कोरबा हनुमंत कथा में हल्का विवाद, समाजसेवी बसंत अग्रवाल की छवि पर सवाल उठाने की कोशिश

✍️ भागीरथी यादव

 

क्षणिक भ्रम को लेकर बढ़ा विवाद, आयोजन समिति ने तुरंत संभाली स्थिति

 

 

कोरबा, छत्तीसगढ़

कोरबा में चल रही हनुमंत कथा के दौरान अग्रसेन भवन परिसर में रविवार रात प्रवेश व्यवस्था को लेकर कुछ समय के लिए भ्रम और हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

हालांकि आयोजन समिति ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में मामले को शांत कर दिया और कार्यक्रम पूर्ववत सुचारु रूप से जारी रहा।

 

🟢 स्थिति स्पष्ट

• कोई गंभीर घटना या पुलिस मामला सामने नहीं आया

• आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में जारी रहा

• समिति के समन्वय से तुरंत समाधान किया गया

 

 

⭐ समाजसेवी बसंत अग्रवाल का पक्ष

 

समाजसेवी बसंत अग्रवाल छत्तीसगढ़ में लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

वे प्रदेश में होने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और कई बार अपने निजी संसाधनों से भी लाखों रुपये खर्च कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करते हैं।

 

👉 इसके अलावा:

• गरीब एवं निःसहाय लोगों के इलाज में आर्थिक सहायता

• जरूरतमंद परिवारों के विवाह कार्यों में सहयोग

• सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में निरंतर सक्रियता

 

इन कार्यों के चलते वे प्रदेश में लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं।

 

 उठे सवाल

 

सूत्रों के अनुसार, हाल के समय में बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग उनकी सामाजिक छवि को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की बड़ी विवाद स्थिति नहीं पाई गई और इसे केवल एक क्षणिक भ्रम बताया जा रहा है।

 

हनुमंत कथा में उमड़ी भारी भीड़, व्यवस्था बनाए रखने में समिति सतर्क