दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था।

युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

  • Related Posts

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सुशील जायसवाल     पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संकुल केंद्र सिमगा एवं गडरा अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 10 मार्च 2026 को सम्पन्न हुई। बैठक में कक्षा 1, 2, 3, 4, 6, 7, 9 एवं 11 की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी, जबकि कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 17 मार्च तथा कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी। उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठकों को परीक्षाओं को शासन के निर्देशानुसार सुचारू और नियमानुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यार्थियों की सतत शैक्षणिक उन्नति के साथ-साथ विभिन्न विभागीय एजेंडों पर भी समीक्षा की गई। प्राचार्य श्री सिंह ने छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति, अपूर्ण छात्रवृत्ति के कारण, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, 13, 16 और 17 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले एमबीवी कैम्प की तैयारियों, तंबाकू मुक्त शाला अभियान तथा शिक्षकों-कर्मचारियों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकों के साथ पृथक बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालयों के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, सरपंचगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्य, पालकगण, व्याख्याता, संकुल समन्वयक, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी