बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक रात में 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव 

 

बिलासपुर। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक ही रात में 126 वारंटियों और 11 लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 41 निगरानीशुदा गुंडा-बदमाशों की सघन जांच कर उन्हें वैधानिक चेतावनी दी गई।

डीआईजी सह एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर मंगलवार रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया गया। करीब 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थानों, होटल-ढाबों और वारंटियों के घरों पर दबिश दी गई।

126 वारंटियों की गिरफ्तारी

अभियान के दौरान कुल 126 वारंटियों को पकड़ा गया। इनमें 50 स्थायी वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट से संबंधित आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अभिरक्षा में लिया गया।

निगरानी बदमाशों की चेकिंग, 10 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा-बदमाशों का सत्यापन किया गया और उनकी गतिविधियों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एक व्यक्ति के पास से धारदार हथियार बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पिछले एक सप्ताह में 105 लोगों पर नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर बिलासपुर में संगीतमय नमन

        बिलासपुर। भारत रत्न से सम्मानित महान गायिका लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप, बिलासपुर द्वारा एक निजी भवन में भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे गायक-कलाकारों ने लता जी के अमर, सदाबहार और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को सुरमय बना दिया। सुरों से सजी श्रद्धांजलि कोरेको म्यूजिक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। लता जी के कालजयी गीतों की गूंज से पूरा सभागार संगीतमय हो उठा। उपस्थित संगीत प्रेमी देर तक मधुर स्वरों की इस श्रृंखला में डूबे रहे। उभरते कलाकारों को मंच देने की पहल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि नवोदित गायकों को मंच उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि देश के महान दिवंगत गायक-कलाकारों की जयंती और पुण्यतिथि पर ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी को संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ा जा सके। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साकेश मिश्रा, समाजसेवी संजीव पाल, पत्रकार यू. मुरली राव, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश लवहातरे, वेद रात्रे, राघवेंद्र शर्मा, नूतन तिवारी एवं अधिवक्ता अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पी. संगीत राव (बिलासपुर), राजेंद्र कमल, सोनिया सोनी, क्रांति मौर्या, वर्षा केदकार, मोनिका दत्ता, शिल्पा निषाद, प्राची करने, रानी पसरिया, माया वनवारे, ज्योति प्रभा, अंजलि कुमारी, राम कृष्ण, बी. सतीश प्रसाद, जी.बी. नरसिंग मूर्ति, गया प्रसाद साहू, संजय मालेवार, प्रहलाद कुमार यादव, प्रमोद वैष्णव, जय सिंह, अरविंद कोन्हेर, रवि पाल, संजीव राय, बी.एच. श्रीनिवास, आनंद गुप्ता, मनहरण सिंह, संजय कौशिक, राजेंद्र शुक्ला, नरेश सारथी (मुंगेली), कालीचरण और हरिओम दुबे सहित अनेक कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक गीत प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें सभी कलाकारों ने एक स्वर में लता मंगेशकर को नमन किया।

    बिलासपुर में बीच सड़क हंगामा: बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप पर महिला ने ऑटो चालक की पिटाई, वीडियो वायरल

        बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के अटल आवास के पास सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला ने सार्वजनिक रूप से एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर हंगामा और भीड़ का जमावड़ा साफ दिखाई दे रहा है। बच्चियों से अभद्रता का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने ऑटो चालक पर मासूम बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। आरोप से आक्रोशित महिला ने बीच सड़क पर ही चालक का कॉलर पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारने लगी। वीडियो में ऑटो चालक हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताते हुए रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं होता। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि, किसी ने भी सक्रिय रूप से बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। पूरा घटनाक्रम लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हंगामे के कुछ देर बाद महिला कथित तौर पर ऑटो चालक को “थाने चलो” कहते हुए उसी के ऑटो में बैठाकर वहां से ले गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की सच्चाई और आगे की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

    अन्य खबरे

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच