भाजपा नेता हत्याकांड पर बड़ा अपडेट: कॉल डिटेल और वाहन से खुलेगा राज

✍️ भागीरथी यादव

अपडेट (update) 

कोरबा।

कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई भाजपा नेता व पीएमजीएसवाई ठेकेदार अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों का दावा है कि जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।

दिनदहाड़े कंस्ट्रक्शन साइट पर धारदार हथियार से की गई हत्या ने न केवल क्षेत्र में दहशत फैला दी, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी खलबली मचा दी। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस को यह भी अहम सुराग मिला है कि वारदात में इस्तेमाल वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जिसकी भूमिका को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

उधर, पीएमजीएसवाई ठेकेदार की हत्या की खबर से विभाग में भी हड़कंप है। जानकारी सामने आई है कि हत्या से ठीक पहले एक सब-इंजीनियर से फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने इस कॉल डिटेल को जांच के दायरे में लेते हुए घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ना शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से मिली जानकारियों के आधार पर जांच अंतिम चरण में है। जल्द ही इस बहुचर्चित हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए आरोपियों को बेनकाब किया जाएगा।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार