रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

रायपुर जिले के मुनरेठी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां सूखत (वजन में कमी) कम दिखाने के उद्देश्य से धान से भरे सैकड़ों बोरों पर पाइप के माध्यम से पानी डाला गया। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की नजर में आई।

जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र परिसर में करीब आधे घंटे तक लगातार बोरों पर पानी डाला गया। उस समय केंद्र में हजारों क्विंटल धान सैकड़ों बोरों में संग्रहित था। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर दी, जिसमें प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि हुई।

जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्रेड़ी से संबंधित है। यह घटना 1 फरवरी 2026 की शाम 6.45 बजे से 7.10 बजे के बीच की है। जांच के दौरान समिति कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, हमालों के बयान और प्रभारी समिति प्रबंधक के स्पष्टीकरण का परीक्षण किया गया।

जांच में कुलेश्वर प्रसाद वर्मा (हमाल), महरन राय (रात्रिकालीन चौकीदार/हमाल), योगेश्वर बंजारे (रात्रिकालीन चौकीदार/हमाल) और संजू ढीढ़ी (धान खरीदी दैनिक कर्मचारी) की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आई है। वहीं, प्रभारी समिति प्रबंधक चंद्रप्रकाश खंडेलवाल घटना के समय मौके पर उपस्थित नहीं थे, लेकिन जांच में यह माना गया कि कर्मचारियों और हमालों पर उनका प्रभावी नियंत्रण नहीं था।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रभारी सहित चारों दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को तत्काल हटा दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च कार्यालय को भेज दी गई है। इस घटना ने धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    ✍️ भागीरथी यादव     बलरामपुर | 06 फरवरी 2026 जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने वाड्रफनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे 04 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। कार्यवाही का मुख्य विवरण: स्थान: ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरान नदी। दोष: नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और उसका परिवहन। नेतृत्व: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वाड्रफनगर, श्री नीरनिधि नन्देहा। जब्ती: मौके से 04 ट्रैक्टर वाहन पकड़े गए, जिन्हें कार्यवाही के बाद चौकी वाड्रफनगर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। कलेक्टर के कड़े निर्देश कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों और खनिज विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खनिजों के अवैध दोहन पर लगाम लगाने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या वाहन मालिक को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राजस्व विभाग की टीम भविष्य में भी इसी तरह की आकस्मिक जाँच जारी रखेगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट को रोका जा सके।

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

      सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन और इसके नाम को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच, सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिग्गजों ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली और नारेबाजी से गूंजा शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक से एक विशाल रैली निकाली, जो नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुँची। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह प्रदर्शन केवल योजना के नाम को बचाने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। ‘मजदूरों की आजीविका पर संकट’ – शशि सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके संबोधन के मुख्य बिंदु रहे: योजना को कमजोर करने की साजिश: शशि सिंह ने आरोप लगाया कि मनरेगा गरीबों के लिए जीवनरेखा है, जिसे वर्तमान सरकार जानबूझकर पंगु बना रही है। भुगतान में देरी: मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है और किए गए कार्यों का भुगतान भी अटका हुआ है। भेदभाव का आरोप: उन्होंने दावा किया कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के नाम पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है। “अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाना और गरीबों का हक मारना लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर सरकार ने यह साजिश बंद नहीं की, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और भी उग्र आंदोलन करेगी।” — शशि सिंह, जिलाध्यक्ष, सूरजपुर कांग्रेस राहुल गांधी की आवाज दबाने का आरोप प्रदर्शन के दौरान स्थानीय नेताओं ने राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सार्वजनिक मंचों पर बोलने से रोका जा रहा है। कांग्रेस ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।   कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि यह विरोध प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है। यदि सरकार ने मनरेगा के सुचारू संचालन और मजदूरों के हितों को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में पूरे जिले में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    अन्य खबरे

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला