छत्तीसगढ़:- स्कूल में फंदे से लटकती मिली तीसरी के छात्र की लाश,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोंडागांव/ केशकाल ब्लॉक के ग्राम डूमरपदर स्थित प्राथमिक शाला में बच्चे की फंदे से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. आज दोपहर स्कूल के मैदान पर खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले लाश को देखा और इसकी सूचना तत्काल मृतक के परिजनों और दूसरे ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं. जानकारी के मुताबिक, मृतक तीसरी कक्षा का छात्र था और उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है. जिसके बाद वह अपने नानी-नाना के घर में रहते हुए प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था. गुरुवार देर शाम वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था. जिसके बाद आज सुबह स्कूल में उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली. बता दें कि जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा था उसी के एक कमरे में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश पाई गई है. फंदे की ऊंचाई देखकर बच्चे के परीजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिस ऊंचाई पर फंदा बांधा गया था उस ऊंचाई पर तीसरी के छात्र द्वारा फंदा बांधना नामुमकिन है. इधर मामले में पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है. आसपास के लोगो समेत स्कूल के अन्य बच्चों और शिक्षकों का बयान भी लिया जा रहा हैं.

अन्य खबरे

महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप
तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति
खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस
छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल