
सुशील जायसवाल
कोरबी चोटिया।
कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम तनेरा (जलके) सर्किल में आज तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया। लगभग सुबह 4 बजे गांव के निवासी शिवराम पिता धन सिंह (पटेल पारा, तनेरा) दिशा मैदान के लिए निकले थे। इसी दौरान उनका सामना अचानक एक लोनर हाथी से हो गया।

बराए शिवराम ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिक्षेत्र सहायक अधिकारी अयोध्या प्रसाद सोनी, वनरक्षक सुरेश कुमार यादव तथा गजराज दल की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।
ग्रामीणों में हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही और चिंघाड़ से दहशत का माहौल बना हुआ है।







