संस्कृत सभी भाषाओं की जननी: भागवत बोले– बोलचाल की भाषा बनाना जरूरी, समझने के साथ बोलना भी जरूरी

नागपुर।’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत की सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है। अब समय आ गया है कि इसे बोलचाल की भाषा बनाया जाए। नागपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संस्कृत को केवल समझना नहीं, बोलना भी आना चाहिए।

भागवत ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय को सरकार का सहयोग तो मिलेगा ही लेकिन असली जरूरत लोगों के सहयोग की है। उन्होंने माना कि वे संस्कृत जानते हैं लेकिन धाराप्रवाह बोल नहीं पाते। उन्होंने कहा कि संस्कृत को हर घर तक पहुंचाना होगा और इसे बातचीत का माध्यम बनाना पड़ेगा।

RSS चीफ ने कहा कि आज देश में आत्मनिर्भर बनने की भावना पर आम सहमति है, लेकिन इसके लिए हमें अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि भाषा केवल शब्दों का माध्यम नहीं, बल्कि भाव होती है और हमारी असली पहचान भी भाषा से ही जुड़ी होती है।

  • Manoj Thakur

    Related Posts

    देसी शराब की दुकान पर करता था काम, नशे में गडकरी के घर को उड़ाने की दे दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ

    नागपुर: नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी की पहचान…

    अनिरुद्धाचार्य ने दिया लड़कियों के चरित्र पर विवादित बयान

    नई दिल्ली  आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने लड़कियों को लेकर एक बयान दिया था, जिसके…

    अन्य खबरे

    देसी शराब की दुकान पर करता था काम, नशे में गडकरी के घर को उड़ाने की दे दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ

    देसी शराब की दुकान पर करता था काम, नशे में गडकरी के घर को उड़ाने की दे दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ

    कोरबा जेल ब्रेक: डीजी का निरीक्षण, 24 घंटे बाद भी जिम्मेदार तय नहीं

    कोरबा जेल ब्रेक: डीजी का निरीक्षण, 24 घंटे बाद भी जिम्मेदार तय नहीं

    ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी से सड़क निर्माण की स्वीकृति निरस्त करने की मांग की

    ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी से सड़क निर्माण की स्वीकृति निरस्त करने की मांग की

    पुलिस की हैवानियत, हिरासत में युवक से मारपीट

    पुलिस की हैवानियत, हिरासत में युवक से मारपीट

    अनिरुद्धाचार्य ने दिया लड़कियों के चरित्र पर विवादित बयान

    अनिरुद्धाचार्य ने दिया लड़कियों के चरित्र पर विवादित बयान

    बर्गर किंग में दिखे थे आखिरी बार, फिर लापता हुए 80 वर्षीय बुजुर्गों का भारतीय परिवार

    बर्गर किंग में दिखे थे आखिरी बार, फिर लापता हुए 80 वर्षीय बुजुर्गों का भारतीय परिवार