दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो थाना क्षेत्रों की चोरी का खुलासा, 4 शातिर आरोपी सलाखों के पीछे

✍️ भागीरथी यादव 

 

दुर्ग। जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों पर दुर्ग पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा कर दिया है। थाना पुरानी भिलाई और जामुल पुलिस की संयुक्त सतर्कता और तेज़ विवेचना के चलते कुल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं लाखों रुपये की चोरी गई संपत्ति भी बरामद की गई है।

मोबाइल दुकान में सेंध: शटर तोड़कर 40 हजार की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

पहला मामला थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र का है।

5 जुलाई 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित एक मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से कीपैड मोबाइल, एयर बर्ड, पुराने इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और दराज व गुल्लक में रखी नगदी सहित करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार निवासी कुलदीप कौशिक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी विराज निर्मलकर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से 6 कीपैड मोबाइल और 2 एयर बर्ड बरामद किए गए, जबकि नगदी खर्च हो जाना बताया गया।

दोनों आरोपियों को 29 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सूने मकान पर हाथ साफ: 1.83 लाख की चोरी का पर्दाफाश

दूसरा मामला थाना जामुल क्षेत्र का है।

शंकर नगर छावनी स्थित एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई थी। प्रार्थी पुरेंद्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पत्नी के इलाज के लिए रायपुर गए थे। वापस लौटने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के और नगदी गायब मिले।

मुखबिर की सूचना और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने खुर्सीपार निवासी कुलदीप सिंह उर्फ बी. कुलदीप और एस. विनय उर्फ बुल्लू को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपियों के पास से सोने की अंगूठी, टॉप्स, 9 चांदी के सिक्के, चांदी की बिछिया सहित कुल 1,83,500 रुपये की संपत्ति बरामद की गई। दोनों को 29 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

अन्य मामलों में भी बढ़ेगी कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्ष के शेष बचे मामलों में भी आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिन मामलों में कड़ियां जुड़ रही हैं, उनमें जल्द गिरफ्तारी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि इस वर्ष के अधिकांश पेंडिंग मामले सुलझा लिए गए हैं, और साल के अंतिम दो दिनों में भी अन्य मामलों में बड़ी कार्रवाई संभव है।

दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए साफ संदेश है—चोरी और अपराध करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं।

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा