कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर बड़ा निर्णय

✍️ भागीरथी यादव

 

विकास सिंह बने कार्यवाहक अध्यक्ष, प्राण नाथ मिश्रा को मिली पीआरओ की जिम्मेदारी

कोरबा।

कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज समिति के केन्द्रीय कार्यालय राजेन्द्र प्रसाद भवन, रिकाण्डो रोड, कुआँभट्ठा, कोरबा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समिति के करीब 50 से अधिक सदस्यों ने सहभागिता की और संगठन की भविष्य की दिशा को लेकर गंभीर मंथन किया गया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से श्री विकास सिंह को समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष तथा श्री प्राण नाथ मिश्रा को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया। दोनों नियुक्तियों का उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनेगा।

जिला स्तर पर संगठन विस्तार का रोडमैप तय

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन शीघ्र किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी माह में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने की योजना पर सहमति बनी।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में समिति अध्यक्ष अवधेश सिंह, संरक्षक राजकिशोर प्रसाद, सचिव अरविंद शर्मा सहित बृज भूषण प्रसाद, विजय यादव, पवन विश्वकर्मा, सुनील सिंह, अमित सिंह, धन्नू यादव, परवेज अंसारी, राजेश यादव, सोनू सिंह, अभय शर्मा, शम्भू सिंह, रमेश सिरका, कौशल साहू, बच्चू सिंह, रामायण साहू, सुनील अग्रवाल, जयंत कुमार, अभिनव कुमार, परशुराम, प्रमोद कुमार, काशीराम सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को सामाजिक एकता, विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रखने का संकल्प लिया गया।

 

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार