रायपुर में बड़ी कार्रवाई: फरार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

✍️ भागीरथी यादव 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। बीते 2 जून से फरार चल रहा कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर के विंडसर हिल्स सोसायटी से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह किराए के फ्लैट में फर्जी नाम से छिपकर रह रहा था।

 

गिरफ्तारी के बाद रायपुर में जुलूस, बेहोश होकर गिरा आरोपी

पकड़े जाने के बाद पुलिस उसे रायपुर लाई और भाठागांव क्षेत्र में उसका जुलूस निकालकर अपराधियों को संदेश देने की कोशिश की। मठपारा मार्ग पर जुलूस के दौरान वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और वाहन में बैठाकर आगे ले जाया गया।

पुलिस जल्द ही पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देगी।

 

कई गंभीर मामलों में वांछित था तोमर

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र तोमर पर

 

मारपीट

 

हत्या का प्रयास

 

जबरन वसूली

 

सूदखोरी

 

ब्लैकमेलिंग

 

जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। रायपुर लाए जाने के बाद उसे क्राइम ब्रांच कार्यालय में पूछताछ के लिए रखा गया है, जिसके बाद अवकाशकालीन कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी।

 

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, बढ़ा दबाव

 

वीरेंद्र और उसके भाई रोहित तोमर के खिलाफ तेलीबांधा क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज था। हाईकोर्ट ने हाल ही में दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया था।

 

फरारी में कई राज्यों में घूमता रहा आरोपी

 

जांच में पता चला कि फरारी के दौरान आरोपी ने राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में ठिकाने बदले। पहचान छिपाने के लिए लगातार सिम कार्ड और लोकेशन बदलता रहा। इसी बीच तकनीकी निगरानी से पुलिस को ग्वालियर में उसके होने की पुष्टि मिली और उसे वहीं से दबोच लिया गया।

 

भाई रोहित अब भी फरार

 

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अभी भी फरार है। उसकी तलाश में टीमों की तैनाती जारी है। दोनों भाइयों पर सूदखोरी, वसूली और धमकी देकर जमीन हड़पने जैसे संगीन आरोप दर्ज हैं।

 

इस गिरफ्तारी को पुलिस राजधानी में बड़ी कामयाबी मान रही है, जिसे संगठित अपराध के खिलाफ अहम कदम बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह