कोरबा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, साजिशकर्ता समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा, 24 दिसंबर।

कोरबा जिले को झकझोर देने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद पंचायत बिंझरा के सदस्य अक्षय गर्ग की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर साजिशकर्ता से लेकर हत्यारों तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे से न केवल पुलिस की कार्यकुशलता सामने आई है, बल्कि जिले में फैली दहशत पर भी अंकुश लगा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं कटघोरा पहुंचे, जबकि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा पुलिस सहायता केंद्र में कैंप लगाकर पूरे ऑपरेशन की कमान संभाली। कप्तान के नेतृत्व में गठित तकनीकी व विशेष टीमों ने लगातार काम करते हुए कुछ ही घंटों में हत्या की साजिश की परतें खोल दीं।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश एक दिन पहले ही रच ली गई थी, लेकिन मौके के अभाव में अगले दिन वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दिन गुलशन दास बाइक से आगे-आगे चलकर अक्षय गर्ग की गतिविधियों की रेकी करता रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे मुख्य साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद ने चाकू से हमला किया, जबकि विश्वजीत ओग्रे ने कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर अक्षय गर्ग की हत्या कर दी।

आरोपी जिस चार पहिया वाहन (अर्बन क्रूज़र, CG 12 BF 4345) से घटनास्थल तक पहुंचे थे, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की टंगिया, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

हत्या की वजह: व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड की जड़ में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश थी। मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ठेकेदारी के क्षेत्र में काम करना चाहता था, लेकिन अक्षय गर्ग के प्रभाव के कारण उसे क्षेत्र में अवसर नहीं मिल पा रहा था।

पूर्व जनपद चुनाव में दोनों के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। चुनाव में अक्षय गर्ग की जीत के बाद उनका सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव बढ़ा, जबकि मुस्ताक का दबदबा कमजोर हुआ—यही बात धीरे-धीरे घातक रंजिश में बदल गई।

गिरफ्तार आरोपी

मिर्जा मुस्ताक अहमद (27 वर्ष) – निवासी ग्राम मलदा, मुख्य साजिशकर्ता

विश्वजीत ओग्रे (21 वर्ष) – निवासी ग्राम सिंघिया कोरबी

गुलशन दास (26 वर्ष) – निवासी ग्राम मलदा

एक 15 वर्षीय नाबालिग – विधि से संघर्षरत बालक

सभी वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई में लिया गया है।

इस पूरे अभियान में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, एसडीओपी, कटघोरा थाना पुलिस और जिला पुलिस टीम की भूमिका को सराहनीय बताया जा रहा है।

कोरबा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं और अपराधी कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, वे न्याय से बच नहीं सकते।

 

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार