वनांचल सिमगा स्कूल में भावभीनी विदाई, आशीर्वचनों के बीच कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं

सुशील जायसवाल

 

कोरबा, कोरबी चोटिया।

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिमगा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में 13 फरवरी 2026 को गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। वनांचल क्षेत्र के इस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम भावनाओं, उत्साह और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां मिले संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य एवं शिक्षकों के पारंपरिक तिलक एवं आरती के साथ आत्मीय स्वागत से हुई। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए चार वर्षों के अनुभव साझा करते हुए भावुक क्षणों को याद किया।

समारोह को सफल बनाने में व्याख्याता बद्री प्रसाद टंडन, दिव्या कुजूर, जाफरीन खान, मेलनकुमारी कंवर, रमाकांत कुसरों, उमाशंकर टोंडे, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, कर्मचारी खीखराम यादव, रूपसाय बिंझवार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का सक्रिय योगदान रहा।

वन क्षेत्र के इस विद्यालय में आयोजित यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए नई उड़ान की शुरुआत का प्रतीक बन गया।

  • Related Posts

    ग्राम शर्मा में स्टोन माइन परियोजनाओं पर जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने रखी आपत्तियां व सुझाव

    सुशील जायसवाल   कोरबा कोरबी चोटियां तहसील पसान अंतर्गत ग्राम सरसा में आज 14 फरवरी 2026 को दो स्टोन माइन (गौण खनिज) परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत सरसा परिसर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा के तत्वावधान में संपन्न हुई। पहली परियोजना मेसर्स सरस्वती माइनिंग एंड क्रशिंग (प्रो. श्री जयप्रकाश शिवदासानी) की है, जो ग्राम सरसा में खसरा क्रमांक 338/2, 341, 342/2, 343, 344/1, 344/2 एवं 344/3 में प्रस्तावित है। खदान का कुल रकबा 3.016 हेक्टेयर तथा प्रस्तावित उत्पादन क्षमता 1,00,420 टन प्रतिवर्ष निर्धारित की गई है। दूसरी परियोजना मेसर्स नारायणी उद्योग एंड कंस्ट्रक्शन (प्रो. श्री जयप्रकाश अग्रवाल) की है, जो ग्राम तनेरा में खसरा क्रमांक 79, 80/2, 80/3, 80/4 एवं 81 में प्रस्तावित है। इस खदान का कुल क्षेत्रफल 2.101 हेक्टेयर तथा उत्पादन क्षमता 50,048 टन प्रतिवर्ष रखी गई है। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों, संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने धूल प्रदूषण, जल स्रोतों पर संभावित प्रभाव, सड़क सुरक्षा, यातायात दबाव तथा स्थानीय रोजगार को लेकर अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि सभी अभिमतों को संकलित कर नियमानुसार प्रतिवेदन तैयार कर आगे की कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाएगा। यह जनसुनवाई पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना 14 सितंबर 2006 के प्रावधानों के तहत आयोजित की गई।

    भोले बाबा की भव्य बारात आज दोपहर 3 बजे, दूरपा रोड में पारंपरिक विवाह व अगले दिन विशाल भंडारा

      कोरबा। कोरबा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की भव्य बारात निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि बारात दोपहर 3 बजे सुनालिया नहर के पास स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अग्रसेन भवन के समीप काली मंदिर तक पहुंचेगी। बारात में भगवान शिव विशाल नंदी पर सवार रहेंगे। उनके साथ भूत-प्रेत गण, अघोरी, विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां और धार्मिक पात्र आकर्षण का केंद्र होंगे। श्रीराम दरबार, शनि देव, नरसिंह अवतार, बाहुबली हनुमान, भद्रकाली, महाकाली सहित अनेक स्वरूप सजे-धजे रथों पर नगर भ्रमण करेंगे। धमाल बैंड और आकर्षक आतिशबाजी के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ेगी। बारात दूरपा रोड स्थित काली शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे से अद्भुत धार्मिक झांकियों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। समिति ने बच्चों, युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि वर्षों बाद ऐसा शुभ संयोग बना है, इसलिए श्रद्धालु इस पावन अवसर पर शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। विनीत, काली शिव मंदिर, दूरपा रोड, कोरबा

    अन्य खबरे

    जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस, एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसेवा का दोहराया संकल्प

    जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस, एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसेवा का दोहराया संकल्प

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में ‘फेयरवेल 2025-26’ का भव्य आयोजन – भावनाओं और उपलब्धियों से सजा यादगार समारोह

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में ‘फेयरवेल 2025-26’ का भव्य आयोजन – भावनाओं और उपलब्धियों से सजा यादगार समारोह

    डूमर कछार निकाय की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, 24 बिंदुओं पर गहन मंथन – अब हर शनिवार होगी जनसुनवाई भी

    डूमर कछार निकाय की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, 24 बिंदुओं पर गहन मंथन – अब हर शनिवार होगी जनसुनवाई भी

    वनांचल सिमगा स्कूल में भावभीनी विदाई, आशीर्वचनों के बीच कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं

    वनांचल सिमगा स्कूल में भावभीनी विदाई, आशीर्वचनों के बीच कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं

    ग्राम शर्मा में स्टोन माइन परियोजनाओं पर जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने रखी आपत्तियां व सुझाव

    ग्राम शर्मा में स्टोन माइन परियोजनाओं पर जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने रखी आपत्तियां व सुझाव