महिला आयोग की जनसुनवाई में न्याय की बड़ी पहल — 22 मामलों का हुआ निस्तारण, रेरा विवाद में पीड़िता को मिले 50 लाख रुपये

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में जिला पंचायत भवन बिलासपुर में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े विभिन्न 22 संवेदनशील मामलों का समाधान किया गया। यह प्रदेश स्तरीय 355वीं तथा जिले की 22वीं सुनवाई रही। महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल उत्पीड़न, भरण-पोषण और प्रशासनिक शिकायतों पर आयोग ने गंभीरता से सुनवाई कर त्वरित निर्देश जारी किए।

सुनवाई के दौरान कई मामलों में समझौते की स्थिति बनी, तो कुछ में आगे की जांच, पुलिस कार्रवाई, सुलह की अंतिम अवसर प्रक्रिया और न्यायालयीन उपायों का मार्ग सुझाया गया।

कार्यस्थल उत्पीड़न मामला — माफी के आधार पर समाप्त

एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर आयोग ने दोनों पक्षों को सुना। अनावेदक ने आयोग के समक्ष माफी मांगी, जिसके बाद आवेदिका ने अपनी अपील वापस लेने की सहमति दी। मामला सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित हो गया।

महिला खिलाड़ियों को अभ्यास स्लॉट देने का आश्वासन

जिला खेल परिसर में महिला खिलाड़ियों के लिए निर्धारित अभ्यास समय की मांग को लेकर दायर प्रकरण में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्लॉट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस आधार पर मामला बंद किया गया।

उच्चाधिकारी की टिप्पणी विवाद — खेद व्यक्त, प्रकरण समाप्त

एक महिला कर्मचारी ने शासकीय दौरे की कथित टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अनावेदक ने स्पष्ट किया कि टिप्पणी सामूहिक थी, किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं। आयोग के समक्ष खेद जताने पर आवेदिका ने आगे कार्रवाई की आवश्यकता नहीं बताई।

भरण-पोषण व वैवाहिक विवाद — 15 दिन का अंतिम अवसर

एक वर्ष से लंबित मामले में आयोग ने अनावेदकों को 15 दिन के भीतर सखी सेंटर में उपस्थित होकर सुलह का अंतिम मौका दिया। अनुपस्थित होने पर आवेदिका को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने की छूट प्रदान की गई।

विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विवाद — स्थायी प्राचार्य को सौंपा समाधान

लगभग 12 वर्षों से चल रहे विवाद के संदर्भ में आयोग ने अब विद्यालय में नियुक्त स्थायी प्राचार्य को सभी शिकायतों का स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। पुराने प्रकरणों को अप्रासंगिक मानते हुए निस्तारित किया गया।

महाराष्ट्र निवासी अनावेदक की जांच — विशेष कार्रवाई आदेशित

भंडारा निवासी अनावेदक की अनुपस्थिति पर आयोग ने स्थानीय सखी प्रशासिका को निर्देशित किया कि महाराष्ट्र के सखी सेंटर के माध्यम से जांच कर दो माह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विवाह में दिए गए सामान की वापसी — महिला थाना को एक माह की समयसीमा

एक अन्य प्रकरण में अनावेदकों को विवाह में दिए गए सामान के साथ महिला थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारी को एक माह के भीतर रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा।

धोखाधड़ी मामले में न्यायालयीन उपाय का सुझाव

अनावेदक के जेल में होने की जानकारी पर आयोग ने आवेदिका को सलाह दी कि वह आपराधिक परिवाद और राशि वसूली के लिए दीवानी दावा न्यायालय में प्रस्तुत करे।

सबसे बड़ी राहत — रेरा विवाद में 50 लाख रुपये वापसी

 

जनसुनवाई का सबसे महत्वपूर्ण और राहतकारी मामला रेरा विवाद का रहा। आवेदिका ने बताया कि आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद अनावेदक ने पूरे 50 लाख रुपये वापस कर दिए। आवेदिका के संतुष्ट होने पर आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध कर दिया।

जनसुनवाई के माध्यम से महिला आयोग ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की आवाज न केवल सुनी जाएगी, बल्कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह