पडो, उम्र 5 वर्ष, पिता संतराम पंडो, ग्राम केदाई, पंचायत अडसरा, विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा हैं। मृतक सुमन पंडो पिता संतराम पंडो उम्र 5 वर्ष दरअसल,कोयला खदान विजय वेस्ट के कोयला उत्खनन से पानी के स्रोत सूख गए हैं, जिससे गांव में पानी के लिए त्राहि-त्राहि भी मची हुई है। प्रदूषित गंदे पानी के सेवन करने के लिए लगभग 38 परिवार विवश हैं। दक्षिण पूर्व कोयला क्षेत्र की कोयला खदान के कारण राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति का जन जीवन बुरी तरह तबाह हो रहा है और अनेक बूढ़े बच्चों में खुजली का संक्रमण फैल गया है। जिसका विगत समय में स्वास्थ्य शिविर लगा करके मानो औपचारिकता पूरी की गई है। लोक सदन को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और बढ़ते औद्योगिक करण के कारण गांव में प्रदूषित पानी की समस्या यहां बढ़ गई है। गांव के लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी सेहत खराब हो रही है। गांव में जो सब्जी भाजी खेती किसानी होती थी वह सब धीरे-धीरे बर्बाद होती चली जा रही है। मृतक पूजा पंडो पिता सोनू पंडो उम्र 1 वर्ष पूजा और सुमन एक ही परिवार की बालिकाएं है उनकी दादी मां मानमती पंडो से आज लोक सदन ने बात की उसने दर्द भरे भाव से दोनों मासुम बच्चों की मौत की जानकारियां दी और कोयला खदान को दोषी ठहराया।मानमती के चार लड़कों में से दो संतराम और सोनू पंडो की यह दोनों पूजा और सुमन पुत्रियां थी। मृतक के चाचा बाबूलाल पंडो ने बताया जब से विजय बेस्ट कोयला खदान से उत्खनन शुरू हुआ है गांव में प्रदूषित पानी मिल रहा है पहले के पानी के स्रोत सूख गए हैं। इसी प्रदूषित पानी से बीमारियां फैल रही है। गांव के जान साहब पंडों ने भी बताया कि हालात अच्छे नहीं हैं। कुछ लोगों को पैरालिसिस अटैक भी हुआ है। ध्वजवहान आयाम ( सरपंच ) इस संदर्भ में नवनिर्वाचित सरपंच ध्वजवाहन सिंह आयाम ने लोक सदन से बातचीत में बताया कि कोयला खदान उत्खनन के बाद से पानी प्रदूषण की समस्या हुई है हाल ही में शिविर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया था एसईसीएल के अधिकारी लगातार गांव आ रहे हैं।इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है और वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि कोयला खदान के उत्खनन को रोका जाए और गांव में पानी की व्यवस्था की जाए। वे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।यह घटना न केवल केंदई गाँव की त्रासदी है, बल्कि यह उन सभी दूरस्थ समुदायों की भी कहानी है जो विकास के नाम पर अपने अस्तित्व को खो रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन आवाजों को सुनें और यह सुनिश्चित करें कि किसी और बच्चे को इस तरह की पीड़ा से न गुजरना पड़े।

महात्मा गांधी दर्शन सर्वधर्म प्रार्थना का आगाज,सुबह सबेरे पांच बजे पंहुचने का आह्वान

कोरबा/ महात्मा गांधी दर्शन मानिकपुर संस्था के संयोजक सुरेशचंद्र रोहरा में बताया कि महात्मा गांधी की जन्म जयंती की अवसर पर 2 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः काल 5 बजे अपना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त गांधीवादियों गांधी प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि महात्मा गांधी की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी के सिद्धांतों को आत्मसात करें और प्रार्थना सभा में भागीदारी करें। अगर सुबह किसी कारण वश् आप कार्यक्रम प्रार्थना सभा में शिरकत नहीं कर पा रहे हैं तो अपने घर पर ही महात्मा गांधी को नमन करते हुए प्रार्थना करें। इस अवसर पर डॉक्टर गुलाब राय पंजवानी, अधिवक्ता बीके शुक्ला, सनंद दास दीवान, कमल सर विद्या, कन्हैया सोनी ने सभी से आग्रह किया है कि महात्मा गांधी की जयंती सादगी के साथ उनके विचारों पर चलने का संकल्प लेने की भावना के साथ मनाई जानी चाहिए। गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा का यह अभिनव आयोजन कोतवाली थाना के सामने स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर रखा गया है।

महात्मा गांधी दर्शन सर्वधर्म प्रार्थना का आगाज,सुबह सबेरे पांच बजे पंहुचने का आह्वान

कोरबा/ महात्मा गांधी दर्शन मानिकपुर संस्था के संयोजक सुरेशचंद्र रोहरा में बताया कि महात्मा गांधी की जन्म जयंती की अवसर पर 2 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः काल 5 बजे अपना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त गांधीवादियों गांधी प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि महात्मा गांधी की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी के सिद्धांतों को आत्मसात करें और प्रार्थना सभा में भागीदारी करें। अगर सुबह किसी कारण वश् आप कार्यक्रम प्रार्थना सभा में शिरकत नहीं कर पा रहे हैं तो अपने घर पर ही महात्मा गांधी को नमन करते हुए प्रार्थना करें। इस अवसर पर डॉक्टर गुलाब राय पंजवानी, अधिवक्ता बीके शुक्ला, सनंद दास दीवान, कमल सर विद्या, कन्हैया सोनी ने सभी से आग्रह किया है कि महात्मा गांधी की जयंती सादगी के साथ उनके विचारों पर चलने का संकल्प लेने की भावना के साथ मनाई जानी चाहिए। गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा का यह अभिनव आयोजन कोतवाली थाना के सामने स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर रखा गया है।

देश-प्रेम और साहित्य -सेवा की भावना ने मुंशी प्रेमचन्द को “कलम का सिपाही” बना दिया

●जन्म जयंती पर विशेष● कौन जानता था,एक गरीब किसान, मध्यम वर्गीय किसान का पुत्र कथा -साहित्य सम्राट बनेगा,आखिर समय की मार ने उसे संघर्ष करने को विवश कर दिया ,पढ़ने को और वे पढ़ -पढ़ कर लिखने को मजबूर हो गए,यह कोई और नहीं!मुंशी प्रेमचन्द की दास्तां है। आम जन से मिलने का भाव।जब प्रेमचंद साहित्य में आए तो उनके सामने दुर्गा प्रसाद खत्री,सरस्वती चंद्र,प्रताप मुदलियार प्रकाश में आ चुके थे,प्रेमचंद के पहले साहित्य के पात्र अभिजात्य वर्ग से आते थे,किंतु प्रेमचंद ने उसमें परिवर्तन किया,वे पहले कथाकार हैं जिन्होंने ,सामान्य वर्ग,जनसामान्य को,स्थान दिया,उनके पात्र पूर्व के साहित्यकारों की निर्धारित अहर्ता को पूरी नहीं करते।”गोदान”वर्ग संघर्ष को रेखांकित करने वाला उपन्यास है, सच मायने में प्रेमचंद सामान्य और शोषित जनमानस के शोषण,संत्रास,दुख दर्द और संघर्ष के कथाकार हैं,।मेरे गुरुदेव डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा,छतीसगढ़ी के मूर्धन्य साहित्यकार कक्षा में जब “गोदान”पढ़ाते थे तब वो प्रेमचंद की अनुभवशीलता को सामने रखकर अभिव्यक्त ऐसा करते थे”मिर्ची खा लेने के बाद आदमी जब सी ..सी की आवाज करने लग जाता है,ठीक उसी तरह प्रेमचंद ने सत्य का संघर्ष,दुख को झेला था,उनके उपन्यास में भारतीय किसान की व्यथा कथा “उपन्यास के नायक “होरी”के और “धनिया ” नायिका के द्वारा अभिव्यक्त होकर कृषक जीवन का महाकाव्य बन गया,गोदान”,गुरुदेव के उच्चारण की अभिव्यक्ति उपन्यास का अंत”और धनिया पछाड़ खाकर गिर पड़ी के साथ “होता था।”मनोवैज्ञानिक,आदर्श और यथार्थ के धरातल पर गोदान सफल उपन्यास हैगोदान का मूल भाष्य मानवीय त्रासदी है।होती हारे को हरिनाम है।उसके लिए संस्कार और आदर्श से बढ़कर कुछ भी नहीं है।धनिया और होरी की संवाद का एक उदाहरण देखिए ,उपन्यासकार परिस्थितियों का दिग्दर्शन ऐसे करा रहे हैं, होरी के गहरे,सांवले, पिचके हुवे,चेहरे पर मुस्कुराहट की मृदुता झलक पड़ी।”धनिया परास्त होकर होरी की लाठी, मिर्जाई जूते,पगड़ी और तंबाखू का बटुआ लाकर सामने पटक दिए।”तब होरी ने धनिया की ओर आंखे तरेर कर कहा..”क्या ससुराल जाना है,जो पांचों पोशाक लाई है?ससुराल में भी तो कोई जवान साली -सलहज नहीं बैठी हैं,जिसे जाकर दिखाऊं,तब धनिया ने लजाते हुवे कहा..”ऐसे ही बड़े सजीलेजवान हो कि साली -सलाहजें तुम्हें देख कर रीझ जायेंगी।” प्रेमचंद ने लगभग 15उपन्यास,300कहानियां,10अनुवाद,03नाटक लिखा,।प्रेमचंद का गोदान भारतीय कृषक का आइना है।महाजनी सभ्यता तथा सामंती समाज की नंगी हकीकत गोदान में उभर कर आई हैं,”रूढ़ियों के बंधन को तोड़ो,और मनुष्य बनो,देवता बनने का ख्याल छोड़ो,देवता बनकर तुम मनुष्य न रहोगे।” प्रेमचंद ने 3 नाटक भी लिखा,जिसमें “संग्राम”,(1923,),कर्बला(1924),प्रेम की वेदी(1933),संग्राम नाटक में किसान के साथ पशु पक्षी पर संवेदना,कर्बला में ऐतिहासिकता,धार्मिकता,तथा प्रेम की वेदी में सामाजिकता उभर कर आई है। संग्राम नाटक का एक संवाद का दृश्य,दृष्टब्य है..”अब कोई बाधा न पड़े तो अब की उपज अच्छी होगी,।कैसी मोटी मोटी बालें निकल रही हैं।कर्बला नाटक लिखते समय मुंशी प्रेमचन्द हिन्दू मुस्लिम वैमनस्य से बेहद चिंतित थे,धार्मिक सामंजस्य स्थापित करने वे संत कबीर की तरह लिए लुकाठी हाथ खड़े थे,इस तरह प्रेमचंद आज भी प्रासंगिक हैं,उनकी कृतियां मानवीय मूल्यों को तराश ,तलाश रही हैं। कर्बला में 5अंक और 42दृश्य हैं,सभी नाटक मंचीय हैं।प्रगतिशील लेखक प्रेमचंद का गोदान,कर्मभूमि,रंगभूमि,सेवासदन,निर्मला,मानसरोवर बहुत चर्चित है,पठनीय है,सराहनीय है,जिसने उनके नाम पर प्रेमचंद युग की संज्ञा दिलाया।देश -प्रेम ,साहित्यिक अभिरुचि एवं साहित्य सेवा की अदम्य लालसा ने उन्हें काशी से एक साहित्यिक पत्रिका “हंस”निकालने की प्रेरित कर दिया।अपने मित्र जयशंकर प्रसाद को प्रेमचंद ने पत्र लिखा..”काशी से कोई पत्रिका नहीं निकली है,मैं धनी नहीं हूं,मजदूर आदमी हूं,मैने”हंस”निकालने का निश्चय कर लिया है।”दरअसल “हंस”का नामकरण जयशंकर प्रसाद जी ने ही किया था।प्रेमचंद ने अपनी साहित्यिक पत्रिका “हंस”आत्मकथा अंक के पृष्ठ 166पर लिखा है.. “यह 1920की बात है,असहयोग आंदोलन जोरों पर था।जालियां वाला बाग हत्याकांड हो चुका था।उन्हीं दिनों महात्मा गांधी ने गोरखपुर का दौरा किया।गाजिमियां के मैदान में ऊंचा प्लेट फॉर्म तैयार किया गया।दो लाख से कम जमाव नहीं था।ऐसा समारोह मैने अपने जीवन में कभी नहीं देखा था।महात्मा जी,दर्शकों का यह प्रताप था, कि मुझ जैसा मरा हुआ आदमी चेत उठा।दो ही चार दिन बाद मैने अपनी 20साल की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।”हिंदी भाषा के साथ ही साथ स्वतंत्रता की लड़ाई भी लड़ी गई, मैंने गांधी जी का साथ हो लिया। जनचेतना का मासिक पत्रिका आज भी निकल रही है,1930से 1936तक इसके संपादक मुंशी प्रेमचन्द थे,उसके बाद जैनेंद्र और शिव रानी(प्रेमचंद की द्वितीय पत्नी)साहित्य रचना करने वाली ,फिर उसके बाद शिवदान सिंह चौहान,श्री पतराम,बाद में प्रेमचंद के सुपुत्र अमृतराय ,उसके बाद नरोत्तम नागर, संपादन किए,1959में हंस का बृहत संकलन प्रकाशित हुआ।1986से 2013तक हंस पत्रिका का लगातार संपादन राजेंद्र यादव ने दिल्ली से किया। डॉ. फूल दास महंतप्राध्यापक , मोबाइल9109374444

छत्तीसगढ़:- आज 46 डिग्री के पार रहा पारा, रायगढ़ जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म,कल गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ की संभावना

रायपुर/ नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने से छत्तीसगढ़ खूब तप रहा है. आज प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायगढ़ में 46.7 डिग्री रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान महासमुंद में 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने 30 मई को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की संभावना जताई है.प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने से लोग परेशान हैं. अधिकांश जिलों में आज का पारा 42 से 43 डिग्री रहा. रायगढ़ में 46.7, बलरामपुर में 45.6 डिग्री, रायपुर में 45.5 डिग्री, बिलासपुर में 45.5 डिग्री, सरगुजा में 44.2, महासमुंद में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने 30 मई के लिए चेतावनी जारी की है. इसके मुताबिक, प्रदेश में बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की भी संभावना है. रायपुर शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45°C और 31°C के आसपास रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़:- राज्य की उर्जाधानी मे विद्युत व्यवस्था चरमराई, धनवारपारा व पुरानी बस्ती मे 40 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद

कोरबा/ छत्तीसगढ़ राज्य कभी विद्युत आधिक्य, शून्य पावर कट, आदि के विभूषणो से अलंकृत राज्य रहा हो, किंतु इन दिनों तो विद्युत वितरण विभाग की अकर्मण्यता, अनदेखी की वजह से यहाँ अजीब सा माहौल निर्मित्त हो गया हैं। बार-बार की जाने वाली शिकायते अब बेअसर हो गयी हैं शहर के बीचोबीच वार्ड क्रमांक 5 इस श्रमिक बाहुल्य बस्ती को धनवारपारा के नाम से जाना जाता हैं। इस भीषण गर्मी में पिछले 40 घंटो से पूरी बस्ती में बिजली आपूर्ति बंद हैं। बस्तीवासियों ने बार-बार की गयी शिकायतो के बाद विवश होकर तुलसी नगर जोन कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की नगर का यह एक ऐतिहासीक वार्ड हैं। जहां राजवाड़ा परिवार सहित वरिष्ठ भाजपा आदिवासी नेता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व महापौर जोगेश लांबा के निवास के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश कुमार सहगल का भी निवास हैं। 40 घंटे से भी अधिक समय से बिजली बंद कोरबा नगर पालिक निगम के धनवार पारा पुरानी बस्ती वार्ड 5 व कुछ हिस्सा वार्ड नं 6 मोहल्ले में 40 घंटे से भी अधिक समय से बिजली बंद हैं। बताया जा रहा हैं की यहां का ट्रांसफार्मर खराब होने पर आवश्यक सुधार रविवार को तड़के करीब 3 बजे जरूर किया गया था। लेकिन 2 घंटे में स्थिति पूर्ववत हो गयी। जिससे वार्डवासी आक्रोशित हो गए और वार्ड पार्षद धनश्री अजय साहू के साथ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के तुलसी नगर जोन कार्यालय पहुंचकर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। इन आक्रोशित जनो का यह भी आरोप हैं की यहां पदस्थ जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते। जोन कार्यालय में एक अटेंडर और लाइनमैन मौजूद है। जिनके बूते का यह काम नहीं लगता, ट्रांसफार्मर बदलने की जरूरत है। लेकिन विभाग के अधिकारी कल से ध्यान नहीं दे रहे हैं। धरना प्रदर्शन जारी रहने तक विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जोन कार्यालय ना तो पहुंचे और ना ही फोन उठाया। पार्षद ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने वार्ड में स्थित ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही है। यहां यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं की यह हालत केवल इसी वार्ड के नहीं बल्कि सभी वार्डो की हैं। विद्युत संकट प्रभावित अधिकांश निवासी गाहे-बगाहे अपने उन प्रियजन, स्वजन, रिश्तेदारो के घरो में जहां भी बिजली होती हैं। वहा रात भी रात गाहे बगाहे व्याकुलता के आगोश में समाकर शरण लेने पहुंच जाते हैं। यहां के नागरिको ने यह भी मांग की हैं की यहां पदस्थ अकर्मण्य, जिम्मेदार, लापरवाह, काम की अनदेखी करने वाले अधीकारियों/कर्मचारियो की तैनाती यहां से हटाकर बस्तर क्षेत्र में की जाए जहां की जलवायु ही ऐसी हैं की वहा के निवासी बिजली को बहुत-बहुत जरूरी नहीं मानते।

छत्तीसगढ़:- E-Way Bill लागू,मंत्री ओपी चौधरी बोले- प्रदेश में इंस्पेक्टर राज की वापसी नहीं-चेंबर ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग ने सोमवार को टैक्स सुधार में एक बड़ा फैसला लेते हुए एक जिले से दूसरे जिले में माल परिवहन पर ई-वे बिल सिस्टम लागू कर दिया है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अब व्यापारियों को एक जिले से दूसरे जिले में 50 हजार रुपये से अधिक का माल भेजने पर ई-वे बिल जेनरेट करना होगा. वहीं इस अधिसूचना के जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्य वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी को ज्ञापन सौंपा है. ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखने की मांग की है. छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि चेंबर ने पत्र के माध्यम से ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना क्रमांक 10–31/2018/वाक/पांच(46) को यथावत रखने निवेदन किया. साथ ही चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री ओपी चौधरी से पूर्व में जारी अधिसूचना के अंतर्गत ई–वे बिल से संबंधित वस्तुओं पर मिलने वाली छूट और ई-वे बिल की संख्या एवं अनुपालन से संबंधित जटिलताओं पर विस्तृत रूप से चर्चा करेगा. छोटे व्यापारियों को परेशान नहीं- मंत्री ओपी चौधरी ई-वे बिल पर वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी से ने कहा कि देश में पहले से ई-वे बिल सिस्टम लागू है. भारत सरकार से भी इस बारे में लगातार निर्देश आ रहे थे. इस सवाल पर कि यह इंस्पेक्टर राज की वापसी तो नहीं है, ओपी चौधरी ने कहा कि आईटी के इस युग में अब इंस्पेक्टर राज का सवाल ही पैदा नहीं होता. सब कुछ पारदर्शिता के साथ हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को खामख्वाह परेशान नहीं किया जाएगा. इसका निर्देश उन्होंने अफसरों को दे दिए हैं. जीएसटी विभाग के लोग अगर अकारण किसी व्यापारी को परेशान करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़:- ऑनलाइन प्यार, 14 सौ किमी की दूरी तय कर बाइक से पहुंचा प्रेमी,भाग रहा था प्रेमिका को लेकर, गांव वालों ने दौड़ाया तो गिर कर हुआ घायल

कांकेर/ ऑनलाइन गेमिंग खेलते युवती के प्यार में पड़ा युवक घायल होकर अस्पताल पहुंचा गया। बाइक से 14 सौ किमी की दूरी तय कर कांकेर पहुंचे प्रेमी की कहानी पूरी फिल्मी है। प्रेमिका को साथी के साथ बाइक में लेकर भाग रहे प्रेमी को जब गांव वाले व परिजनों ने दौड़ाया तो वह चारामा थाना के लिलेझर में हादसे का शिकार हो गए। प्रेमिका को परिजन ले गए। बताया जा रहा है दोनों युवकों की बेदम पिटाई भी की गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई। लेकिन दहशत के चलते दोनों इस मारपीट से इंकार कर हादसे में घायल होना बता रहे हैं। गुजरात के सूरत का युवक उमेश भामरे ऑनलाइन गेमिंग खेलते जिले के पोटगांव की एक युवती के संपर्क में आ गया। एक-दूसरे की आईडी लेकर इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों के बीच चैटिंग से शुरू हुई दोस्ती वाट्सअप में वीडियो कालिंग जरिए प्यार में तब्दील हो गई। 11 महीनों से वीडियो काल में ही दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। वहीं 22 मई को जब प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी बाइक से अपने साथी कृष्णा भीसे के साथ 14 सौ किमी दूर कांकेर के पोटगांव के लिए निकल पड़ा। घर वाले उसे मार देंगे, मैं लेकर जाऊंगा अस्पताल के बेड में घायल पड़े प्रेमी उमेश ने कहा उसकी प्रेमिका को उसके परिवार वाले काफी प्रताड़ित करते हैं। इसलिए मैं उसे लेने आया था। अगर मैं उसे नहीं ले गया तो वे उसे मार देंगे। बाइक पर बैठे ​थे तीन लोग प्रेमी उज्जैन होते हुए 24 मई को पोटगांव पहुंचा। जहां उसे प्रेमिका मिली और वह उसे बाइक पर बैठा कर भागने लगे। इसकी भनक परिजनों व गांव वालों को लगी तो वे पीछा करने लगे। प्रेमी के अनुसार चारामा के लिलेझर के निकट उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तीनों गिर गए। सिर पर चोट आने से प्रेमी बेहोश हो गया। दोस्त का पैर दो जगह से फ्रैक्चर हो गया। लड़की घायल होने पर भी प्रेमी को उठाने की कोशिश करती रही, लेकिन उसके परिजन साथ ले गए। परिजन उलझन में, लड़की लेकर जाएं या छोड़ें हादसे की खबर लगते ही उमेश के पिता सुरेश व मां किरण भी कांकेर पहुंचे। बेटे अपनी प्रेमिका को ले जाने की जिद कर रहा है। जिसके सामने पिता ने हां तो कर दी, लेकिन वे उलझन में है कि लड़की को लेकर जाएं या यहीं छोड़ दें। पिता ने कहा उन्हें इसे लेकर कुछ समझ नहीं आ रहा है। फोन व बाइक थाना में अस्पताल से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रेमी का मोबाइल व बाइक भी थाना ले आई। दोस्त के मोबाइल में अन्य युवतियों की फोटो व नंबर है। जो इस मामले में काफी संदेहास्पद है। पुलिस युवकों के परिजनों को थाना में बुलाया लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया।

छत्तीसगढ़:-आज रविवार को साढ़े 11 हजार लीटर शराब भरे बोतलों पर चली बुलडोजर

रायपुर/ बलौदाबाजार- भाटापारा पुलिस ने जप्त अवैध शराब को नष्ट किया। जिले के थानों- चौकी में दर्ज 1001 प्रकरणों में कुल 11587. 768 लीटर जब्त शराब की बोतलों को बुलडोजर चलाकर कुचला गया। इन मामलों में जप्त वाहनों को भी राजसात किया जा रहा है। रविवार दोपहर पुलिस कैंप लाहोद में यह कार्रवाई की गई ।

अन्य खबरे

होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार
जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया
कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी
अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह