मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: कुनकुरी को 107 करोड़ से बदलेगा विकास का चेहरा

✍️ भागीरथी यादव   जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों में विकास ने नई रफ्तार पकड़ी है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र को 107 करोड़ 32 लाख रुपये की ऐतिहासिक विकास योजनाओं की मंजूरी मिली है, जिससे नगर का समग्र कायाकल्प होगा। कुनकुरी में 63.84 करोड़ रुपये से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 7.26 करोड़ से हाई-टेक बस स्टैंड, 6.67 करोड़ से आधुनिक ऑडिटोरियम, 5.17 करोड़ से छठ घाट का विकास और 4.37 करोड़ से नालंदा परिसर का विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने के लिए 2.62 करोड़ की लागत से नेचुरोपैथी भवन, बच्चों के लिए 1.02 करोड़ का चिल्ड्रन पार्क तथा वार्डों में 6 करोड़ से एलईडी स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास कार्य होंगे। इन योजनाओं से कुनकुरी नगर में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में कुनकुरी विकास और भविष्य की मजबूत मिसाल बनकर उभर रहा है।

जशपुर | बगीचा में रफ्तार का कहर — दुर्गा मंदिर के सामने मातम, पांच लोग गंभीर

  प्रदेश में बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। जशपुर जिले के बगीचा नगर में आज शाम दुर्गा मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया। पल भर में खुशहाल शाम चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गई।   इस दर्दनाक हादसे में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश जैन समेत दो पुरुष, एक महिला और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने पहले एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि सड़क पर मौजूद लोग सहम गए और हर तरफ दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर्याप्त इलाज की व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ घायलों की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।   सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची, कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।   इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। लोगों ने बगीचा अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताते हुए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग की है।   यह हादसा न सिर्फ रफ्तार की लापरवाही की एक और चेतावनी है, बल्कि सिस्टम की कमियों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है और क्या ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

जशपुर जिले को बड़ी सौगात: ग्रामीण सड़कों पर बनेगा निर्बाध आवागमन, 13.69 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

✍️ भागीरथी यादव   रायपुर। जशपुर जिले में ग्रामीण आवागमन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के चार महत्वपूर्ण नालों पर पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन निर्माण कार्यों से दूरदराज़ के गांवों तक पहुंचना आसान होगा और बरसात के मौसम में सड़क संपर्क बाधित होने की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।   मंजूर की गई परियोजनाओं में—   दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये,   चटकपुर से बकुना मार्ग के लिए 2.71 करोड़ रुपये,   मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल निर्माण हेतु 2.69 करोड़ रुपये,   फरसाबहार के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला पर पुल निर्माण के लिए 4.67 करोड़ रुपये शामिल हैं।     सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इन पुलों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय व्यापार, कृषि गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं दैनिक आवागमन को गति मिलेगी।   स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस निर्णय का स्वागत किया और इसे जशपुर जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया।   यह परियोजना जिले में एक सुरक्षित, सुगम और निरंतर आवागमन तंत्र स्थापित करने की दिशा में अहम योगदान देगी।

अन्य खबरे

कोविड मृत्यु बीमा दावा खारिज करना पड़ा महंगा, मैक्स लाइफ को 1 करोड़ रुपये भुगतान का आदेश
छत्तीसगढ़ शासन में आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, प्रशासनिक आदेश जारी
रायपुर–ओडिशा रेल रूट पर बड़ा असर: यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
जांजगीर-चांपा: ट्रक ड्राइवर से लूटपाट, आदतन अपराधी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी सुनील कश्यप गिरफ्तार
सड़क सुरक्षा से सेवा तक: चिरमिरी पुलिस की पहल, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब।