छत्तीसगढ़ में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

✍️ भागीरथी यादव 

 

दुर्ग–नागपुर–उड़ीसा रूट बना तस्करी का हॉटस्पॉट, पुलिस की सख्त कार्रवाई

दुर्ग।

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक वर्ष में दुर्ग पुलिस ने करीब 300 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 300 ग्राम हेरोइन जब्त की है। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक गांजा अलग-अलग रूटों से पहुंच रहा था, जिसे रोकने के लिए हर संभावित मार्ग पर बैरिकेडिंग और सघन वाहन जांच की जा रही है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की नजर अंतरराज्यीय ड्रग गिरोहों पर लगातार बनी हुई है और आने वाले समय में इस नेटवर्क से जुड़े बड़े तस्कर जेल की सलाखों के पीछे होंगे। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में एनडीपीएस कानून को सख्ती से लागू करने का उदाहरण मानी जा रही है।

गांजा-अफीम के बाद अब सिंथेटिक ड्रग्स का जाल

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, गांजा और अफीम की तस्करी करने वाले गिरोह अब एमडीएमए और मेफेड्रॉन जैसे सिंथेटिक ड्रग्स के कारोबार में भी सक्रिय हो गए हैं।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि एमडीएमए जैसे ड्रग्स को सामान्य केमिकल्स से केवल 4 घंटे में तैयार किया जा सकता है। महज 12 हजार रुपये के केमिकल से ऐसी ड्रग्स बनती हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।

नागपुर–छत्तीसगढ़ के बीच ‘बार्टर सिस्टम’

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नागपुर और छत्तीसगढ़ के तस्करों के बीच एक तरह का ‘बार्टर सिस्टम’ चल रहा है।

नागपुर से एमडीएमए उड़ीसा से गांजा

इस नेटवर्क के तहत ड्रग्स की अदला-बदली की जा रही थी।

अक्टूबर 2025 में दुर्ग पुलिस ने एक ट्रक से 388 किलो गांजा जब्त किया था। इस मामले में नागपुर के ईप्पा और ढम गैंग से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन ‘निश्चल’ और ‘निश्चय’ में बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ पुलिस के एंटी ड्रग्स ऑपरेशन ‘निश्चल’ के तहत नागपुर से छत्तीसगढ़ लाई जा रही एमडीएमए ड्रग्स की खेप पर बड़ा वार किया गया।

रायपुर से शुभम राजू धावड़े नामक तस्कर को गिरफ्तार कर साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की एमडीएमए जब्त की गई। आरोपी रायपुर में ड्रग डिलीवरी देने आया था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।

वहीं, रायपुर में ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत बीते कुछ महीनों में 80 से अधिक ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर ड्रग्स महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थीं।

महाराष्ट्र में ड्रग फैक्ट्रियों पर भी शिकंजा

नागपुर, वर्धा, सांगली और सातारा जैसे शहरों में पुलिस और डीआरआई ने कई अवैध ड्रग कारखानों का भंडाफोड़ किया है।

दिसंबर 2025 में वर्धा से 128 किलो मेफेड्रॉन जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 192 करोड़ रुपये आंकी गई।

  • Related Posts

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

        कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम जिल्दा में वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों के चारों ओर लगाए जा रहे सीमेंट के खंभों को तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। मौके पर बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खंभे लगाने के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन उनमें डाले जा रहे सीमेंट, बालू और गिट्टी को सही तरीके से मिलाया नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, मिश्रण में पानी भी नहीं डाला जा रहा है। सूखे सीमेंट मिश्रण को सीधे गड्ढे में डालकर खंभों के आसपास भर दिया जा रहा है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य में सीमेंट, बालू और गिट्टी को निर्धारित अनुपात में पानी के साथ मिलाकर कंक्रीट तैयार किया जाता है, ताकि खंभे मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। लेकिन जिल्दा क्षेत्र में जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो खंभों को मजबूत बनाने के लिए “बरसात के भरोसे” तकनीक अपनाई जा रही हो। सूखा मिश्रण गड्ढे में डाल दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने पर पानी गिरने से यह अपने आप जम जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया तो खंभे अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है या फिर पूरा काम ठेकेदार और कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि वनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

    अन्य खबरे

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला