बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : चुनावी सरगर्मियां तेज, चुनाव आयोग ने की तैयारियों की समीक्षा

✍️ भागीरथी यादव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य की सियासत गर्माने लगी है। एक ओर जहां राजनीतिक दल सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम बिहार दौरे पर है। रविवार को टीम के दौरे का दूसरा दिन रहा।

 

चुनाव आयोग ने बताया कि रविवार को आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। आयोग ने कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह प्रेस वार्ता चुनावी तैयारियों और संभावित तारीखों को लेकर महत्वपूर्ण हो सकती है। बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक प्रस्तावित हैं, और आयोग के इस दौरे के बाद चुनाव तिथियों की घोषणा की संभावना बढ़ गई है।

 

शनिवार को दौरे के पहले दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पटना में आयोजित बैठक में राज्यभर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की थी। आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों — भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस, लोजपा (रामविलास), रालोजपा, आप, बसपा, भाकपा, माकपा, माले (लिबरेशन) और एनपीपी — के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए।

 

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक दल एक सशक्त लोकतंत्र के अहम स्तंभ हैं और उन्हें मतदान से लेकर मतगणना तक हर चरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें और चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं।

 

इस बीच, भाजपा की राज्य चुनाव समिति की बैठक भी रविवार को जारी रही। बैठक में 2020 के विधानसभा चुनाव में हारी गई सीटों पर विशेष रणनीति पर विचार किया गया। इसके साथ ही, मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन और सिटिंग सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई। शनिवार को हुई बैठक में पार्टी ने 60 सीटों पर मंथन किया था।

 

> राजनीतिक हलकों में अब उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आयोग की समीक्षा बैठकों के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त