रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-130 पर कार लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

रतनपुर। नेशनल हाईवे-130 पर स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि लूटी गई कार, मोबाइल और नगदी समेत 100% सामान भी बरामद कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

घटना 1 फरवरी 2026 की तड़के करीब 3:35 बजे की है। प्रार्थी विजय कुमार राज (निवासी कोरबा) अपनी महिला रिश्तेदारों के साथ मेले से लौट रहे थे। रतनपुर के पास नेशनल हाईवे पर ढाबे के करीब रुकने के दौरान, दो कारों (क्रेटा और अर्टिगा) में सवार 4 युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी स्विफ्ट डिजायर कार, 3 मोबाइल और पर्स में रखे करीब 8,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीछा करते हुए आरोपियों को अंबिकापुर और कोरिया जिले से धर दबोचा।

बरामद किया गया सामान:

01 स्विफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई)

03 नग मोबाइल फोन

8,000 रुपये नगद

कुल मशरूका: लगभग 2,28,000 रुपये (100% बरामदगी)

अतिरिक्त जब्ती: घटना में प्रयुक्त क्रेटा और अर्टिगा कार सहित 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

लूट के पीछे की वजह: ‘तंत्र-मंत्र’ का मामला

पुलिस पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि प्रार्थी विजय कुमार राज ने उन्हें तंत्र विद्या और पूजा-पाठ के जरिए पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनसे 2.5 लाख रुपये ठग लिए थे। बार-बार पैसे मांगने पर भी जब वापस नहीं मिले, तो आरोपियों ने पीछा कर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

विद्यादास महंत (43 वर्ष) – सीतापुर, जिला सरगुजा।

रामसुंदर (32 वर्ष) – चरचा, जिला कोरिया।

राजीव कुमार सिंह (37 वर्ष) – बैकुंठपुर, जिला कोरिया।

गुलशन कुजुर (47 वर्ष) – चरचा कॉलरी, जिला कोरिया।

रतनपुर पुलिस ने धारा 126 (2), 309(4), 3, 5 BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।