बरबसपुर बायपास पर अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का माल जब्त

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। उरगा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड पर बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम की दबिश में करीब 30 लाख रुपये मूल्य के लगभग 1200 टन वाहनों के पुर्जे और भारी मात्रा में लोहे का सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद नगर निगम की टीम ने यार्ड को सील कर दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बरबसपुर बायपास मार्ग पर संचालित स्क्रैप यार्ड में चोरी से संबंधित हाइवा, ट्रेलर और ट्रक के पुर्जे अवैध रूप से संग्रहित किए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना उरगा पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर दबिश दी।

जांच के दौरान यार्ड संचालक नूर आलम (33) मौके पर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी अधिकृत कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने पूरे माल को संदिग्ध मानते हुए विधि सम्मत जब्ती की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जब्त सामग्री के स्रोत की पड़ताल की जाएगी। यदि चोरी या अन्य आपराधिक कृत्य से जुड़ाव पाया जाता है तो संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दर्री में नए टीआई का सख़्त एक्शन: पदभार संभालते ही बदमाशों को थाने बुलाकर दी चेतावनी

    ✍️ भागीरथी यादव    दर्री। दर्री थाना में पदभार ग्रहण करते ही टीआई आशीष सिंह ने साफ संकेत दे दिया है कि क्षेत्र में अब कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने गुंडा और बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को थाने तलब कर कड़ी चेतावनी दी। टीआई आशीष सिंह ने दो टूक कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, शांति भंग करने की कोशिश या कानून से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल और सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संदिग्ध तत्वों को स्पष्ट शब्दों में समझाइश दी कि वे अपनी गतिविधियों में सुधार लाएं, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पदभार संभालने के पहले ही दिन थाना परिसर में हलचल का माहौल देखने को मिला। कई असामाजिक तत्वों को थाने पहुंचकर हाजिरी देनी पड़ी। कुछ लोगों के देर से पहुंचने पर भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया, जिससे साफ जाहिर हुआ कि नए टीआई का संदेश गंभीरता से लिया जा रहा है। टीआई ने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून का पालन करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, लेकिन कानून तोड़ने वालों के लिए दर्री थाना अब सख़्त रुख अपनाएगा। दर्री क्षेत्र में अब स्पष्ट संदेश है—कानून के दायरे में रहकर ही गतिविधियां संचालित करनी होंगी, अन्यथा कार्रवाई तय है।    

    भागवत कथा जीवन के भय से मुक्ति और मोक्ष का मार्ग: पूज्या हेमलता शर्मा

    ज्ञान शंकर तिवारी   हरदी बाजार (कोरबा): ग्राम बम्हनीकोन में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति की धारा बह रही है। कथा के दौरान राष्ट्रीय भगवताचार्य पूज्या दीदी हेमलता शर्मा ने भक्तों को जीवन के सार और भक्ति की महिमा से अवगत कराया। कथा के मुख्य अंश मृत्यु के भय से मुक्ति: दीदी हेमलता शर्मा ने कहा कि श्रीमद भागवत मात्र एक कहानी नहीं, बल्कि वह महापुराण है जो मनुष्य को मृत्यु के भय से मुक्त कर मोक्ष की ओर ले जाता है। शरणागति का महत्व: उन्होंने बताया कि जो भक्त स्वयं को भगवान के चरणों में समर्पित कर देता है, ईश्वर उसे जन्म-मरण (चौरासी के चक्र) के बंधन से मुक्त कर देते हैं। जीवन दर्शन: कथा के माध्यम से भक्ति, आत्मज्ञान और नैतिक मूल्यों पर चलने का संदेश दिया गया। आकर्षक झांकियां और प्रसंग कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे: वामन अवतार श्री राम एवं श्री कृष्ण जन्म मनमोहक महारास इन प्रसंगों के दौरान निकाली गई झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आगामी कार्यक्रम यह आयोजन 2 फरवरी से प्रारंभ हुआ है, जिसका विधिवत समापन 10 फरवरी को होगा। समापन के दिन निम्नलिखित विशेष अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे: हवन एवं पूजन गीता पाठ तुलसी वर्षा ब्राह्मण भोजन एवं भंडारा अपील: आयोजक यादव परिवार ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

    अन्य खबरे

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में ‘परीक्षा पर चर्चा’: आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में ‘परीक्षा पर चर्चा’: आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश

    जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़: 220 बिस्तरों की इमारत, लेकिन डॉक्टरों का टोटा—मरीजों पर संकट गहराया

    जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़: 220 बिस्तरों की इमारत, लेकिन डॉक्टरों का टोटा—मरीजों पर संकट गहराया

    अधिवक्ताओं की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं: जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ ने की एफआईआर की मांग

    अधिवक्ताओं की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं: जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ ने की एफआईआर की मांग

    भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

    भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

    बरबसपुर बायपास पर अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का माल जब्त

    बरबसपुर बायपास पर अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का माल जब्त

    दर्री में नए टीआई का सख़्त एक्शन: पदभार संभालते ही बदमाशों को थाने बुलाकर दी चेतावनी

    दर्री में नए टीआई का सख़्त एक्शन: पदभार संभालते ही बदमाशों को थाने बुलाकर दी चेतावनी