गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

सुशील जायसवाल   कोरबा। जिले के पोड़ीउपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दसमहझुड़ा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 26 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को नियमों के विरुद्ध उल्टा फहराया गया, जिससे देश के सम्मान को ठेस पहुंची। इस संबंध में समस्त ग्रामवासियों ने चौकी कोरबी में लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि यह कृत्य न केवल संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति असम्मान है, बल्कि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायत में कहा गया है कि घटना के फोटो साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोरबा जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कोरबा | निर्माणाधीन भारतमाला सड़क बनी मौत का कारण, कांग्रेस नेता समेत दो की दर्दनाक मौत

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा जिले में गुरुवार रात एक भयावह सड़क हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया। उरगा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पलटते हुए तीन बार उलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उरगा थाना प्रभारी के मुताबिक, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय अपने साथियों के साथ बालको में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे कार कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटक गई और निर्माणाधीन लेन में उतरते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कुछ ही पलों में कार खाई में गिर गई और लगातार पलटती चली गई। हादसे में राहुल राय और ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे साथियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को सुरक्षित रखकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में निर्माणाधीन सड़क पर संकेतक और सुरक्षा इंतजामों की कमी सामने आ रही है, जिसे हादसे का बड़ा कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर निर्माणाधीन सड़कों पर सुरक्षा मानकों और स्पष्ट संकेतकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कोरबा: अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, बाधा डालने वालों को सख्त चेतावनी

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में ढोढ़ीपारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम के साथ विवाद करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। कार्रवाई के दौरान हंगामा कर रही एक महिला को महिला सुरक्षा बल ने मौके पर ही काबू कर कड़ी हिदायत दी। क्या है पूरा मामला? सीएसईबी-दर्री मुख्य मार्ग स्थित ढोढ़ीपारा बस्ती में उपस्वास्थ्य केंद्र के पास एक मकान के सामने बीम-कॉलम और छज्जा बनाकर शासकीय जमीन पर कब्जा किया गया था। शिकायत की पुष्टि होने पर निगम के उड़नदस्ता दल ने बुलडोजर के साथ दबिश दी और अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जब संबंधित महिला ने टीम के साथ अभद्रता और काम रोकने की कोशिश की, तो सुरक्षा बल ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। निगम की विशेष तैयारी निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि सार्वजनिक जमीनों को सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष ‘अतिक्रमण निरोधी दस्ते’ का गठन किया गया है। नेतृत्व: दस्ते की कमान उपायुक्त नीरज कौशिक को सौंपी गई है। सख्ती: आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निगम के कार्यों में बाधा डालने या टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ अब सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सरकारी या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नए अतिक्रमण की सूचना मिलते ही तत्काल ‘उड़नदस्ता टीम’ को मौके पर भेजा जाए ताकि अवैध निर्माण को शुरूआती स्तर पर ही रोका जा सके। मुख्य बिंदु: > * ढोढ़ीपारा में सरकारी जमीन पर बना अवैध छज्जा और बीम ढहाया गया। कार्रवाई में बाधा डालने वाली महिला को सुरक्षा बल ने दी चेतावनी। आयुक्त ने कहा- “सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश, ‘स्लीपर सेल’ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु ज्ञापन

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। युथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने आरोप लगाया है कि जिले में कुछ असामाजिक तत्व ‘स्लीपर सेल’ की तरह सक्रिय होकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। कमेटी ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। फर्जी हस्ताक्षर और फॉर्म का खेल

कोरबा में साइबर पुलिस थाना गठित, 13 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से साइबर पुलिस थाना कोरबा का गठन कर दिया गया है। गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना के अनुसार साइबर पुलिस थाना कोरबा का उद्घाटन 28 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा द्वारा जारी आदेश के तहत साइबर पुलिस थाना के संचालन के लिए 13 अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। निरीक्षक ललित कुमार चन्द्रा को साइबर पुलिस थाना कोरबा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उप निरीक्षक अजय सोनवानी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी साइबर थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई व्यवस्था के तहत साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, डिजिटल लेन-देन में धोखाधड़ी जैसे मामलों की जांच अब साइबर पुलिस थाना द्वारा की जाएगी। इससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलने के साथ-साथ तकनीकी अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन का मानना है कि साइबर पुलिस थाना की स्थापना से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा तथा साइबर अपराधों के मामलों में तेजी से कार्रवाई संभव होगी।

कोरबी चोटिया में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली संपन्न

सुशील जायसवाल   कोरबी चोटिया। जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 6 जनवरी 2026 को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा पूरे माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत 4 फरवरी 2026 को कोरबी चोटिया स्थित हायर सेकेंडरी स्वामी आत्मानंद स्कूल में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों के साथ पोस्टर, चार्ट और रंगोली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित सड़क व्यवहार और दुर्घटना रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में जागरूकता रैली, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। साथ ही एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के माध्यम से नुक्कड़ नाटक आयोजित कर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से प्रभारी प्राचार्य रामाश्रय तंवर, व्याख्याता एस.के. दिनकर, एस.के. चौबे, श्रीमती एस. जायसवाल, टी. बारमते, प्रीति कश्यप, टी.एस. साडिंल, डी.एल. कुंभकार एवं शैलेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दर्री थाना प्रभारी बदले, निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को सौंपी कमान

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा द्वारा जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को दर्री थाना का नवीन थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में थाना प्रभारी करतला के पद पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में जिले के कई थानों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इसी क्रम में दर्री थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।   आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस विभाग का मानना है कि निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्री थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

चोटिया में पांच दिवसीय अखंड रामायण का भव्य आयोजन, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सुशील जायसवाल   कोरबी-चोटिया (सुशील जायसवाल): पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोटिया में इस वर्ष भी भक्ति और उत्साह का माहौल है। यहाँ प्रतिवर्ष की भांति पाँच दिवसीय अखंड रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के अलावा जिले भर से रामायण मंडलियां अपनी प्रस्तुति देने पहुँच रही हैं। कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत 3 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा शिव मंदिर झरना से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वर्तमान में चोटिया की पुरानी बस्ती स्थित आयोजन स्थल पर पूजन-अर्चन और रामायण पाठ का दौर जारी है। मुख्य कार्यक्रम और व्यवस्थाएं मुख्य राज पुरोहित: श्री चंद्रेश दुबे के सानिध्य में हरि नाम रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और संगीत मय प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा प्रसाद: आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भंडारे की व्यवस्था की गई है। समापन: इस पांच दिवसीय आयोजन का समापन 8 फरवरी, रविवार को हवन और सहस्त्रधारा के साथ होगा। भक्तिमय हुआ वातावरण ग्राम पंचायत चोटिया के सरपंच प्रतिनिधि प्यारो राय सिंह मरकाम ने जानकारी दी कि भगवान श्री रामचंद्र की असीम कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रोताओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग बड़ी श्रद्धा के साथ रामायण पाठ का श्रवण कर रहे हैं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।  

कटघोरा-जेंजरा बायपास: बनने से पहले ही उखड़ने की कगार पर नई सड़क, ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ता पर उठे सवाल

कोरबा/कटघोरा | 4 फरवरी 2026 कटघोरा-सुतर्रा बायपास सड़क के जीर्णोद्धार कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां वर्षों पुरानी जर्जर सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी थी, वहीं अब निर्माण की गुणवत्ता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठेकेदार द्वारा की जा रही अनियमितताओं के कारण सड़क के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। किनारों को खोदकर कमजोर की जा रही सड़क की नींव नियमों के अनुसार, डामरीकरण के बाद सड़क के दोनों किनारों (शोल्डर) को भरने के लिए बाहर से मिट्टी लाकर फिलिंग की जानी चाहिए। लेकिन, कटघोरा के संबंधित ठेकेदार द्वारा लागत बचाने के फेर में जेसीबी मशीन से सड़क के किनारों को ही खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है। खतरा: सड़क के किनारों की खुदाई करने से उसका बेस (आधार) कमजोर हो जाता है। परिणाम: जानकारों के अनुसार, इस लापरवाही से आने वाले समय में सड़क किनारों से धंसने लगेगी और भारी वाहनों के दबाव से जल्द ही दरारें पड़ जाएंगी। PWD के इंजीनियरों की चुप्पी पर सवाल हैरानी की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और इंजीनियरों की मौजूदगी में यह खेल चल रहा है। मौके पर तैनात तकनीकी अमले द्वारा न तो काम को रोका गया और न ही ठेकेदार को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग की यह उदासीनता सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और ठेकेदार को खुली छूट देने की ओर इशारा कर रही है।  

भाजपा दर्री मंडल में भुवनेश्वर दुबे को मिली मीडिया की कमान, कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष की लहर

✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत दर्री मंडल की कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में अयोध्यापुरी निवासी भुवनेश्वर दुबे को दर्री मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन और मीडिया के बीच सेतु बनने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेतृत्व का मिला भरोसा भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुसार, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन के बाद दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने इस नियुक्ति पर अपनी सहमति दी। भुवनेश्वर दुबे की नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। नेताओं और पार्षदों ने जताई खुशी भुवनेश्वर दुबे को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं: सरोज शांडिल्य (वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य) मनोज अग्रवाल (पूर्व पार्षद) सौरभ यादव, कुश यादव, मनहरण यादव, आशाराम यादव उतरी राठौर, ललिता साहू एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता। संगठन और जनता के बीच बढ़ेगा समन्वय अयोध्यापुरी क्षेत्र के निवासियों और वार्ड के नेताओं का मानना है कि भुवनेश्वर दुबे के मीडिया प्रभारी बनने से वार्ड की समस्याओं और पार्टी की नीतियों को प्रमुखता से मीडिया के सामने रखा जा सकेगा। सभी शुभचिंतकों ने उन्हें इस नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई दी है।

अन्य खबरे

रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी
सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो
प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला
होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार
जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार