“भूतपूर्व कर्मचारियों के हित में बालको प्रबंधन ने बढ़ाया समय, 31 अक्टूबर तक नहीं होगी बेदखली”

 

Loksadan।   बालको प्रबंधन ने भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दिया।बालको नगर कॉलोनी में बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने बालको का दिया हुआ मकान अब तक नहीं छोड़ा है। क्योंकि बालको प्रबंधन ने इन सभी के रिटायरमेंट के पैसे की कुछ राशि रोक रखी थी। अस्पताल की सुविधा भी आज तक रुकी हुई है। कुछ दिनों पूर्व बालको में एडमिन हेड के रूप में कैप्टन धनंजय मिश्रा की नियुक्ति हुई। जिसके बाद उनके द्वारा सभी पूर्व कर्मचारियों को उनके घरों से निकालने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में शामिल बालको के कर्मचारियों ने सभी भूतपूर्व कर्मचारियों के घरों का बिजली का कनेक्शन एवं पानी कनेक्शन काट दिया, साथ ही सभी के घरों का सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे सभी भूतपूर्व कर्मचारी बेहाल हो गए। सभी कर्मचारी अपने अपने स्तर पर नेताओं से गुहार लगाने का प्रयास करने लगे। बहुत से लोग बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारियो से भी मिले, बहुत से लोग पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी से मिले। इसके बाद इसके विरोध में बालको भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी के साथ 28 अगस्त को नगर प्रशासन बालको के कार्यालय पहुंचे। बालको प्रबंधन के अधिकारी कुशाग्र कुमार से मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। जिसके उपरांत भी बालको प्रबंधन के एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा जी के द्वारा कार्यवाही नहीं रोकी गई। जिसके उपरांत भाजपा बालको नगर मंडल एवं सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा 3 सितंबर को बालको टाउनशिप ऑफिस में तालाबंदी की चेतावनी दी गई। जिसके बाद बालको प्रबंधन ने बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं बालको के सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया। गहन चर्चा के उपरांत कैप्टन धनंजय मिश्रा जी ने सभी की बातों को मानते हुए यह तय किया कि 31 अक्टूबर तक किसी को भी घरों से नहीं निकाला जाएगा। बिजली, पानी एवं सीवरेज का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इस बीच टाउनशिप कार्यालय में क्वाटर छोड़ने संबंधी प्रक्रिया एवं जानकारी के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। पूर्व कर्मचारियों के बचे हुए पैसों एवं बंद की गई मेडिकल सुविधाओं को शुरू करने के विषय पर भी बैठक के दौरान चर्चा हुई। आज की बैठक के दौरान बालको एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा कुशाग्र कुमार , विजय वाजपेई , बालको भाजपा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल। सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव , जयनंद राठौर, संपत यादव , तरुण राठौर जी, चेतन मैत्री , रजत खूंटे जी, सत्येंद्र दुबे , राकेश सोनी, अर्चना रुणीझा , रेणु प्रसाद , राजा शर्मा , ए आर नारायण, माहेश्वरी गोस्वामी , निखिल मित्तल , लखन लाल चंद्रा एवं अन्य कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त