
पाली (रिपोर्ट : ज्ञान शंकर तिवारी)
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आलोक सिंह ठाकुर के प्रथम आगमन पर पाली पोड़ी-लाफा मंडल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
जैसे ही श्री ठाकुर का काफिला पाली नेशनल हाईवे पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामअवतार यादव, मंडल महामंत्री लखेश्वर जगत, मंडल मंत्री शिवा जी, कोषाध्यक्ष सुरेश निषाद, सरपंच चुन्नीलाल कंवर, घनश्याम पटेल, मनोहर धीवर, जगआश्रय जी, चंद्रशेखर जयसवाल, मनोज कश्यप, सतेश्वर कश्यप, वीरेंद्र धीवर, रिक्की राव, सुखलाल, श्याम शंख दास, रमेश आमों, प्रताप दास, राहुल श्याम, होरिल कंवर, पाली मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, रामविलास जयसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपविलास गोस्वामी एवं श्रीकांत सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने स्वागत से अभिभूत होकर आलोक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि भाजपा की असली शक्ति गांव, किसान और युवा कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए किसानों के लिए पार्टी की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।






