![]()
✍️ भागीरथी यादव
जशपुर में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चल रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने लोदाम क्षेत्र में गुजरात से सिलीगुड़ी जा रहे एक ट्रक से 271 बोरी अवैध कच्चा तंबाकू जब्त किया, जिसकी कीमत 5 लाख से अधिक बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे की टीम ने ट्रक चालक अवधेश सिंह को पकड़ा। जांच में इनवॉइस और वाहन नंबर में अंतर मिलने पर तस्करी की पुष्टि हुई।
उधर, ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में महीनों से फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया गया।
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और तस्करी की पूरी श्रृंखला को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।






