गरियाबंद में ‘ऑपरेशन निश्चय’ की बड़ी कामयाबी

 

 

✍️ भागीरथी यादव

 

 

राजिम पुलिस ने 19.696 किलो गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे, ₹11.63 लाख की संपत्ति जब्त

गरियाबंद | अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना राजिम क्षेत्र में पुलिस ने करीब 20 किलो अवैध गांजा के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार करते हुए ₹11 लाख 63 हजार 450 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध गांजा, हीरा एवं वन्यजीव तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 जनवरी 2026 को थाना राजिम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर एनएस 400 मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गांधीनगर की ओर राजिम पुल के रास्ते आ रहे हैं और उनके पास अवैध गांजा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजिम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राकेश सिंह (21) तथा पीछे बैठे युवक ने डोमेश्वर सिंह (22) बताया। दोनों आरोपी ग्राम सलोनी, वार्ड क्रमांक 12, भाठापारा, थाना जालबांधा, जिला खैरागढ़ के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान बाइक पर रखे काले रंग के बैग से गांजा के दो पैकेट बरामद किए गए। गवाहों के समक्ष तौल कराने पर गांजा का कुल वजन 19.696 किलोग्राम (12.46 किग्रा एवं 7.230 किग्रा) पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,98,450 आंकी गई।

इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर एनएस 400 मोटरसाइकिल (₹1.50 लाख) तथा 2 मोबाइल फोन (₹15 हजार) भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल ₹11,63,450 की संपत्ति पुलिस ने कब्जे में ली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना राजिम में अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क और स्रोत की भी गहन जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

राकेश सिंह पिता परमेश्वर सिंह, उम्र 21 वर्ष

डोमेश्वर सिंह पिता पवन सिंह, उम्र 22 वर्ष

(दोनों निवासी ग्राम सलोनी, वार्ड नं. 12, भाठापारा, थाना जालबांधा, जिला खैरागढ़, छत्तीसगढ़)

जप्त सामग्री

• 19.696 किलोग्राम अवैध गांजा – ₹9,98,450

• बजाज पल्सर एनएस 400 मोटरसाइकिल – ₹1,50,000

• 2 मोबाइल फोन – ₹15,000

👉 गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन निश्चय” के तहत मादक पदार्थ तस्करी पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

 

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त