देर आए दुरुस्त आए: भारी दबाव के बाद सस्पेंड हुई विवादित DSP कल्पना वर्मा, PHQ नवा रायपुर किया गया अटैच।

 

रायपुर।

व्यापारी को प्रेम संबंधों के जरिए हनी ट्रैप में फंसाकर करीब ढाई करोड़ रुपये की अवैध वसूली, रेस्टोरेंट अपने भाई के नाम करवाने, महंगी कार और हीरे के आभूषण लेने जैसे गंभीर आरोपों में कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किया गया है।

Oplus_16908288

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग के दोहरे रवैये पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मात्र 30 हजार रुपये के लेनदेन के आरोप और एक वीडियो वायरल होने के बाद राजेंद्र जायसवाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया था, जबकि कल्पना वर्मा के खिलाफ ढाई करोड़ रुपये की वसूली और नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लीक करने जैसे गंभीर आरोपों पर 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट आने के बावजूद लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई।

जांच में यह भी सामने आया कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने कारोबारी प्रेमी के साथ नक्सल विरोधी अभियानों से जुड़ी खुफिया चैट्स और पुलिस टीमों की मूवमेंट संबंधी संवेदनशील जानकारियां साझा कीं। यह जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व में की गई थी, जिसमें गोपनीय जानकारी लीक होने की पुष्टि हुई।

जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में वित्तीय लेनदेन, जांच के दौरान दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट्स में विरोधाभास, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, पद का दुरुपयोग करना और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के तथ्य पाए गए। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है।

इसके आधार पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत आपात प्रभाव से डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर रहेगा तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

  • Related Posts

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    ✍️ भागीरथी यादव     बलरामपुर | 06 फरवरी 2026 जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने वाड्रफनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे 04 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। कार्यवाही का मुख्य विवरण: स्थान: ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरान नदी। दोष: नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और उसका परिवहन। नेतृत्व: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वाड्रफनगर, श्री नीरनिधि नन्देहा। जब्ती: मौके से 04 ट्रैक्टर वाहन पकड़े गए, जिन्हें कार्यवाही के बाद चौकी वाड्रफनगर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। कलेक्टर के कड़े निर्देश कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों और खनिज विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खनिजों के अवैध दोहन पर लगाम लगाने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या वाहन मालिक को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राजस्व विभाग की टीम भविष्य में भी इसी तरह की आकस्मिक जाँच जारी रखेगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट को रोका जा सके।

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

      सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन और इसके नाम को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच, सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिग्गजों ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली और नारेबाजी से गूंजा शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक से एक विशाल रैली निकाली, जो नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुँची। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह प्रदर्शन केवल योजना के नाम को बचाने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। ‘मजदूरों की आजीविका पर संकट’ – शशि सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके संबोधन के मुख्य बिंदु रहे: योजना को कमजोर करने की साजिश: शशि सिंह ने आरोप लगाया कि मनरेगा गरीबों के लिए जीवनरेखा है, जिसे वर्तमान सरकार जानबूझकर पंगु बना रही है। भुगतान में देरी: मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है और किए गए कार्यों का भुगतान भी अटका हुआ है। भेदभाव का आरोप: उन्होंने दावा किया कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के नाम पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है। “अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाना और गरीबों का हक मारना लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर सरकार ने यह साजिश बंद नहीं की, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और भी उग्र आंदोलन करेगी।” — शशि सिंह, जिलाध्यक्ष, सूरजपुर कांग्रेस राहुल गांधी की आवाज दबाने का आरोप प्रदर्शन के दौरान स्थानीय नेताओं ने राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सार्वजनिक मंचों पर बोलने से रोका जा रहा है। कांग्रेस ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।   कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि यह विरोध प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। यदि सरकार ने मनरेगा के सुचारू संचालन और मजदूरों के हितों को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में पूरे जिले में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    अन्य खबरे

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला