
✍️ भागीरथी यादव
बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में जनहित कार्यों को गति देने के लिए नई जेसीबी मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर सहित जनप्रतिनिधियों ने पूजन कर हरी झंडी दिखाकर मशीन को सेवा में शामिल किया।
नई जेसीबी से क्षेत्र में साफ-सफाई, नाली सफाई, कचरा डंपिंग एवं विकास कार्य अब तेजी से पूरे किए जा सकेंगे। अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि इससे हर वार्ड में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस अवसर पर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।






